Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्यार, निकाह और फिर घर वापसी: मुस्लिम लड़के से शादी कर 7 दिन में लौटी हिंदू लड़की, मंदिर में गंगाजल से हुआ ‘शुद्धिकरण’
    Featured

    प्यार, निकाह और फिर घर वापसी: मुस्लिम लड़के से शादी कर 7 दिन में लौटी हिंदू लड़की, मंदिर में गंगाजल से हुआ ‘शुद्धिकरण’

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6961521951767829768289d0298ec0ce99ed4f853e606dfc8000ed1394da890d816c089a0c9ad150711ed9
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंगेर/स्वराज टुडे: बिहार के मुंगेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार और धर्म की दीवारें एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। एक हिंदू लड़की, जिसने घर से भागकर अपने मुस्लिम प्रेमी से निकाह किया था, महज सात दिनों के भीतर ही वापस अपने परिवार के पास लौट आई है। घर वापसी के बाद परिजनों ने बाकायदा मंदिर ले जाकर उसका गंगाजल से शुद्धिकरण कराया और हनुमान चालीसा का पाठ करवाया।

    प्रेम विवाह और वायरल वीडियो का सच

    पूरा मामला मुंगेर का है, जहां एक हिंदू लड़की ने बीती 30 दिसंबर को अपने प्रेमी नियाजुल के साथ घर से भागकर शादी कर ली थी। शादी के बाद लड़की ने अपनी मांग में सिंदूर भरकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया था। उस वीडियो में उसने साफ तौर पर कहा था कि उसने यह शादी अपनी मर्जी से की है और यह ‘लव जिहाद’ का मामला नहीं है। उसने नियाजुल को अपना पति स्वीकार करते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी।

    सात दिन में बदला फैसला और कोर्ट में बयान

    शादी के महज सात दिन बीतने के बाद कहानी में बड़ा मोड़ आया। जिस लड़की ने दुनिया के सामने अपने प्यार की कसमें खाई थीं, वह मंगलवार को अचानक कोर्ट पहुंच गई। वहां उसने बयान दिया कि वह अब मुस्लिम युवक के साथ नहीं रहना चाहती और अपने माता-पिता के पास वापस जाना चाहती है। इस फैसले के बाद परिजन उसे लेकर तुरंत महावीर मंदिर पहुंचे।

    मंदिर में शुद्धिकरण और हनुमान चालीसा का पाठ

    मंदिर पहुंचने के बाद लड़की के रिश्तेदारों ने रीति-रिवाजों के साथ उसकी घर वापसी कराई। सबसे पहले लड़की को स्नान कराया गया और फिर पवित्र गंगाजल से उसका शुद्धिकरण किया गया। शुद्धिकरण की प्रक्रिया के बाद लड़की ने मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया। भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करने और प्रसाद चढ़ाने के बाद लड़की ने सार्वजनिक रूप से कहा कि उसे अब महसूस हो रहा है कि अपना धर्म ही श्रेष्ठ है और दूसरे धर्म में शादी करना सही फैसला नहीं था।

    यह भी पढ़ें :  रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    दिल्ली से मुंगेर तक का सफर और वापसी की वजह

    अपनी आपबीती सुनाते हुए लड़की ने बताया कि उन्होंने पहले मुंगेर में कोर्ट मैरिज की और फिर दिल्ली चले गए थे। दिल्ली में ‘आर्य समाज वैदिक संस्कार ट्रस्ट’ में उन्होंने अपनी शादी रजिस्टर भी कराई। लेकिन जब दिल्ली प्रवास के दौरान उसकी अपने माता-पिता से फोन पर बात हुई, तो उसका मन बदल गया। उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने घर लौटने का फैसला किया। फिलहाल लड़की अपने परिवार के साथ है और परिजन इस ‘शुद्धिकरण’ के बाद राहत महसूस कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: पैसा मंदिर का और 50 में से 42 मुस्लिम छात्र! मंजूरी रद्द होने के बाद MBBS कर रहे छात्रों का क्या होगा? समझिए विवाद

    यह भी पढ़ें: ‘कितनी मस्जिदें गिराओगे?’ फैज-ए-इलाही के पास अतिक्रमण अभियान पर भड़के इमरान, सरकार की कमजोरी पर सवाल

    यह भी पढ़ें: 06.55 करोड़ का धान घोटाला: सिस्टम फेल या संगठित लूट ? कोनपारा उपकेंद्र में वर्षों पुरानी गड़बड़ी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार अन्य फरार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल…

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.