हैदराबाद में चौथी के छात्र ने की खुदकुशी, ID कार्ड के स्ट्रैप को ही बना लिया फाँसी का फंदा, वजह जान हैरान रह गयी पुलिस

- Advertisement -

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक चौथी कक्षा के छात्र ने घर के बाथरूम में आईडी कार्ड के स्ट्रैप से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र को उसके क्लासमेट ने सही तरीके के ड्रेस न पहनने को लेकर परेशान किया था। पुलिस ने छात्र के माता-पिता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रशांत के उसके क्लासमेट ठीक से यूनिफॉर्म न पहनने को लेकर बार-बार परेशान किया करते थे और उसका मजाक बनाया करते थे। मंगलवार को जब वो स्कूल से घर लौटा तो उसने घर में खुद के अकेला पाकर बाथरूम में जाकर आईडी कार्ड से फांसी लगा ली। बाद में जब परिजन घर आए तो प्रशांत को बाथरूम में लटका देखा। फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटे का किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं- पिता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत के पिता शंकर ने कहा कि उनका बेटा बहुत एक्टिव था और उसका किसी के साथ कोई झगड़ा भी नहीं था। शंकर उसी अपार्टमेंट में चौकीदार का काम करता है, और वहीं रहता था। इससे पहले शंकर उसी स्कूल में ड्राइवर का काम करते थे, जहां उनका बेटा पढ़ता था।

दोषी छात्रों को मिलेगी सजा

छात्र की आत्महत्या के बाद एक बार फिर स्कूलों में होने वाली घटनाओं की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ है। अपराध की गंभीरता के आधार पर, उत्पीड़न के दोषी पाए गए छात्रों को तत्काल निलंबन या किसी दूसरे संस्थान में ट्रांसफर का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें अनिवार्य मनोवैज्ञानिक परामर्श और कानूनी दंड से भी गुजरना होगा, जो अपराधियों की उम्र और उत्पीड़न की प्रकृति पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें :  धान खरीदी अभियान : बढ़ी मियाद में इतने किसानों ने 2 दिन में बेचा 8960.8 क्विंटल धान, लचर परिवहन व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, ढाई लाख क्विंटल धान का नहीं कट सका डीओ, बढ़ती धूप में समितियों को सताया शार्टेज का डर

यह भी पढ़ें: सात बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, CISF में तैनात बेटी ने पहले अपना मुंडन कराया फिर मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

यह भी पढ़ें: 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म में नाकाम रियाज खान बन गया हैवान, बच्ची को दी खौफनाक मौत, आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों का भी फूटा गुस्सा

यह भी पढ़ें: कलयुगी बेटे ने बड़ी बेरहमी से मां-बाप को उतारा मौत के घाट, बोरे में भरकर नदी में फेंकी लाश, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -