Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»घर में घुसकर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, पढ़िए प्रियांशी के कत्ल की पूरी कहानी
    Featured

    घर में घुसकर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, पढ़िए प्रियांशी के कत्ल की पूरी कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 24, 2025Updated:November 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    CHATRA092951 1763913659664
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    उत्तर प्रदेश/स्वराज टुडे: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक युवक ने घर में घुसकर प्रेमिका की नृशंस हत्या कर दी. शादी से इनकार करने पर आरोपी प्रेमी नाराज था. आरोपी ने धारदार हथियार से युवती का गला रेत दिया. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है.

    लखनऊ के धर्मावतखेड़ा गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर बीएससी छात्रा प्रियांशी की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी आलोक शादी तय होने बाद पति की तरह हक जमाता था. वह प्रियांशी पर बेवजह शक भी करता था. शक की इसी आदत के कारण वह पहले भी प्रियांशी के साथ मारपीट कर चुका था.

    पुलिस के सामने यह खुलासा प्रियांशी की मां पूनम ने किया. एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय के मुताबिक, आरोपी आलोक रावत की शक की आदत और उग्र रवैये के कारण ही प्रियांशी व उनकी मां ने रिश्ते से इनकार कर दिया था. वह शादी के लिए प्रियांशी पर लगातार दबाव बना रहा था. प्रियांशी ने उससे मिलना और बात करना भी बंद कर दिया था. इससे आलोक और ज्यादा आक्रामक व्यवहार करने लगा था.

    हत्या के लिए दोपहर का वक्त क्यों चुना ?

    पुलिस का मानना है कि रविवार को आलोक प्रियांशी की हत्या के इरादे से ही उनके घर पहुंचा. संभव है कि इसी योजना के तहत वह अपने साथ थर्माकोल कटर लेकर आया था. उसको अच्छी तरह से पता था कि दोपहर में प्रियांशी की मां घर पर नहीं रहती हैं। इसी वजह से उसने दोपहर का वक्त चुना.

    प्रियांशी के पिता रमेश कुमार की तीन वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मां पूनम ने बताया कि वह प्रियांशी को अफसर बनाना चाहती थीं। उम्मीद थी कि प्रियांशी पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका सहारा बनेगी, पर आलोक ने उनकी पूरी दुनिया ही उजाड़ दी.

    यह भी पढ़ें :  विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    दो बार इंटर में फेल हो चुका है आरोपी

    पुलिस के अनुसार, आरोपी आलोक इंटर में दो बार फेल हो चुका था. इस बार उसने फिर से इंटरमीडिएट परीक्षा फार्म भरा है। उसके परिवार में पिता सतीश, मां और एक भाई हैं.

    वारदात के बाद घर की पहली मंजिल पर बने किचन से लेकर नीचे बरामदे तक बिखरा खून ही खून देख हर कोई सहम गया. गांव में इस बात की चर्चा भी है कि स्थानीय लोगों को आलोक का प्रियांशी के घर आना-जाना पसंद नहीं था। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया था.

    प्रियांशी की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के लिए मना करने के बाद से आलोक प्रियांशी और पूरे परिवार की हत्या करने की लगातार धमकी दे रहा था. तब उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आलोक ऐसा कर सकता है.

    ग्रामीणों की पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

    पुलिस जब प्रियांशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में थी, तो ग्रामीण भड़क उठे। लोगों ने पहले आरोपी आलोक की गिरफ्तारी की मांग की. गिरफ्तारी के बाद ही शव ले जाने की बात कही. इस पर ग्रामीणों व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई.

    पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया. बताया कि आरोपी के भाई को हिरासत में लिया गया है. उसकी मदद से आलोक का पता लगाया जा रहा है. करीब आधे घंटे की नोकझोंक के बाद ग्रामीण शांत हुए.

    हत्या में प्रयुक्त खून से सना कटर जब्त

    एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय ने बताया कि छानबीन के दौरान मौके से खून से सना हुआ कटर मिला है. उसे जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है. आरोपी आलोक रावत को गिरफ्तार उससे पकड़कर पूछताछ की जा रही है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने प्रदेश में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमाओं के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जाँच की मांग, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

    पुलिस ने क्या कहा….

    Screenshot 2025 1124 112012

    पुलिस ने हत्या के पीछे दोनों के बीच चल रहे मनमुटाव को वजह बताया है. धर्मावतखेड़ा गांव निवासी पूनम रावत एक निजी अस्पताल में काम करती हैं. रविवार दोपहर पूनम काम पर गई थीं. उनकी बड़ी बेटी प्रियांशी (19) और छोटी बेटी महक घर पर थीं. दोपहर लगभग 12.30 बजे बीबीडी लोनापुर निवासी आलोक रावत उनके घर पहुंचा. घर के भूतल पर मौजूद महक से प्रियांशी के बारे में पूछकर पहली मंजिल पर पहुंचा. यहां किचन में मौजूद प्रियांशी से किसी बात पर उसकी बहस हो गई.

    इस बीच आरोपी ने कटर निकाल कर प्रियांशी की गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर गला रेत दिया. गर्दन की नस कटने से खून से लथपथ प्रियांशी गला पकड़े चीखती हुई सीढ़ियों से नीचे उतरकर बरामदे तक पहुंची और दम तोड़ दिया. इस बीच आलोक भाग निकला.

    फिलहाल पुलिस आरोपी आलोक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    यह भी पढ़ें: सेक्स ट्रीटमेंट के नाम पर इंजीनियर से ठगे 48 लाख रुपये, किडनी भी हुई खराब; आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

    यह भी पढ़ें: अखबार और तेल बेचकर की पढ़ाई, झोपड़ी में किया जीवन यापन; जानिए बिहार के मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी के राजनीतिक सफर और संघर्ष की कहानी

    यह भी पढ़ें: MP से कोचिंग के लिए पहुंची पटना, देह व्यापार के दलालों ने पहुंचा दिया रेडलाइट एरिया, पूरी कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,249 Views
    Don't Miss

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: तिरंगा यात्रा कार्यक्रम वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर…

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.