Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध

    April 21, 2026

    Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

    April 21, 2026

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अपनी ही मासूम बच्ची की हत्यारोपित महिला को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, जानें क्या है पूरा मामला
    Featured

    अपनी ही मासूम बच्ची की हत्यारोपित महिला को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, जानें क्या है पूरा मामला

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6908774271764300169165fe2d1626f3e1ce5cd87b420c77fa31801c7c34d6be0d35ecdd4e43b65e61b5be
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    अररिया/स्वराज टुडे: अररिया में हत्यारोपित एक मां को अदालत ने फांसी की सजा सुनायी है. इस तरह के मामले को रेयर ऑफ द रेयरेस्ट माना गया. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि आरोपित मां को फांसी लगाकर तब तक लटकाया जाये, जब तक उसकी मृत्यु न हो जाये.

    राज छुपाने के लिए बेटी की कर दी थी हत्या

    जानकारी के अनुसार स्पीडी ट्रायल के तहत न्यायमंडल अररिया के एडीजे 04 रवि कुमार की अदालत ने आरोपित मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने की बात पर मां द्वारा राज छुपाने की नीयत से अपनी 10 वर्षीय बेटी शिवानी कुमारी की निर्मम तरीके से हत्या करने का मामला प्रमाणित होने पर जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के रामपुर कोसकापुर वार्ड संख्या 05 की रहने वाली 35 वर्षीय निर्दयी मां पूनम देवी पति चंदन सिंह को फांसी की सजा सुनायी गयी है.

    कोर्ट ने लगाया 60 हजार का जुर्माना

    न्यायाधीश रवि कुमार ने अपने आदेश में स्पष्ट दर्शाया है कि आरोपित मां के गर्दन में फांसी लगाकर तब तक लटकाया जाये, जब तक उसकी मृत्यु न हो जाये. इसके अलावा न्यायालय के न्यायाधीश रवि कुमार ने विभिन्न धाराओं में 60 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है. सरकार की ओर से एपीपी प्रभा कुमारी मंडल ने बताया कि यह सजा एसटी 582/2023 में सुनायी गयी है.

    बेटी ने मां को पकड़ा था प्रेमी के साथ

    एपीपी प्रभा कुमारी मंडल ने बताया कि आरोपित महिला पूनम देवी अपने प्रेमी रूपेश सिंह से अपने घर पर बराबर छुप-छुप कर मिलती थी. दिनांक 21 जून 2023 को जब पूनम देवी अपने प्रेमी रूपेश सिंह के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी. पूनम देवी की 10 वर्षीय बेटी शिवानी कुमारी ने दोनों को देख लिया था. बेटी ने मां के इस घिनौने कृत्य की जानकारी अपने पिता को देने की बात कही थी. इसके बाद पूनम देवी गुस्से में आ गयी और उसे जान मारने की धमकी देने लगी. इसके बाद पूनम देवी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पुत्री शिवानी कुमारी की हत्या की योजना बनाने लगी.

    यह भी पढ़ें :  खाकी का खौफ: 85 से अधिक बदमाशों की थानों में परेड, ड्रोन की नजरों से नहीं बच पाएंगे अपराधी

    मछली में दवा मिला पहले बेटी को किया बेहोश, फिर कर दी हत्या

    इस बीच पूनम देवी के पति पंजाब से घर आने वाले थे, जिससे पूनम देवी की घबराहट बढ़ गयी. दिनांक 10 जुलाई 2023 को उसने हटिया से मछली लाकर उसमें कीटनाशक दवा मिला दी. उस जहरीली मछली को अपनी पुत्री शिवानी कुमारी को खिला दिया. मछली खाने के कुछ देर के बाद शिवानी कुमारी बेहोश हो गयी. इसके बाद पूनम ने सब्जी वाले चाकू से शिवानी के गले पर वार किया व पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं, शव को जलावन घर में रखे मक्का के ढेर में छिपा दिया. चाकू व घर में गिरे खून को अच्छी तरह साफ कर दिया व शिवानी को खोजने का नाटक करने लगी. हालांकि बाद में शव को भी पूनम देवी ने ही खोजा.

    मेडिकल साक्ष्य से चला चाकू मारे जाने का पता

    एपीपी प्रभा कुमारी मंडल ने जानकारी दी कि चिकित्सीय साक्ष्य से मालूम हुआ कि शिवानी की मृत्यु उसके गले, चेहरे व पेट में कारित जख्म से हुई है. मृतिका शिवानी कुमारी का बिसरा एफएसएल भागलपुर में जांच के लिए भेजा गया, तो उसके बिसरे में डिकोलरस नामक ओरगेनो फोरस पेस्टीसाइड पाया गया, जो एक जहरीला पदार्थ है. इसका प्रयोग कीटनाशक में होता है.

    चौकीदार के बयान पर हुई थी प्राथमिकी दर्ज

    इस मामले की प्राथमिकी नरपतगंज थाना में पदस्थापित चौकीदार संख्या 06/07 भगवान कुमार पासवान ने नरपतगंज थाना कांड संख्या 380/2023 दिनांक 11 जुलाई 2023 को दर्ज करायी थी. कोर्ट में आईओ ने 22 सितंबर 2024 को आरोप पत्र समर्पित किया. न्यायाधीश ने 01 दिसंबर 2023 को आरोप गठन किया गया. आरोप गठन के बिंदु पर आरोपित मां ने अपने आप को बेकसूर बताया था. 02 जनवरी 2024 से अभियोजन साक्ष्य प्रारंभ किया गया. सभी गवाहों ने घटना का पूर्ण समर्थन किया. गवाहों के बयान से संतुष्ट होकर न्यायालय के न्यायाधीश रवि कुमार ने आरोपित मां पूनम देवी को दोषी पाया. बचाव पक्ष से अधिवक्ता किशोर कुमार दास ने अपना पक्ष रखा.

    यह भी पढ़ें :  अमरावती ब्लैकमेल कांड: जानिए कैसे 19 साल के अयान ने 150 से ज्यादा हिन्दू नाबालिग लड़कियों को बनाया शिकार, गुस्साए लोगों ने शहर बंद का किया ऐलान तो प्रशासन ने आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर

    यह भी पढ़ें: प्रेमिका काम पर जाती तो 13 साल की बेटी से रेप करता था प्रेमी, लिव इन में घिनौना अपराध, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    यह भी पढ़ें: 3 दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं पीएम मोदी; शाह और डोभाल के अलावा IB, NIA, CBI और RAW के अधिकारी भी होंगे शामिल

    यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में बैग और अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ करने वाले चोरों को यात्रियों ने रंगे हाथ धर दबोचा, फिर मौके पर ही की गयी जमकर धुनाई, देखें वीडियो..

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध

    April 21, 2026

    Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

    April 21, 2026

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    April 21, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026831 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026791 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026772 Views
    Don't Miss

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध

    April 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव के लिए…

    Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

    April 21, 2026

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.