कार ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, पैर में आयी चोट, कार के नीचे आने से बाल-बाल बची शिक्षिका, घटना उपरांत वाहन चालक फरार

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा-पश्चिम के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद चौक के पास एक सड़क हादसा घटित हुआ। यहां विद्यालय से घर लौट रही एक शिक्षिका को एक कार ने टक्कर मार दी। शिक्षिका स्कूटी वाहन सहित कार के पहिए के नीचे आने से बाल-बाल बच गई, हालांकि उनके पैर में चोट आई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार एसईसीएल ऊर्जा नगर कॉलोनी निवासी शिक्षिका रीना सिंह लगभग सायं 4 बजे प्राथमिक शाला केंद्र से छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं।

आजाद चौक के पास पहुंचते ही एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने घायल शिक्षिका की मदद करी। रीना सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए एसईसीएल चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। उनके पैर में चोट आई है।

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि शिक्षिका रीना सिंह ने इस संबंध में दीपका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: उप मुख्यमंत्री के सारंगढ़–बरमकेला दौरे का प्रोटोकॉल जारी, प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला व अटल परिसर लोकार्पण को लेकर उत्साह चरम पर

यह भी पढ़ें: डायल 112 के चालक सहित 5 ने किया गैंगरेप, पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें: खाना तैयार होने में हो गई देरी, गुस्साए पति ने पत्नी को फावड़े से काट डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -