Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिम्मेदारी

    May 22, 2026

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ट्रिपल मर्डर पर बड़ा खुलासा: शार्ट पीएम और जांच में हत्या की पुष्टि, 6 आरोपी गिरफ्तार, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह
    Featured

    ट्रिपल मर्डर पर बड़ा खुलासा: शार्ट पीएम और जांच में हत्या की पुष्टि, 6 आरोपी गिरफ्तार, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 13, 2025Updated:December 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251213 111348
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  जिले समेत पूरे प्रदेश में सनसनी फैलाने वाले तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पैसे को कई गुना करने के नाम पर तंत्र-मंत्र की आड़ में की गई इस वारदात में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल ले जाकर सीन ऑफ क्राइम का रिक्रिएशन भी कराया है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम को लेकर अब भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। तंत्र-मंत्र के नाम पर अशरफ मेमन समेत तीन लोगों की मौत को लोग एक सोची-समझी साजिश मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस की विवेचना जारी है।

    तांत्रिक विधि से 5 लाख को ढाई करोड़ बनाने का मामला

    जानकारी के अनुसार, बरबसपुर क्षेत्र के ग्राम कुदरी स्थित कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन के फार्म हाउस में बने कमरे में 5 लाख रुपये को 50 गुना करने की तथाकथित तांत्रिक विधि कराई जा रही थी। इसी दौरान सुरेश साहू (44 वर्ष) निवासी डीडीएम रोड कोरबा, अशरफ मेमन (48 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती कोरबा और नितिश कुमार रात्रे (30 वर्ष) निवासी मोपका भाठापारा, जिला बलौदा बाजार हाल तिफरा बिलासपुर की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों की मृत्यु का स्थान, दिनांक और समय एक ही पाया गया।

    पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, शव पंचनामा, जप्ती कार्रवाई के साथ मृतकों के परिजनों और चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज किए। गवाहों ने बताया कि तांत्रिक आशीष दास और उसके सहयोगियों ने 5 लाख रुपये को 50 गुना करने का लालच देकर तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया के दौरान नायलॉन रस्सी से तीनों का गला घोंट दिया।

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: रेलवे की जमीन पर बनी दो अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, विरोध करने पहुँची इस्लामी भीड़ की पत्थरबाजी में 7 पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल, फिर पुलिस ने बरसाई लाठियां

    पोस्टमार्टम के बाद प्राप्त शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है कि मौत का कारण: नायलॉन रस्सी से गला घोंटने के कारण दम घुटना और मौत की प्रकृतिः हत्या

    पीएम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तांत्रिक आशीष दास, राजेन्द्र कुमार जोगी, केशव सूर्यवंशी, अश्वनी कुर्रे, भागवत दास और संजय साहू के खिलाफ BNS की धारा 103 (1) और 61(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

    ट्रिपल मर्डर को लेकर अब भी उठते सवाल

    इस घटना को तीनों मृतकों के परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक ही नहीं बल्कि शहरवासी भी इसे सोची समझी साजिश मानते हैं । सबके जेहन में यही सवाल कौंध रहा है कि आर्थिक रूप से मजबूत और शिक्षित तीनों मृतक इस तरह के अंधविश्वास के चक्कर में कैसे आए । तीनों को बारी-बारी से कमरे के अंदर बुलाकर गला घोंटने की बात सामने आई है, लिहाजा सवाल उठना लाजिमी है कि एक के साथ घटना घटित होने के बाद बाकी के दो सतर्क कैसे नहीं हुए । तीनों मृतक तांत्रिक के संपर्क में कैसे आए । आखिर किन वजहों से तीनों मृतकों ने तांत्रिक पर आंख मूंद कर भरोसा कर लिया । किसी भी तरह की तांत्रिक विद्याओं से पैसों या  आभूषणों को दोगुना तिगुना करना अथवा जमीन में गड़े सोने चांदी के जेवरातों से भरे मटके का पता लगाना नामुमकिन है। ये सब झांसा के सिवा कुछ नहीं, ये बात तांत्रिक और उसके चेले चपाटे भी अच्छी तरह जानते हैं। तीनों मृतक हट्टे-कट्टे नौजवान थे जिन्हें एक साथ मारना 6 आरोपियों के लिए आसान बात नहीं थी, तो क्या तीनों की हत्या करने के लिए ही ये पूरी साजिश रची गयी । आखिर कौन है इसका मास्टरमाइंड ? सवाल कई हैं जिनके जवाब मिलना अभी बाकी है ।

    यह भी पढ़ें :  एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत

    यह भी पढ़ें:पितृदोष: पूर्वजों की नाराज़गी का संकेत और शांति के प्रामाणिक उपाय

    यह भी पढ़ें:एसटीएफ से बर्खास्त सिपाही की महलनुमा कोठी में करोड़ों का इंटीरियर, मुश्किल से मिली ईडी को एंट्री

    यह भी पढ़ें:KVS में फिर निकली बंपर वैकेंसी, टीजीटी पीजीटी के 2400 से ज्यादा पदों पर आज से करें आवेदन, अंतिम तिथि 26 दिसंबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिम्मेदारी

    May 22, 2026

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026

    बालको का ‘ब्लैक मेज़’ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    May 21, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय “heal your mind heal your life” एवं त्रिदिवसीय कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड” कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न

    May 21, 2026

    “राजनांदगांव मड़ई – हमर माटी के मड़ई तिहार” : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव

    May 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,513 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026990 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026882 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिम्मेदारी

    May 22, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल…

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026

    बालको का ‘ब्लैक मेज़’ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    May 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.