दीपका में एक सप्ताह से CBI ने जमाया डेरा, कर रही ये जाँच

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: दीपका खदान क्षेत्र में इस समय हलचल तेज है। दरअसल सीबीआई की विशेष टीम पिछले एक सप्ताह से SECL दीपका क्षेत्र में मौजूद रहकर अहम दस्तावेजों की गहन छानबीन कर रही है। जांच का केंद्रबिंदु ग्राम मालगांव का अधिग्रहण है, जिस पर अनियमितताओं की गंभीर शिकायतें दर्ज कराई गई थीं ।

जांच के दायरे में हरदी बाजार भी

हरदी बाजार, जिसे भविष्य में अधिग्रहित किए जाने की प्रक्रिया जारी है, वह भी अब जांच एजेंसी की खास निगरानी में आ गया है। सीबीआई अधिकारियों ने भूमि रिकार्ड, मुआवजा फाइलें, वित्तीय अनुमोदन, नापजोख से जुड़े मूल दस्तावेज, और अधिग्रहण प्रक्रिया से जुड़े प्रेजेंटेशन सहित कई महत्वपूर्ण कागज़ात की विस्तृत जांच की है।

ग्रामीणों की उम्मीदें

मालगांव के ग्रामीणों का कहना है कि अधिग्रहण के दौरान मुआवजा, प्रक्रिया और पारदर्शिता से जुड़े कई सवाल लंबे समय से उठते रहे हैं। अब सीबीआई की मौजूदगी ने गांवों में उम्मीद जगा दी है कि सालों से लंबित सवालों का जवाब अंततः सामने आ सकता है।

जांच का दायरा बढ़ने के संकेत

108797875

सूत्रों का दावा है कि सीबीआई की यह पड़ताल लगातार जारी है। जांच का दायरा बढ़ने की पूरी संभावना है, और ऐसी उम्मीद है कि टीम जल्द ही अधिग्रहण को लेकर बड़ा खुलासा कर सकती है। बहरहाल भू- विस्थापितों के अलावा शहर वासियों की नजरे इस पर टिकी हुई है ।

यह भी पढ़ें: छोटे से गाँव की बड़ी उड़ान : किसान परिवार की बेटी सीमा ने PSC में रच दिया इतिहास, बेटियों के सपनों को मिली नई दिशा

यह भी पढ़ें: 35 साल पहले आया था भारत, स्थानीय युवती से निकाह कर बस गया, प. बंगाल में SIR अभियान के बीच हैरान कर देने वाला खुलासा

यह भी पढ़ें :  आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा ली गई बाह्य न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों की बैठक

यह भी पढ़ें: 10 रु वाली चिप्स की पैकेट बनी 4 साल के मासूम की मौत की वजह, इसकी अनदेखी हुई तो किसी भी बच्चे के साथ हो सकता है ऐसा दर्दनाक हादसा

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -