छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा कोरबा में “जनजाति गौरव पखवाड़ा” के अंतर्गत “जनजातीय योगदान पर सेमिनार” का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन सिंह प्रधान जी मुख्य अतिथि तथा वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए।

अपने उद्बोधन में श्री प्रधान जी ने कहा कि जनजातीय समाज हमारी संस्कृति,परंपरा और संरक्षण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी जड़ों, भाषा और परंपराओं को सहेजने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा और संस्कृति के संतुलन से ही सच्चा विकास संभव है।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता जयपाल सिंह कंवर एवं रेणुका लदेर ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा “हल्बी गीत” तथा “भगवान बिरसा मुंडा” पर एक लघु नाटिका की सुंदर प्रस्तुति दी गई। अंत में आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य रणधीर सिंह के द्वारा किया गया।


Editor in Chief




















