Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»विधायक प्रतिनिधि की दबंगई, पुलिस चौकी में ही कर दी आरक्षक की पिटाई, ग्रामीणों के साथ भी की मारपीट
    Featured

    विधायक प्रतिनिधि की दबंगई, पुलिस चौकी में ही कर दी आरक्षक की पिटाई, ग्रामीणों के साथ भी की मारपीट

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 3, 2026Updated:January 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260103 124053
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    👉🏻 कहता रहा- मैं रामपुर विधायक का प्रतिनिधि हूँ, मेरा क्या उखाड़ लोगे
    👉🏻 प्रतिनिधि ने भी लिखाई काउन्टर रिपोर्ट, 3 अलग-अलग अपराध दर्ज

    कोरबा/स्वराज टुडे:  रामपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया के कुछ प्रतिनिधि इन दोनों अलग ही रूआब में चल रहे हैं। सीधे-सरल, मधुर भाषी व्यक्तित्व के विधायक की धौंस दिखाकर जहां प्रशासनिक जानकारी में मनमाना कामकाज किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ हिमाकत इतनी है कि पुलिस चौकी में घुसकर आरक्षक से भी मारपीट करते हुए जातिगत गाली-गलौज को अंजाम दिया गया। मारपीट के मामलों में पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है और कुल तीन अलग – अलग FIR लिखी गई है।

    एक मामले में प्रार्थी विकास कोसले पिता आजूराम कोसले ओमपुर एम 745 का रहने वाला है। उसके साथ जयकिशन पटेल के द्वारा रजगामार चौकी में स्टाफ के सामने मारपीट कर जातिवाद गाली गालौच की गई। आरक्षक क्रमांक 528 विकास कोसले थाना करतला में कार्यरत हैं। वह 31.12.2025 को थाना करतला से डाक वितरण करने पुलिस कार्यालय आया था। डाक जमा करने बाद अपने घर ओमपुर एम 745 ओमपुर में रुका हुआ था। रात्रि 10 बजे के लगभग उसके मामा का लडका राजेन्द्र जांगडे घर में दौडते हुये आया और बताया कि जयकिशन पटेल ने उसके साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक गाली दी। वहीं शराब के नशे में जान से मारने की धमकी देने लगा। राजेन्द्र को अपने साथ लेकर चौकी रजगामार आया और रिपोर्ट करने के लिये आवेदन लिख रहा था, उसी समय जयकिशन आया और रजगामार चौकी के अन्दर आरक्षक विकास को गाली गलौच करते हुये तुम लोग मेरा क्या उखाड़ लोगे बोलते हुये रात्रि गश्त अधिकारी एवं चौकी हाजरी के सामने ही मारपीट करने लगा।

    यह भी पढ़ें :  ऑटो सवार महिला से ऑटो चालक और उसके दोस्त ने की छेड़छाड़, मुठभेड़ में घायल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    चौकी स्टाफ के द्वारा मना करने पर भी नहीं मान रहा था व जान से मारने की धमकी देते हुये आरक्षक के साथ मारपीट की ।  विकास कोसले की रिपोर्ट पर जय किशन पटेल के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 351(3)-BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

    डंडा और हाथ से मारा,धमकाया

    दूसरी FIR में प्रार्थी राजेन्द्र जांगडे पिता रामरत्न जांगडे निवासी ओमपुर रजगामार ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह 31.12.2025 को सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गांधी चौक गया था जहाँ जयकिशन पटेल आया और चल तेरे से बात करना है, बोल कर मंच के पीछे ले गया। वहाँ अपने हाथ में रखे डंडा से मारपीट करना चालू कर दिया और बोला कि तू ….. राजेन्द्र बहुत बडा हो गया है, तू मेरा क्या उखाड लेगा…. बोल कर जातिगत गाली गलौच करने लगा।

    तब प्रार्थी अपनी जान बचाते हुये वहाँ से भागा और अपने फुफा के घर गया जहाँ फुफा के लडके को उठा कर घटना की जानकारी दी।इसके बाद वो उसके साथ चौकी रजगामार में रिपोर्ट करने आया। चौकी में आवेदन लिख रहे थे कि उसी समय जयकिशन पटेल आया और जातिगत गाली गलौच करते हुये विकास कोशले को ….. तुम मेरे खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने आया है बोलते हुये विकास कोशले को प्रार्थी एवं चौकी स्टाफ के सामने मारपीट करने लगा एवं तू……जो उखाड़ना है उखाड लेना, मैं विधानसभा रामपुर का विधायक प्रतिनिधि हूँ मेरा कुछ नहीं उखाड सकता बोलने लगा। पुलिस ने मामले में राजेन्द्र जांगडे की रिपोर्ट पर जय किशन पटेल के विरुध्द धारा 115(2), 296, 351(3)-BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है

    यह भी पढ़ें :  बहन के लव मैरिज से गुस्साए भाई ने जीजा के सिर में मारी गोली, 4 महीने पहले की थी लव-मैरिज

    विधायक प्रतिनिधि ने भी लिखाई रिपोर्ट

    विधायक प्रतिनिधि ने भी विकास कोसले व राजेन्द्र के द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट लिखाई है। जयकिशन पटेल विधायक प्रतिनिधी रजगामार विधानसभा रामपुर ने बताया कि वह कार्यकम कराने गया था। ओमपुर रजगामार में रात्रि 10 बजे के करीब सुरेश उर्फ लल्लु के द्वारा बुलाया गया और गांधी चौक ओमपुर में उसके साथ विकास कोसले और राजेन्द्र के द्वारा मारपीट की गई। उसके मोबाईल को विकास कोसले ही छीनाझपटी किया और जान से मारने की धमकी दी गई। प्रार्थी जयकिशन पटेल की रिपोर्ट पर
    विकास कोसले व राजेन्द्र के विरूद्ध धारा 115(2), 3(5), 351(3)-BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

    अक्सर देखा जाता है कि चुनाव के वक्त दर-दर दस्तक देने वाले विधायकों का चुनाव जीतने के बाद व्यवहार बदले या ना बदले लेकिन उनके प्रतिनिधियों का पावर सातवें आसमान पर होता है । शायद यही वजह है कि अक्सर विधायक सांसद प्रतिनिधियों द्वारा आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार की खबरें सामने आ ही जाती है ।

    यह भी पढ़ें: चाकू की नोक पर ट्रांसपोर्टर से लूटपाट और फॉर्च्यूनर में तोड़फोड़ के आरोप में 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: हेल्थ न्यूज़: 21 साल के युवक को बिना तंबाकू के हुआ कैंसर, डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला कारण

    यह भी पढ़ें: बांदा में सपा नेता को लड़की ने फरसे से काटा, थाने पहुंच बोली- रेप की कोशिश कर रहा था, इसलिए मार डाला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026

    राशिफल 17 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 17, 2026

    दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो

    June 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,636 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,068 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026914 Views
    Don't Miss

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपना एक और वादा पूरा करने जा…

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.