Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 22 दिसंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 22 दिसंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 22 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के मिथुन राशि के लिए उलझन भरा रहेगा, मेष राशि को आज लाभ का मौका मिलेगा। जबकि तुला और मकर राशि के लोगो के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा। ज्योतिषीय गणना बताती है कि आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मकर राशि में होगा। इस गोचर में आज चंद्रमा उत्तराषाढा नक्षत्र से संचार करेंगेो। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और सूर्य एक दूसरे से द्विद्वादश योग बनाएंगे। जिससे सम योग बनेगा। जबकि कल अनफा योग भी बनेगा। ऐसे में आज का दिन सभ राशियों के लिए कैसा रहेगा, देखें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज सप्ताह का पहला दिन शुभ लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभ से ही आपको सक्रिय रहकर काम पर फोकस करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपनी मेहनत का प्रतिफल मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में भी आज आप सफलता पाएंगे। नौकरी में अधिकारीवर्ग से भी आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं या नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा, आत्मविश्वास बनाए रखें। पारिवारिक जीवन में पिता का सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन मे आपको संयम और तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। क्रोध और वाणी पर कंट्रोल नहीं करेंगे तो कहासुनी भी हो सकती है। जोखिम लेने से बचें। आज पैरों में चोट लगने की आशंका है।

    वृषभ राशि

    आज का दिन वृषभ राशि के लिए सामान्य रूप से अच्छा है। आपको आज पूर्व में किए काम का फायदा मिलेगा। आप पूर्व में किए गए निवेश का भी लाभ ले पाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अनुभव और व्यवहार कुशलता का फायदा मिलेगा। बैंकिंग से संबंधित कोई काम है तो आज उसमें सफलता पाएंगे। धार्मिक और सामाजिक विषयों में भी आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला है तो आज सुलझ सकता है। पिता की ओर से आपको लाभ मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र से छुट्टी लेकर कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। कमाई आपकी आज बनी रहेगी, बिजनेस में लाभ मिलेगा। टूर ट्रेवल्स के काम में भी आज लाभ का संयोग बना हुआ है। सेहत के मामले में दिन अच्छा है, एहतियात के तौर पर खान पान संयमित रखें और तामसिक भोजन से बचें।

    मिथुन राशि

    आज सोमवार का दिन मिथुन राशि के लिए कुछ तनाव भरा रह सकता है। आपको आज एक मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करना होगा। कार्यक्षेत्र आज आपको कुछ नई चुनौती का सामना करना होगा। आपका काम आज बनते-बनते अटक सकता है। अधिकारियों की भौंहे भी टेढ़ी होगी इसलिए अपने काम पर फोकस बनाए रखें। किसी बात आपके मन को चुभ सकती है। आपको आज सब कुछ ईश्वर पर छोड़ देना चाहिए। जिस दिशा में जीवन जा रहा है जाने दें, विपरीत दिशा में जीवन को ले जाएंगे तो दिक्कत आएगी। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा, संतान को लेकर चिंता होगी और आपको अपनी कुछ योजनाओं में बदलाव भी करना होगा। सेहत का ध्यान रखें, अनावश्यक तनाव लेने से कुछ नहीं हैगा। जिन लोगों को बीपी की समस्या है वह अपना विशेष रूप से ध्यान रखें।

    यह भी पढ़ें :  जाति जनगणना और प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ठ वैज्ञानिक कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित करने राष्ट्रपति के नाम ओबीसी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके अंदर जोश और उत्साह बना रहेगा जो आपको कार्यक्षेत्र में आगे ले जाएगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपको आज सहकर्मियो से भी सहयोग मिलेगा। आपकी कोई महत्वाकांक्षा और चाहत भी आज पूरी होगी। आर्थिक मामलों मे आज का दिन लाभ बढ़ाने वाला है। साझेदारी का काम भी आज आपका अच्छा चलेगा। आपको आज जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आज संबंध बेहतर रहने वाला है। बच्चों की ओर से खुशी मिेलेगी। साथ ही आपको आज सुख के साधन मिलने के भी योग बने हुए हैं।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन संयम बरतने की सलाह दे रहा है। आपको आज अतिउत्साह में आकर कोई भी काम करने या फैसला लेने से बचना होगा। आपके विरोधी आज अधिक रहेंगे इसलिए आपको भी सतर्क रहकर काम करना होगा। सेहत के मामले में भी आप अपना आज ध्यान रखें, कोई पुरानी समस्या फिर से उभरकर परेशान कर सकती है। जिन लोगों को पूर्व में चोट लगी है उनको कष्ट हो सकता है। आज सरकारी क्षेत्र के काम मे सफलता पाने के लिए आपको अधिक प्रयास करना होगा। कोर्ट कचहरी के काम में और लोन संबंधी कोई प्रयास चल रहा है तो आज इसमें आपको सफलता मिलेगी। ससुराल से भी आज आप लाभ और सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। धार्मिक विषयो में रुचि रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें, कहासुनी होने की आशंका है।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन शिक्षा और करियर के मामले में अच्छा है। आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की खुशी होगी। जिन जातकों को काम का संबंध विदेश से है उनको भी आज फायदा होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी कमाई मे वृद्धि होगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन कन्या राशि के लिए अच्छा है। प्रेमी के साथ किसी प्रकार का मतभेद चल रहा है तो वह दूर होगा। संतान की ओर से भी आपको आज प्रसन्नता होगी। आप आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर पाएंगे, शिक्षकों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। मनपसंद भोजन का भी आप आज आनंद ले पाएंगे। सेहत आपकी आज अच्छी रहेगी, लेकिन एहतियात के तौर पर खानपान में संयम रखें। वाय वादी से परहेज करें।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    तुला राशि

    तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद है। कार्यक्षेत्र के साथ ही आज आपको पारिवारिक जीवन में भी सुख सहयोग मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी में आज आपको विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी आज आपका सुखद रहेगा, जीवनसाथी के साथ आप आज पारिवारिक मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगेो। बच्चों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी। कमाई के मामले में दिन आज सकारात्मक रहेगा, आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा। आप आज मन पसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा, आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। बीमार जातकों की सेहत में भी सुधार होगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपके साहस और धैर्य में वृद्धि होगी, आप आज कोई नई शुरुआत भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ नया मौका मिल सकता है। सरकारी काम में आपको आज सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारीवर्ग से आपको आज सपोर्ट मिलेगा। अकाउंट और बैंकिंग के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। परिवार के साथ आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा। आप बड़े भाई से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेमी के साथ आप कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। आपको आज नस नाड़ी से संबंधित समस्या हो सकती है,पीठ और कमर में दर्द की समस्या हो सकती है।

    धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आप दीर्घकालीन निवेश भी आज कर सकते हैं। जो जातक जमीन या मकान मे निवेश करना चाह रहे हें उनको भी आज फायदा हो सकता है। आप आज कोई नया काम भी शुरू कर सकते है। सरकारी काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आप आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ यादगार समय बिता पाएंगे। वैवाहिक जीवन में भी आज सुख सहयोग बना रहेगा। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता होगी आपको आज पिता और पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिलेगा। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वसा युक्त भोजन से आपको आज परहेज करना चाहिए,हृदय रोगियों को आज अपना ध्यान रखना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    मकर राशि

    मकर राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन अनुकूल और सुखद रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता और अनुभव का लाभ मिलेगा। किसी पुराने सहकर्मी और मित्र से भी आपको आज कोई काम की जानकारी मिल सकती है। आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा। नौकरी में आपको आज कुछ नया और रचनात्मक काम करने का भी मौका मिलेगा। आपको आज वस्त्र और उपहार मिलने का योग बना हुआ है। लेकिन आपके लिए आज सलाह है कि भावुकता पर कंट्रोल करें और किसी की बातों में आकर कोई भी निवेश या लेनदेन करने से बचें। वैवाहिक जीवन मे आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा, महिला संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा।​

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन खर्चीला रहेगा। मानसिक उलझन और तनाव का भी आपको आज सामना करना होगा। नौकरी में आप का दिन आज उलझन भरा रहेगा। आपको अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है, विरोधी भी आज सक्रिय रहेंगे। आपका काम आज किसी वजह से अटक भी सकता है। पारिवारिक जीवन मे आपके आज किसी वजह से तनाव हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि किसी पुरानी बात को लेकर आज विवाद करने से बचें। यात्रा का भी संयोग बना हुआ है। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियो से आज लेनदेन में सतर्क रहें। सेहत का भी आपको आज ध्यान रखना होगा। सिरदर्द और मानसिक तनाव भी बना रहेगा। अपच और वायु विकार की भी समस्या हो सकती है।

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। नौकरी में आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा। आपको आज अधिकार वर्ग से भी सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। आपका फंसा हुआ धन भी आज आपको मिल सकता है। कोई अटका काम भी आज आपका पूरा होगा। कारोबार में आज आपको लाभ मिलेगा। विदेशी क्षेत्र और आयात-निर्यात के काम में भी आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप आज सुखद समय बिता पाएंगेो। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें, आपको आज हड्डियों और मांसपेशियों से संबंधित समस्या हो सकती है। सावधानी से काम करें, चोट लग सकती है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,994 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,536 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026

    मुम्बई/स्वराज टुडे: नाना पाटेकर की जिंदगी में एक जगह ऐसी थी, जहां बॉलीवुड की चकाचौंध…

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.