Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026

    रविशंकर शुक्ल नगर में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन, व्यास पीठ से आचार्य देव कृष्ण महाराज ने कृष्ण अवतार का किया वर्णन

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में फेंके गए खाने को खाकर 170 भेड़ों की मौत, 200 बीमार, गरीब भेड़ मालिकों पर टूटा दुःखों का पहाड़
    Featured

    प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में फेंके गए खाने को खाकर 170 भेड़ों की मौत, 200 बीमार, गरीब भेड़ मालिकों पर टूटा दुःखों का पहाड़

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20251230 051511 1993
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: जहां एक तरफ 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में भव्य ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन किया और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी. वहीं ठीक उसी के पास प्रशासनिक लापरवाही ने दर्जनों गरीब चरवाहों की जिंदगी तबाह कर दी. उद्घाटन कार्यक्रम के बाद पार्किंग और आसपास फेंके गए बचे-सड़े खाने को खाकर 170 से ज्यादा भेड़ें तड़प-तड़पकर मर गईं.

    वहीं, 200 से अधिक भेड़ों की हालत अभी भी नाजुक है, वे उठ नहीं पा रही हैं. यह दिल दहला देने वाली घटना राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास वसंत कुंज इलाके में हुई, जहां कार्यक्रम के बाद सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई. गरीब चरवाहों की जिंदगी भर की पूंजी उजड़ गई है. इसे प्रशासनिक लापरवाही लापरवाही करार देते हुए मुआवजे और न्याय की मांग कर रहे हैं.

    IMG 20251230 051229

    भेड़ें चिल्लाने लगीं, पेट फूला और बेहोश होकर मौत

    25 दिसंबर को राष्ट्र प्रेरणा स्थल का भव्य उद्घाटन हुआ था. कार्यक्रम में हजारों लोग आए, लंच बॉक्स बांटे गए. लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद बचा हुआ खाना और कचरा यूं ही पार्किंग स्थल पर फेंक दिया गया, सफाई नहीं हुई. आसपास चरने आई भेड़ों ने यह सड़ा हुआ खाना खा लिया. रात में ही भेड़ें चिल्लाने लगीं, पेट फूलने लगा और बेहोश होकर मरने लगी.

    फतेहपुर के चार चरवाहों की पूंजी उजड़ गई

    सोमवार सुबह तक 170 भेड़ों के शव बिखरे पड़े थे, उनके शरीर अकड़ चुके थे. ये सभी भेड़ें फतेहपुर जिले के चार चरवाहों प्रदीप कुमार, विजय पाल, अजय पाल और शिवरतन की थी. वे कुछ दिन पहले लखनऊ के आसपास चराई के लिए आए थे. प्रदीप कुमार रोते हुए बोले, “हमारी जिंदगी भर की जमा-पूंजी चली गई. अब जिंदगी सिर्फ जहर खाने लायक बची है.

    यह भी पढ़ें :  IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    मुख्यमंत्री से जांच और मुआवजा दिलवाने की मांग

    चरवाहा प्रदीप कुमार ने रोते हुए बताया कि विदेश गए भाई ने पैसे भेजे थे, उन्हें लगाकर ये भेड़ें खरीदी थी. उन्होंने मुख्यमंत्री से घटना की जांच करने और मुआवजा दिलवाने की मांग की है. अन्य चरवाहों ने भी देसी दवाएं खिलाने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं हुआ. सूचना पर पुलिस और पशु चिकित्सा टीम पहुंची, डॉक्टरों की टीम ने मौका मुआयना किया.

    IMG 20251230 051318

    यह फूड पॉइजनिंग का मामला लगता है- डॉक्टर

    पशु चिकित्सा अधिकारी आरपी सचान ने कहा, ‘यह फूड पॉइजनिंग का मामला लगता है. सड़ा या ज्यादा खाना खाने से पशुओं में ब्लोटिंग होती है. पेट फूल जाता है, सांस लेने में दिक्कत होती है और मौत हो जाती है.’ टीम अभी बीमार भेड़ों का इलाज कर रही है, उन्हें बचाने की कोशिश जारी है. वहीं, हेल्पिंग हैंड NGO ने इसको लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है.

    यह भी पढ़ें:शर्मनाक: ठंड से रो रहे थे श्वान के पिल्ले, आवाज से परेशान लोगों ने पांच को जिंदा जलाया

    यह भी पढ़ें:भोपाल के कुख्यात ईरानी डेरे पर पुलिस ने मारा छापा, महिलाओं के पथराव के बीच दबोचे गए 32 बदमाश, विदेशी मुद्रा और फर्जी प्रेस कार्ड बरामद

    यह भी पढ़ें:5 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में दोषी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, फाँसी की सजा को उम्र कैद में बदला, आरोपी की माँ को भी किया दोषमुक्त

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026

    रविशंकर शुक्ल नगर में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन, व्यास पीठ से आचार्य देव कृष्ण महाराज ने कृष्ण अवतार का किया वर्णन

    April 3, 2026

    Raipur: अभनपुर पुलिस ने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाई, प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी हत्या, एक महिला एवं विधि से संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार

    April 3, 2026

    Mumbra: मुँहबोली बहन से छेड़छाड़ करते थे तीन मुस्लिम लड़के, पूर्व सैनिक ने बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत दो घायल

    April 3, 2026

    Korba: पूर्वमंत्री जयसिंह ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र: कहा-बालको के भारी औद्योगिक उपयोग से ध्यानचंद चौक से रिस्दी चौक तक सड़क जर्जर और खतरनाक, बालको अपने मद से कराए शीघ्र निर्माण

    April 3, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026785 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026639 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026635 Views
    Don't Miss

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhopal/Swaraj Today: : मध्य प्रदेश में हेल्थकेयर डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे…

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026

    रविशंकर शुक्ल नगर में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन, व्यास पीठ से आचार्य देव कृष्ण महाराज ने कृष्ण अवतार का किया वर्णन

    April 3, 2026

    Raipur: अभनपुर पुलिस ने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाई, प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी हत्या, एक महिला एवं विधि से संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार

    April 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.