Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अवैध कच्ची महुआ शराब के विरूध्द जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

    November 1, 2026

    कोठारी बंधुओं एवं कारसेवकों की स्मृति में बजरंगियों ने किया रक्तदान, 58 कार्यकर्ताओं ने किया महादान

    November 1, 2026

    प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण, अखिल भारतीय साहित्य परिषद न्यास ने किया आयोजन

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग! पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे से मांगी 3 करोड़ की रंगदारी
    Featured

    खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग! पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे से मांगी 3 करोड़ की रंगदारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6960128001767758384842be1b1a2d635739e3f16ca0753e4b4c3861f9a5951d577938663b9bd1be7acb65
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    सीकर/स्वराज टुडे: सीकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में एक बार फिर गैंगस्टरों की धमकियों से लोगों में दहशत फैल गई है. शेखावाटी क्षेत्र में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और उसके सहयोगी रोहित गोदारा गैंग द्वारा लगातार व्यापारियों, समाजसेवियों और अन्य लोगों को फिरौती के लिए धमकाने की घटनाएं बढ़ रही हैं. अब इस गैंग ने खाटूश्यामजी के एक आम नागरिक को भी निशाना बनाया है, जिससे इलाके में एक बार फिर भय का माहौल बन गया है.

    जानकारी के अनुसार, खाटूश्यामजी श्री श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष कालू सिंह चौहान के पुत्र मानवेंद्र सिंह चौहान को रविवार 4 जनवरी को दोपहर करीब 4 बजकर 29 मिनट पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य हरी बॉक्सर बताया और तीन करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की. धमकी देने वाले ने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उसे गोली मार दी जाएगी या बम से उड़ा दिया जाएगा.

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा घेरा

    धमकी भरा कॉल आने के बाद मानवेंद्र सिंह चौहान घबरा गए और उन्होंने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी. बाद में परिजनों की सलाह पर उन्होंने खाटूश्यामजी थाने में मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी और मानवेंद्र सिंह को सुरक्षा गार्ड मुहैया करवाए हैं ताकि उनकी सुरक्षा में कोई चूक न हो.

    अब तक 50 से अधिक लोगों से पूछताछ, मिले अहम सुराग

    थाना अधिकारी पवन चौबे ने बताया कि मानवेंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. प्राथमिक जांच में यह कॉल विदेशी नंबर से की गई व्हाट्सएप कॉल के रूप में सामने आई है. अब तक पुलिस ने खाटूश्यामजी कस्बे सहित आसपास के इलाकों में 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की है. पुलिस तकनीकी पहलुओं की मदद से कॉल के स्रोत और संभावित संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है. चौबे के अनुसार, ‘मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.’

    यह भी पढ़ें :  Raipur: छत्तीसगढ़ थर्ड एलायंस के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, रायपुर के बेबीलॉन कैपिटल हॉल में सर्वदलीय बैठक संपन्न; मनोज बंजारे को कार्यकारी संयोजक की अहम जिम्मेदारी

    पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

    यह खाटूश्यामजी में किसी व्यक्ति को धमकी मिलने का पहला मामला नहीं है. इससे पहले इसी कस्बे में दो और लोगों को फिरौती की धमकी मिल चुकी है. कुछ माह पूर्व खाटू सहकारी समिति के अध्यक्ष श्याम सुन्दर पुनिया को धमकी मिली थी. इसके बाद यहां के जाने-माने अनाज व्यापारी पूरण मल हरनाथका को भी कॉल और मैसेज के जरिए धमकियां देकर रकम मांगी गई थी. अब तीसरे मामले ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में ऐसे अंतरराष्ट्रीय कॉल्स तक कैसे पहुंच रही हैं और इनके पीछे का असली तंत्र कौन है.

    लॉरेंस और रोहित गोदारा गैंग का बढ़ता जाल

    राजस्थान पुलिस की रिपोर्टों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग और उससे जुड़े गुर्गे इन दिनों राज्य के कई जिलों में सक्रिय हैं. ये गैंग व्हाट्सएप कॉल, वॉइस कॉल, सोशल मीडिया मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए लोगों को धमकाते हैं. धमकी देने वाले ज्यादातर विदेशी नंबरों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि उनकी लोकेशन और नेटवर्क का पता लगाना मुश्किल रहे. पुलिस के मुताबिक इन गैंगों का मुख्य उद्देश्य लोगों में भय का माहौल बनाना और पैसे उगाहना होता है.

    शेखावाटी क्षेत्र — जिसमें सीकर, झुंझुनू और चूरू जिले शामिल हैं — देशभर में व्यापारिक और सामाजिक रूप से सक्रिय इलाका है. यहां के कई प्रमुख व्यापारी और समाजसेवी पहले भी इन गैंगों के निशाने पर आ चुके हैं. सीकर में अब तक ऐसे 10 से अधिक धमकी के मामले सामने आए हैं, जबकि कई शिकायतें जांच में हैं.

    यह भी पढ़ें :  Korba: मिनीमाता बांगो बांध के गेट आवश्यकतानुसार खोले जा सकते हैं, हसदेव नदी के तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतें, नदी से दूर रहें—प्रशासन की अपील

    खौफ का साया और पुलिस की चुनौती

    खाटूश्यामजी में तीर्थ यात्रियों की भीड़ के बीच इस तरह की घटनाएं स्थानीय प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं. पुलिस को अब न केवल ऐसे आरोपियों की तलाश करनी है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि आम नागरिकों में भय का माहौल न फैले. मंदिर कमेटी और कारोबारियों ने भी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

    इस संबंध में खाटूश्यामजी क्षेत्र के कई सामाजिक प्रतिनिधियों ने कहा कि यह घटना बहुत गंभीर है, क्योंकि यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु आते हैं. अगर ऐसे गैंग विदेशी नंबरों से संपर्क कर सकते हैं, तो यह साइबर सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मामला भी है. पुलिस से अपेक्षा है कि वह साइबर सेल और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ( SOG) की मदद से सटीक जांच करें और इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचे.

    सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में चिंता

    खाटूश्यामजी जैसे शांत कस्बे में इस तरह की घटनाएं लोगों के बीच असुरक्षा का भाव जरूर बढ़ा रही हैं. लेकिन पुलिस का कहना है कि हाल के मामलों में तकनीकी जांच और सतर्कता के चलते कई महत्वपूर्ण सफलता मिली हैं और अब क्षेत्र में निगरानी और सख्ती और बढ़ा दी गई है.

    धमकी देने वालों के खिलाफ साइबर और स्थानीय स्तर पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है. खाटू श्याम जी के नागरिकों और व्यापारियों से भी अपील की गई है कि किसी अज्ञात कॉल या संदेश को गंभीरता से लें और तुरंत पुलिस को सूचित करें. पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द बेनकाब कर शेखावाटी में फिर से भरोसे और शांति का माहौल स्थापित किया जाएगा.

    यह भी पढ़ें :  Korba: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर कोरबा भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR के मुद्दे पर जनता के बीच उतरेंगे कार्यकर्ता

    यह भी पढ़ें: 10 लड़कियों के बाद पैदा हुआ पहला लड़का,19 साल से थी बेटे की चाह, परिवार में जश्न का माहौल, बधाई देने वालों का लगा तांता

    यह भी पढ़ें: नौकर, ड्राइवर सब करोड़पति…सपा नेता का ऐसा जलवा, चौंक गए DM साहब भी

    यह भी पढ़ें: हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने में मामले में आरोपी महिला दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 5 साल सश्रम कारावास की सजा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अवैध कच्ची महुआ शराब के विरूध्द जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

    November 1, 2026

    कोठारी बंधुओं एवं कारसेवकों की स्मृति में बजरंगियों ने किया रक्तदान, 58 कार्यकर्ताओं ने किया महादान

    November 1, 2026

    प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण, अखिल भारतीय साहित्य परिषद न्यास ने किया आयोजन

    November 1, 2026

    कोरबा में 2 नवंबर को धूमधाम से मनेगा राज्य स्थापना दिवस समारोह, मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि, जानिए कार्यक्रम की पूरी डिटेल्स

    November 1, 2026

    Korba: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश; निलंबन अवधि में तहसील अजगरबहार रहेगा मुख्यालय

    November 1, 2026

    इण्डिया ब्लाॅक के तत्वाधान में एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 01 नवम्बर को आयोजित महारैली में कोरबा से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी हुए शामिल

    November 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,060 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,425 Views
    Don't Miss

    अवैध कच्ची महुआ शराब के विरूध्द जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

    November 1, 2026

    * अपराध क्रमांक 288 /26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट * नाम आरोपीया – कौशिल्या बंजारे…

    कोठारी बंधुओं एवं कारसेवकों की स्मृति में बजरंगियों ने किया रक्तदान, 58 कार्यकर्ताओं ने किया महादान

    November 1, 2026

    प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण, अखिल भारतीय साहित्य परिषद न्यास ने किया आयोजन

    November 1, 2026

    कोरबा में 2 नवंबर को धूमधाम से मनेगा राज्य स्थापना दिवस समारोह, मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि, जानिए कार्यक्रम की पूरी डिटेल्स

    November 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.