Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्राइवेट स्कूलों पर योगी सरकार का शिकंजा, सभी टीचरों की योग्यता की होगी जांच, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला?
    Featured

    प्राइवेट स्कूलों पर योगी सरकार का शिकंजा, सभी टीचरों की योग्यता की होगी जांच, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला?

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 30, 2025Updated:November 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n691169355176446938310715721095df8da0d0036dff3aa3632340774419dd394534f9b2c46cbf011e6374
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: यूपी की योगी सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को लेकर एक्शन में आ गई है। यूपी में सभी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों की शैक्षिक अर्हता की जांच कराई जाएगी। मानक के विपरीत बिना अर्हता के शिक्षकों से पढ़ाई कराने पर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने सख्त नाराजगी जताई है। शिक्षा विभाग अब सभी जिलों में इन स्कूलों के शिक्षकों की जांच कर रिपोर्ट देगा।

    एनसीटीई के नियमों का पालन नहीं किये जाने की मिली शिकायत

    एनसीटीई को इस मामले में झांसी के रहने वाले राहुल जैन की ओर से साक्ष्यों के साथ शिकायत की गई है, जिसमें कई निजी स्कूलों में शिक्षक बिना डीएलएड, बीएड, सीटीईटी व टीईटी पास किए बिना ही निजी स्कूलों में पढ़ाई करा रहे हैं। एनसीटीई के अनिवार्य मानकों का पालन न किए जाने से तमाम निजी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

    अयोग्य पाए जाने पर होगी बड़ी कार्रवाई

    ऐसे में अब सभी 75 जिलों में जिला विद्यालय निरीक्षक निजी स्कूलों के शिक्षकों की शैक्षिक अर्हता का ब्योरा खंगालेंगे। मानकों के विपरीत जहां शिक्षक मिलेंगे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। हर हाल में विद्यार्थी को गुणवत्तापरक शिक्षा मिले इसके लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

    अभिभावकों से मोटी फीस लेकर भी शिक्षकों को देते हैं कम वेतन

    निजी स्कूल अभिभावकों से तो मोटी फीस वसूल लेते हैं, लेकिन शिक्षकों को कम वेतन पर रखते हैं। योग्यताधारी शिक्षक न मिलने की स्थिति में वह बीए-एमए पास से भी पढ़ाई करा लेते हैं। ऐसे में निजी विद्यालय केवल व्यावसायिक केंद्र बनकर रह गया है ।

    यह भी पढ़ें :  नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने शहर की विभिन्‍न आवश्‍यक मुलभूत सुविधाओं के लिए निगम आयुक्त को लिखा पत्र

    मुख्य सचिव तक पहुंची मामले की शिकायत

    निजी स्कूलों में बिना अहर्ता शिक्षक रखने का मामला मुख्य सचिव एसपी गोयल और अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक शिक्षा तक पहुंचा है। एनसीटीई के पत्र के बाद शिक्षा विभाग ने जिलों में इसकी जांच कराने का निर्णय लिया। अब शासन की सख्ती के बाद जिलों में जांच शुरू होगी।

    गुणवत्ता और नियम पालन पर जोर

    योग्यता जांच का मुख्य उद्देश्य राज्य भर में शिक्षण मानकों को एकरूपता देना है। बिना प्रशिक्षित शिक्षकों के कारण छात्रों का शैक्षणिक भविष्य दांव पर लग जाता है, खासकर तब जब अभिभावक निजी स्कूलों में भारी भरकम फीस चुकाते हैं। शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत भी सभी शिक्षकों के लिए न्यूनतम व्यावसायिक योग्यता अनिवार्य है।

    माना जा रहा है कि इस जांच के बाद न केवल अवैध रूप से कार्यरत शिक्षकों की छंटनी होगी, बल्कि स्कूलों को भी मजबूरन योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्त करना पड़ेगा। इस कदम से शिक्षा की मूलभूत संरचना मजबूत होगी और ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान रूप से बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। यह सुनिश्चित करेगा कि निजी स्कूलों में ‘पैसे कमाने’ के बजाय ‘शिक्षण की गुणवत्ता’ पर ध्यान दिया जाए।

    छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों में भी हो शिक्षकों की योग्यता की जांच

    जिस तरह उत्तरप्रदेश की योगी सरकार राज्य को रोल मॉडल बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है उसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार को भी ऐसा प्रयास करना चाहिए जिससे प्रदेश को भारत ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर विशेष पहचान मिले। अगर शिक्षा की बात करें तो प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को 50 हजार से एक लाख तक वेतन दिया जाता है जबकि ज्यादातर शिक्षक केवल खाना पूर्ति में लगे रहते हैं। अनेक बार शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल आने की खबरें सामने आ चुकी है।

    यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    ऐसा बहुत ही कम सुनने में मिलता है कि शासकीय विद्यालय से पढ़े बच्चों का CGPSC, मेडिकल , इंजिनीरिंग अथवा अन्य व्यवसायिक परीक्षाओं में सफल हुए हों। साय सरकार को चाहिए कि यहां भी शिक्षकों की योग्यता की जाँच की जाए और अयोग्य पाए जाने पर उन्हें तत्काल बाहर का रास्ता दिखाएं।

    यह भी पढ़ें:छुट्टी मिल गई है, शादी में आ रही हूं… आत्महत्या से पहले पिता से फोन पर बोली थी महिला सिपाही

    यह भी पढ़ें:CBSE बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

    यह भी पढ़ें:प्रेमिका काम पर जाती तो 13 साल की बेटी से रेप करता था प्रेमी, लिव इन में घिनौना अपराध, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल…

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.