Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पुलिस जिसे आत्महत्या मान रही थी वो निकला हत्या का मामला, डिलीट चैट और 49 कॉल्स ने कर दिया खौफनाक साजिश का पर्दाफाश, पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड

    July 8, 2026

    जंगलों का मौन प्रहरी: मॉटल्ड वुड आउल पारिस्थितिकी तंत्र का अनदेखा रक्षक, उपचार के बाद मिली नई ज़िंदगी

    July 8, 2026

    Success Story: नीट में मिली 55वीं रैंक, एम्स से की MBBS की पढ़ाई, अब निखिल ने GATE में हासिल की AIR 1

    July 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एनकेएच ओलंपिक्स 2025 : स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा के साथ खेल भावना का प्रदर्शन, न्यू कोरबा हॉस्पिटल में 9 से 12 नवम्बर तक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Featured

    एनकेएच ओलंपिक्स 2025 : स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा के साथ खेल भावना का प्रदर्शन, न्यू कोरबा हॉस्पिटल में 9 से 12 नवम्बर तक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251112 WA0612
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: स्वस्थ जीवनशैली और कार्य के बीच संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) में 9 से 12 नवम्बर तक 11वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता “एनकेएच ओलंपिक्स 2025” का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।
    अस्पताल के विभिन्न विभागों के शाखाओं कोरबा, जमनीपाली, चांपा, कटघोरा, बालको, एनकेएच मेडजोन तथा एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर (एडीसी) के स्टाफ ने खेल भावना और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

    IMG 20251112 WA0614 IMG 20251112 WA0613

    आयोजन के दौरान क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी, टंग ऑफ वॉर, डिबेट और पुशअप जैसे रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया। बुधवार को सभी प्रतियोगिताओं के फाइनल राउंड खेले गए। महिला क्रिकेट में एनकेएच कोरबा और पुरुष क्रिकेट में एनकेएच चाम्पा की टीम विजयी रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कौशलेंद्र, शतरंज में योगेश, पुशअप (महिला वर्ग) में रामेश्वरी शर्मा और (पुरुष वर्ग) में रितेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में एनकेएच कोरबा टीम ने बाजी मारी, जबकि खो-खो में महिला वर्ग में एनकेएच जीवन आशा और पुरुष वर्ग में एनकेएच चाम्पा ने जीत हासिल की।

    Compress 20251112 174615 5822 1 IMG 20251112 WA0611

    कैरम में एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर कोरबा तथा कबड्डी में भी एनकेएच चाम्पा विजेता रही।
    एनकेएच के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी और डॉ. वंदना चंदानी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, और यही सोच इस आयोजन की प्रेरणा है। मरीजों की सेवा करने वालों का स्वास्थ्य भी उतना ही आवश्यक है। आयोजन ने कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग, टीम भावना और फिटनेस के प्रति जागरूकता को नई दिशा दी।

    एनकेएच ने 11 वर्षों में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए- डॉ. चंदानी

    एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में अस्पताल ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को समर्पण और करुणा के साथ बेहतर उपचार देना ही संस्थान की प्राथमिकता रही है। एनकेएच परिवार हर वर्ष एनकेएच ओलंपिक्स के माध्यम से खुद को फिट रखकर सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। यह केवल खेल नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में एक संकल्प है। 15 नवम्बर को एनकेएच के स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन रवि शंकर नगर स्थित मल्लिक वाटिका में किया जाएगा, जिसमें विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत होंगे।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  सर्पदंश से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के इलाज हेतु एण्टीस्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पुलिस जिसे आत्महत्या मान रही थी वो निकला हत्या का मामला, डिलीट चैट और 49 कॉल्स ने कर दिया खौफनाक साजिश का पर्दाफाश, पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड

    July 8, 2026

    जंगलों का मौन प्रहरी: मॉटल्ड वुड आउल पारिस्थितिकी तंत्र का अनदेखा रक्षक, उपचार के बाद मिली नई ज़िंदगी

    July 8, 2026

    Success Story: नीट में मिली 55वीं रैंक, एम्स से की MBBS की पढ़ाई, अब निखिल ने GATE में हासिल की AIR 1

    July 8, 2026

    बालको ने की फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील…. ‘केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें संपर्क, संदिग्ध डोमेन और ई-मेल की तुरंत दें सूचना’

    July 7, 2026

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम

    July 7, 2026

    अंधेरे के आगोश में समाई एसईसीएल की 15 ब्लॉक कॉलोनी, कर्मचारियों के प्रति उदासीन बना प्रबंधन

    July 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,712 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,417 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,112 Views
    Don't Miss

    पुलिस जिसे आत्महत्या मान रही थी वो निकला हत्या का मामला, डिलीट चैट और 49 कॉल्स ने कर दिया खौफनाक साजिश का पर्दाफाश, पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड

    July 8, 2026

    हरियाणा रेवाड़ी/स्वराज टुडे: हरियाणा के रेवाड़ी में एक युवक की मौत को पहले आत्महत्या माना…

    जंगलों का मौन प्रहरी: मॉटल्ड वुड आउल पारिस्थितिकी तंत्र का अनदेखा रक्षक, उपचार के बाद मिली नई ज़िंदगी

    July 8, 2026

    Success Story: नीट में मिली 55वीं रैंक, एम्स से की MBBS की पढ़ाई, अब निखिल ने GATE में हासिल की AIR 1

    July 8, 2026

    बालको ने की फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील…. ‘केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें संपर्क, संदिग्ध डोमेन और ई-मेल की तुरंत दें सूचना’

    July 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.