Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पति ने शोरूम के सामने इलेक्ट्रिक ऑटो में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, रोती-बिलखती पत्नी की आवाज चीर देगी कलेजा
    Featured

    पति ने शोरूम के सामने इलेक्ट्रिक ऑटो में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, रोती-बिलखती पत्नी की आवाज चीर देगी कलेजा

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n695131889176713212634851e9596231f9407e280cd2d1bcce9bfaa78b6820beea1b19624f1c8933943f7b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जोधपुर/स्वराज टुडे: राजस्थान के जोधपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने शोरूम के सामने अपने ईवी ऑटो रिक्शा पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उस आदमी की पत्नी चीख-चीखकर रोती रही।

    हैरानी वाली बात यह है कि उसने इस घटना का खुद ही वीडियो बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

    क्यों ऑटो में लगा दी आग?

    इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर उस व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया? जानकारी के मुताबिक, मोहन सोलंकी नाम के इस ईवी ऑटो रिक्शा चालक ने ऐसा गुस्से में आकर किया। यह घटना सोमवार दोपहर की है। जोधपुर की पांचवीं रोड पर स्थित एक ऑटो शोरूम के बाहर मोहन ने अपने ऑटो को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मोहन ने आरोप लगाया है कि उसके ऑटो में बैटरी की समस्या थी। बार-बार शिकायत के बावजूद कंपनी की ओर से इस समस्या का समाधान नहीं किया गया जिसके बाद आक्रोश में आकर उसने ई-रिक्शा पर पेट्रोल छिड़का और फिर उसमें आग लगा दी।

    गधे से भी ऑटो खींचकर सर्विस सेंटर ले गया था मोहन

    मोहन का आरोप है कि ई रिक्शा की बैटरी खराब थी और वह कई दिन से इसकी शिकायत कर रहा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। ऑटो का एवरेज घट गया था। कुछ दिन पहले वह गधे से खिंचवाकर भी ई-रिक्शा को सर्विस सेंटर ले गया था। कंपनी की ओर से सही सपोर्ट नहीं मिलने से नाराज मोहन ने ऑटो को ही आग लगा दी। वहीं दूसरी ओर मोहन के आरोपों पर बजाज शोरूम के संचालक हरीश भंडारी ने कहा कि मोहन बेवजह ई रिक्शा बदलने का दबाव बना रहा था जबकि जांच में सब कुछ ठीक था।

    यह भी पढ़ें :  Korba: वरिष्ठ पत्रकार विनोद जायसवाल ने किया देहदान का संकल्प, मेडिकल कॉलेज कोरबा में पूरी की औपचारिकताएं

    वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

    वायरल वीडियो पर लोगों ने कंपनी के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। एक यूजर ने लिखा है कि इन शोरूम वालों को सिर्फ अपना माल बेचना होता है भले ही बाद में कुछ भी हो। वहीं एक यूजर ने ऑटो को आग लगाने के फैसले को गलत बताया है। उस यूजर ने कहा है कि आग लगाने से अच्छा उस ऑटो को सेकंड हैंड किसी दूसरे को बेच देना चाहिए था।

    यहां देखें वायरल वीडियो

    https://x.com/arvindchotia/status/2005836757389172833?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2005836757389172833%7Ctwgr%5E35b766e7b86871bc02dc55901d1c24c930dcb5fa%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: रेलवे ने बदला 107 ट्रेनों का समय, 1 जनवरी से लागू होगी नई समयसारिणी, देखें लिस्ट

    यह भी पढ़ें: नेशनल हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे, बिछ गई कई लाशें

    यह भी पढ़ें: लखनऊ में 170 भेड़ों की मौत का मामला: एक्शन में आए CM योगी, एक फैसले से हिला पूरा प्रशासन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,106 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,571 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  डिंगापुर में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में नगर पालिक निगम कोरबा के…

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.