Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा में धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस, गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के तत्वावधान में रही खास चहल-पहल
    Featured

    कोरबा में धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस, गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के तत्वावधान में रही खास चहल-पहल

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251101 WA0041
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर जिले भर में स्थापना दिवस मनाया गया इस मौके पर गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने विभिन्न आयोजनों के माध्यम से माहौल को और भी रंगीन बना दिया। पर्यावरण संरक्षण से लेकर खेलकूद और भक्ति भजनों तक, हर तरफ छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारे गूंजते रहे। यह संगठन छत्तीसगढ़िया अस्मिता, जल-जंगल-जमीन के अधिकारों और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए सक्रिय है, जो बिना राजनीतिक झंडे के सामाजिक जागरूकता फैलाता रहा है।

    IMG 20251101 WA0050 IMG 20251101 WA0048

    मानिकपुर में वृक्षारोपण अभियान ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ के नाम पर सैकड़ों पौधे रोपे

    गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के तत्वावधान में जिले के मानिकपुर क्षेत्र में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। यहां ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ के नाम से एक विशेष वृक्ष समर्पित किया गया, साथ ही सैकड़ों अन्य पौधे लगाए गए। यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि राज्य की मिट्टी से जुड़ाव को भी मजबूत करता है।

    IMG 20251101 WA0047 IMG 20251101 WA0044

    कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारियों ने शिरकत की, जिनमें जिला प्रदेश अध्यक्ष दिलीप मिरी जी (जो संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय हैं प्रदेश संगठन उमागोपाल संयोजक, अतुल दास महंत, जिला प्रभारी खेम लाल साहू, जिला अध्यक्ष एलेक्स टोप्पो, जिला संरक्षक सुनील मानिकपुरी, जिला महामंत्री किरन निराला शामिल रहे। संगठन के नेताओं ने कहा कि यह अभियान राज्य के हर कोने में फैलाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां हरी-भरी छत्तीसगढ़ को संभाल सकें।

    IMG 20251101 WA0043 IMG 20251101 WA0042

    क्रिकेट से लेकर संस्कृत कार्यक्रम विविधता भरा उत्सव
    कोरबा शहर में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता ने विभिन्न समाजों के लोगों को एक मंच पर ला खड़ा किया। अलग,अलग समुदायों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो सामाजिक एकता का प्रतीक बना। वहीं, मनीष मनचला क्षेत्र में एक विशेष संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक नृत्य-संगीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    कुसमुंडा में भक्ति की बरसात महा आरती और प्रसाद वितरण

    कुसमुंडा के महतारी अंगना में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जो शाम ढलते-ढलते एक दिव्य महा आरती में बदल गया। हजारों श्रद्धालुओं ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। इस भावुक आयोजन में गोविंद सारथी, विनोद सारथी, कैलाश साहू, प्रमोद चंद्रा, मनोहर सारथी, कुमार दास, संजय सिंह, अशोक डिक्सेना, नरेश महंत, हेमंत , रजनी श्रीवास्तव, नागेश्वर, देव नाथ, महिला जिला संयोजक ज्योति प्रभा तथा कुसमुंडा के सभी पदाधिकारी और सेनानी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने का प्रयास है।

    दीपका में मूर्ति पूजन धार्मिक श्रद्धा का संगम
    दूसरी ओर, दीपका शहर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के समक्ष धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। स्थापना दिवस को समर्पित यह आयोजन पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हुआ, जिसमें भारत पटेल, प्रकाश जायसवाल, कान्हा यादव, महेंद्र कांत कुर्रे, सर्वेश सागर, बिसाहू दास यादव जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। मूर्ति के दर्शन कर सभी ने राज्य की समृद्धि और एकता की कामना की।

    ये आयोजन न केवल स्थापना दिवस को यादगार बनाते हैं, बल्कि कोरबा जिले की सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय जागरूकता को नई ऊंचाई देते हैं। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जैसे प्रयास राज्य की क्षेत्रीय अस्मिता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: गोल्ड लोन स्कैम मामले में 5 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, आरोपी महिला ने नकली सोना गिरवी रखकर ले लिया था लाखों का लोन, नकली सोने की पहचान करने में छूट गए थे बैंक के पसीने

    यह भी पढ़ें :  Jagdalpur: बाढ़ प्रभावित छात्रों के बीच पहुंचा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, 60 से अधिक बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

    यह भी पढ़ें: टूर पर थाईलैंड गया भोपाल का अंकित साहू समुद्र में डूबा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग

    यह भी पढ़ें: मथुरा में ‘555’ बीड़ी मालिक का मर्डर, बेटे ने ही मारी गोली, फिर खुद की कनपटी पर किया फायर; दोनों की मौत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.