Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026

    कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शासकीय महाविद्यालय कोरबा में युवा दिवस पर आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
    Featured

    शासकीय महाविद्यालय कोरबा में युवा दिवस पर आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260112 WA0745
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मनोविज्ञान विभाग, रेडक्रॉस, रेड रिबन, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, आत्महत्या रोकथाम जागरूकता सेल शासकीय इं. वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आत्महत्या रोकथाम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला जिला कोरबा के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक शाक्या के निर्देशन में संपन्न हुआ।

    IMG 20260112 WA0746

    कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री संजय तिवारी, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, स्पर्श क्लिनिक जिला चिकित्सालय कोरबा ने आत्महत्या के कारणों, देश की वर्तमान स्थिति एवं आयु वर्ग के अनुसार बढ़ती प्रवृत्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत में आत्महत्या एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है, जिसमें विशेष रूप से 15 से 29 वर्ष का युवा आयु वर्ग सबसे अधिक प्रभावित है। उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव, अवसाद, पारिवारिक दबाव, शैक्षणिक असफलता, बेरोजगारी और नशे की लत आत्महत्या के प्रमुख कारण हैं।

    IMG 20260112 WA0748

    आत्महत्या के जोखिम कारकों, संरक्षक कारकों, प्रारंभिक सहायता तथा उचित समय पर रेफरल की प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया। प्रस्तुतिकरण में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं जैसे Tele-MANAS एवं अन्य शासकीय सहायता तंत्रों की जानकारी भी दी गई।

    उन्होंने आत्महत्या के निवारण एवं बचाव पर जोर देते हुए कहा कि समय पर काउंसलिंग, भावनात्मक सहयोग, संवाद, तथा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच से अनेक जिंदगियों को बचाया जा सकता है।

    IMG 20260112 WA0747

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. बी. शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा दिवस युवाओं को आत्मबल, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिनाइयां आती हैं, लेकिन उनसे भागने के बजाय समाधान खोजने की प्रवृत्ति विकसित करनी चाहिए। परिवार और शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को मानसिक रूप से सशक्त बनाएं।

    यह भी पढ़ें :  GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    महाविद्यालय की आत्महत्या रोकथाम जागरूकता सेल की प्रभारी डॉ. अवंतिका कौशिल ने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आत्महत्या रोकथाम के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने बताया कि सेल द्वारा निरंतर परामर्श, जागरूकता कार्यक्रम एवं संवादात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिससे छात्र-छात्राएं बिना संकोच अपनी समस्याएं साझा कर सकें।

    कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि आत्महत्या कोई समाधान नहीं है, बल्कि समय पर सहायता लेकर जीवन को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सभी ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी सहारा देने का संकल्प लिया। कार्यशाला का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय कुमार पटेल ने किया। कार्यशाला को सफल बनाने में प्राध्यापकों श्री ए. के. श्रीवास, डॉ. एस. के. गोभिल, श्रीमती अमोला कोर्राम, श्री सुशील गुप्ता, श्री कन्हैया सिंह कंवर, श्रीमती मधु कंवर, श्री दीपक टेकाम, डॉ. शैलेन्द्र कुमार वर्मा सहित रासेयो, रेडक्रॉस व मनोविज्ञान विभाग के छात्रों का सराहनीय सहयोग रहा।

    यह भी पढ़ें: देर रात खिड़की से घुसा 18 साल का युवक, दुष्कर्म में नाकाम होने पर 34 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ले ली जान

    यह भी पढ़ें: ट्रेन के AC कोच में सो रहे थे पति-पत्नी, आधी रात साथ में सोई 2 साल की बच्ची का हो गया अपहरण, मचा हड़कंप, बुर्कानशी दो महिलाओं पर संदेह

    यह भी पढ़ें: डॉक्टर दंपति को डिजिटल अरेस्ट कर वसूले 14 करोड़ रुपए, 17 दिनों तक गिरफ्त में रहे पीड़ित, जानिए क्या है डिजिटल अरेस्ट और इससे कैसे बचें…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन की बैठक में संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा एवं 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026

    कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    August 19, 2026

    Raipur: टाटा माजदा वाहन में 05 गाय एवं 05 बछड़ों को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्वक ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026

    Raipur: कार चढ़ाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी भरत मंगनानी ने किया कोर्ट में सरेंडर

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    August 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,856 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,350 Views
    Don't Miss

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा…

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026

    कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    August 19, 2026

    Raipur: टाटा माजदा वाहन में 05 गाय एवं 05 बछड़ों को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्वक ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.