Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 19 दिसंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 19 दिसंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 19 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषी गणना के अनुसार मेष, कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए कई मामलो में शुभ रहेगा। आज चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र से वृश्चिक उपरांत धनु राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और गुरु अधि योग बनाएंगे। जबकि आज वृश्चिक राशि में साल का अंतिम लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है। और गुरु एवं सूर्य भी समसप्तक योग बना रहे हैं। तो आए ऐसे में जानते हैं आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या कह रहा है।

    मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ अप्रत्याशित फायदा मिलने का योग बना हुआ है। आज आप चतुर बुद्धि और साहस से मुश्किल हालात को पार कर पाएंगे। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए इससे आपको फायदा होगा। शाम का समय आपका दोस्तों के साथ मनोरंजक बीतेगा। आप घूमने का प्लान भी कर सकते हैं। वाहन लेकिन सावधानी से चलाएं,जोखिम लेने से बचना होगा। पिता की सेहत को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेमी के साथ आपको रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस में लाभ सामान्य रहेगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपको आज कुछ अनचाहे खर्च भी करने होंगे जिन्हें आप चाहकर भी रोक नहीं पाएंगे। वैसे आपका कामकाज आज अच्छा चलेगा। आप आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपको अधिकारी और सहकर्मी दोनों का ही साथ सहयोग प्राप्त होगा। आपको आज दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। महिलाओं को कमर और पीठ दर्द से संबंधित समस्या हो सकती है।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। काम का अधिक दबाव रहने से आप मानसिक तनाव और उलझन महसूस करेंगे। लेकिन अच्छी बात है कि आपको टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा जो आपको सकारात्मक बनाए रखेगा और आप अपने काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। संतान से संबंधित किसी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आपको अपनी कार्ययोजना में बदलाव करना होगा। किसी मित्र की मदद आपको आज करनी होगी। सेहत आपका सामान्य बना रहेगा लेकिन आपको आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। वाहन और सुख साधन मिलने का योग बना हुआ है। आज की सबसे अच्छी बात है कि आपको पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। माता से स्नेह और सहयोग भी प्राप्त कर पाएंगे।​

    यह भी पढ़ें :  गांधी जयंती के पावन अवसर पर CWS-CS कोरबा में 'सद्भावना क्रिकेट मैच' का भव्य आयोजन...GM XI ने दर्ज की शानदार जीत

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन कुल मिलाकर अच्छा है। आपके सामने आज कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन आपको घबराने की बजाय संयम से स्थिति को संभालना होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन खर्चीला रह सकता है। लेकिन बिजनेस में आज आपको लाभ भी मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आप आज परंपरा से हटकर कुछ नया काम कर सकते हैं। किसी पूर्वपरिचित या मित्र से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आप आज प्रेमी के साथ वक्त बिताएंगे और साथ में कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। कुछ सरप्राइज भी मिलने का योग बना हुआ है। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। कोई दबी हुई समस्या उभर सकती है। जिन जातकों को माइग्रेन की परेशानी है वह अपना खास ध्यान रखें।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन तकनीकी मामलों में शुभ रहेगा। आपको आज अपने तकनीकी ज्ञान का फायदा मिलेगा। जो छात्र किसी तकनीकी विषय में शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी दिन सकारात्मक और अनुकूल परिणाम प्रदान करने वाला रहेगा। आपको आज कोई पूर्व में किया काम लाभ दिला सकता है। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन आज किसी लुभावने डील के चक्कर में फंसने से आपको बचना होगा। किसी को दिया गया उधार आपको आज वापस मिल सकता है। आप आज फैमिली लाइफ मे सुख पाएंग। लेकिन भाइयों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है इसलिए ऐसी कोई गलती न करें जिससे गलतफहमी हो। वाहन और उपकरणों पर आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। बीपी और नस नाड़ी से संबंधित समस्या आज आपको हो सकती है। खानपान में आज आपको संयम रखना चाहिए।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में दूसरों के मामलों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम से काम रखें। बिजनेस में आपको अपनी मेहनत और नए विचारों का लाभ मिलेगा। आप आज कुछ परंपरा से हटकर काम कर सकते हैं। कन्या राशि के छात्रों को शिक्षकों से सपोर्ट मिलेगा। आप प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको आज विदेशी क्षेत्र से संपर्क का लाभ मिलेगा। कोई चाहत आपकी पूरी होगी। अगर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज कामयाबी मिल सकती है। आपकी राशि से तीसरे भाव में बना कलानिधि योग आपको कलात्मक क्षमता का भी लाभ दिलाएगा। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा है। कोई पुरानी समस्या चल रही है तो उसमें आज सुधार होगा। तामसिक भोजन से आपको आज बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    तुला राशि

    तुला राशि के लोगों के लिए आज का शुक्रवार का दिन अनुकूल और सुखद रहेगा। राशि स्वामी का दूसरे भाव में गोचर करना आपके लिए सभी तरह से शुभ लाभदायक रहने वाला है। आपको आर्थिक लाभ के साथ करियर में उन्नति का भी मौका मिलेगा। आपको आज अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर काम करने का फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। जो लोग परिवार से दूर हैं उनके लिए परिवार के सदस्यों से मिलने का संयोग बनेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज किसी कारण से छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन आपका सुखद रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा है। आप सुबह से भी सक्रिय और उत्साही बने रहेंगे। कोई पुरानी समस्या चल रही है तो उसमें सुधार संभव है।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का जाते हुए आपके लिए लाभ का सृजन करेंगे। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप साहसिक कदम उठाकर आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज वाहन और बिजली के उपकरण से संबंधित काम में विशेष रूप से लाभ मिलने का योग बना हुआ है। पिता और बड़े भाई से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन मे आपको क्रोध और आवेश से बचना होगा। दिन का दूसरा भाग आज अधिक उत्साहवर्धक होगा और आपको आज दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन अच्छा है। लेकिन माता की सेहत का आपको आज ध्यान रखना होगा, उनको स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है।

    धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी राशि में आज ग्रहों के स्वामी सूर्य मंगल के साथ मिलाकर सफलता की इबारत लिखने वाले हैं। किसी बात को लेकर मानसिक उलझन में हैं तो उसका समाधान मिलेगा। पूर्व में किए गए काम का आपको आज फायदा मिलेगा। अगर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो आपको आज कोई मौका मिल सकता है। शिक्षा और प्रबंधन के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आपको आज उपहार और सम्मान भी मिल सकता है। आप आज परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। धर्म कर्म में आपकी रुचि रहेगी। किसी सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। संतान की ओर से खुशी होगी। वसायुक्त भोजन से आपको आज परहेज रखना चाहिए। फैटी लिवर और पेट से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  जाति जनगणना और प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ठ वैज्ञानिक कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित करने राष्ट्रपति के नाम ओबीसी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    मकर राशि

    मकर राशि के जातको के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज सफलता का दारोमदार आपकी मेहनत पर निर्भर करेगा। आपका मन आज दुविधा और उलझन में रहेगा। मन में कई तरह के सवाल कौंधकर आएंगे जो आपके विचलित कर सकते है। ऐसे में आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी से बचना चाहिए। नौकरी में आज आपको आज विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहने की जरूरत है। सामाजिक और राजनीतिक काम में आपको आज लाभ और सम्मान मिलेगा। आयात निर्यात के काम में आपको आज लाभ का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आपके संबंध आज अनुकूल बने रहेंगो। संतान को लेकर आपकी चिंता बनी रह सकती है। पैरों में तकलीफ हो सकती है। जोखिम लेंगे तो चोट लग सकती है। तामसिक भोजन से आपको आज परहेज करना चाहिए।

    कुंभ राशि

    आज का दिन कुंभ राशि के लिए कुल मिलाकर अच्छा है। दिन दिन के पहले भाग की अपेक्षा आज दिन का दूसरा भाग बेहतर होगा। आपको आज कोई लाभदायक मौका मिलेगा। जिन जातको के काम का संबंध विदेश से है उनको आज फायदा मिलेगा। आप अपने तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ ले पाएंगे। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको कामयाबी मिल सकती है। सितारे बताते हें कि आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। महिलाओं को ससुराल पक्ष के संबंधियों से लाभ और सहयोग प्राप्त होगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का भी आज संयोग बन सकता है। संतान से संबंधित किसी चिंता का समाधान होगा।

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ लाभदायक है। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। जो लोग शिक्षा और शिक्षण के काम से जुड़े हुए हैं उनको लाभ और सम्मान मिलेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। वैसे आज लाभ और सफलता का दारोमदार आपकी मेहनत पर भी निर्भर करेगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। आपका सामाजिक दायरा भी आज बढेगा। स्वास्थ्य भी आज आपका अनुकूल बना रहेगा। बीमार चल रहे जातको के लिए स्वास्थ्य में सुधार का योग बना है। लेकिन कुछ जातकों को नस नाड़ी से संबंधित समस्या हो सकती है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,995 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,536 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026

    मुम्बई/स्वराज टुडे: नाना पाटेकर की जिंदगी में एक जगह ऐसी थी, जहां बॉलीवुड की चकाचौंध…

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.