Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026

    कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नगर निगम की मेयर इन काउंसिल द्वारा 66 करोड़ रू. के विकास कार्येा सहित अन्य कार्यो को दी गई स्वीकृति, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई एमआईसी की बैठक
    Featured

    नगर निगम की मेयर इन काउंसिल द्वारा 66 करोड़ रू. के विकास कार्येा सहित अन्य कार्यो को दी गई स्वीकृति, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई एमआईसी की बैठक

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 12, 2026Updated:January 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260112 WA0095
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल की बैठक में नगर निगम के 66 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यो व अन्य कार्यो सहित प्रस्तुत विभिन्न प्रस्तावों को एमआईसी द्वारा अपनी स्वीकृति प्रदान की गई, इन प्रस्तावों में विभिन्न वार्डो में प्रस्तावित लगभग 60 महत्वपूर्ण विकास व निर्माण कार्य सहित निगम के विभिन्न स्थलों पर निर्मित हाल कमरों को किराये पर देने हेतु प्राप्त निविदा दरों की स्वीकृति, पेंशन व आर्थिक सहायता प्रदान करने से जुड़ी शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों की स्वीकृति एवं विभिन्न नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यो के प्रस्ताव शामिल हैं।

    नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में निगम के विभिन्न वार्डो में प्रस्तावित महत्वपूर्ण विकास व निर्माण कार्यो की स्वीकृति के साथ-साथ विभिन्न नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यो व निगम के अन्य कार्यो से संबंधित प्रस्तावों पर मेयर इन काउंसिल द्वारा सर्वसम्मति से अपनी मुहर लगाई गई।

    बैठक के दौरान अधोसंरचना मद से नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डो में 23 विकास व निर्माण कार्येा के प्रस्ताव, राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत निगम क्षेत्रांतर्गत मुक्तिधाम निर्माण, सौदंर्यीकरण व अन्य विकास कार्यो सहित 10 निर्माण कार्यो के प्रस्ताव, राज्य प्रवर्तित योजना मद अंतर्गत निगम क्षेत्रांतर्गत उद्यानों का निर्माण, उन्नयन, सौदंर्यीकरण व अन्य विकास कार्यो के 17 निर्माण कार्यो के प्रस्ताव, निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्लम बस्तियों में सी.सी. रोड, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाईट, जल प्रदाय से जुडे़ 10 निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 48 दर्री बाजार में साढे़ 29 करोड़ रूपये की लागत से कामर्शियल काम्पलेक्स व शेड निर्माण सहित विभिन्न विकास व निर्माण कार्य के प्रस्ताव एमआईसी के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के दौरान वार्षिक भू-भाटक अधोसंरचना विकासकर एवं पर्यावरण उपकर की राशि निगम द्वारा जमा करने संबंधी प्रस्ताव, इतवारी बाजार सामुदायिक भवन हाल के निविदा आमंत्रण स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव, मेजर ध्यानचंद व्यवसायिक काम्पलेक्स हाल कमरे का आबंटन, निरस्तीकरण व पुनः निविदा आमंत्रण के प्रस्ताव, निगम के विभिन्न स्थलों में निर्मित हाल निविदा की स्वीकृति, निगम क्षेत्र स्थित विद्युत प्लांटों में विद्युत पर निर्यात कर आरोपण, जमीन अधिग्रहण मुआवजा संबंधी प्रस्ताव के साथ-साथ शासन की विभिन्न पेंशन व आर्थिक सहायता प्रदान करने संबंधी योजनाओं के हितग्राहियों की स्वीकृति से जुडे़ प्रस्तावों पर भी मेयर इन काउंसिल द्वारा सर्वसम्मति से आवश्यक निर्णय लिए गए।

    यह भी पढ़ें :  बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    महापौर ने की निगम के विविध कार्यो की कार्यप्रगति की समीक्षा

    बैठक के दौरान महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निगम के विभिन्न कार्यो व नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यो की कार्यप्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होने निगम के विभिन्न विकास व निर्माण कार्येा की जोनवार व वार्डवार समीक्षा करते हुए प्रगतिरत निर्माण कार्यो को समयसीमा पर पूरा करने, कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष नजर रखने, प्रस्तावित कार्यो की निविदा प्रक्रिया समयसीमा में पूरी करने, जिन कार्यो की निविदा प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, उन कार्यो को शीघ्र प्रारंभ कराने आदि के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान महापौर श्रीमती राजपूत ने निगम की जलापूर्ति व्यवस्था व शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति, सड़क रोशनी व्यवस्था, उद्यानों की व्यवस्थाएं, स्वच्छता व साफ-सफाई कार्यो के साथ-साथ भवन निर्माण अनुमति, संपदा व राजस्व एवं निगम के विभिन्न विभागों से जुडे़ कार्यो की कार्यप्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा व्यवस्थाओं व कार्यो की बेहतरी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।

    उक्त बैठक के दौरान निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्य हितानंद अग्रवाल, फिरतराम साहू, अजय गोंड़, अजयकुमार चन्द्रा, उर्वशी राठौर, धनकुमारी गर्ग, सरोज शांडिल्य, ममता यादव, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण सुरेश बरूआ, उपायुक्त पवन वर्मा व बी.पी. त्रिवेदी, लेखाधिकारी भवकांत नायक, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजय तिवारी, संपदा अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, मोतीलाल बरेठ, आकाश अग्रवाल, रमेश सूर्यवंशी, विनोद गोंड, आस्मा डहरिया, अरविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: किसान ने किया जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन, मंडी में धान नहीं बिकने से था परेशान

    यह भी पढ़ें :  Hisar: किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग...सुरेश कोथ और 40 किसानों को तत्काल रिहा करे सरकार, 24 घंटे का अल्टीमेटम

    यह भी पढ़ें: देर रात खिड़की से घुसा 18 साल का युवक, दुष्कर्म में नाकाम होने पर 34 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ले ली जान

    यह भी पढ़ें: ट्रेन के AC कोच में सो रहे थे पति-पत्नी, आधी रात साथ में सोई 2 साल की बच्ची का हो गया अपहरण, मचा हड़कंप, बुर्कानशी दो महिलाओं पर संदेह

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026

    कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    August 19, 2026

    Raipur: टाटा माजदा वाहन में 05 गाय एवं 05 बछड़ों को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्वक ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026

    Raipur: कार चढ़ाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी भरत मंगनानी ने किया कोर्ट में सरेंडर

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    August 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,856 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,350 Views
    Don't Miss

    वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर….अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा…

    Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    August 19, 2026

    कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    August 19, 2026

    Raipur: टाटा माजदा वाहन में 05 गाय एवं 05 बछड़ों को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्वक ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.