Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»UPSC छात्र की लिव इन पार्टनर ने बहुत दिमाग लगाकर किया कत्ल….लेकिन पुलिस ने कर दिया खुलासा
    Featured

    UPSC छात्र की लिव इन पार्टनर ने बहुत दिमाग लगाकर किया कत्ल….लेकिन पुलिस ने कर दिया खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 28, 2025Updated:October 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68662800617616054244564f9836aa2751419c6f473b39a28df560c26f8454472ad423a665c945333cd298
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पति की हत्या करके नीले ड्रम में भर देने वाली मेरठ की मुस्कान या पति को हनीमून पर ले जाकर जान लेने की आरोपी सोनम रघुवंशी की क्रूरता और कातिल दिमाग की साजिश तो आपने सुनी ही है। अब दिल्ली की अमृता ने लिव इन पार्टनर की हत्या में जो दिमाग लगाया वह और भी ज्यादा चौंकाने वाली है।

    पिछले दिनों राजधानी के गांधी विहार इलाके में सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले 32 साल के एक युवक रामकेश मीणा की लाश जले हुए एक फ्लैट से बरामद हुई थी। शुरुआत में समझा गया कि एसी में ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग लगी और एलपीजी सिलेंडर में धमाका भी हो गया। लेकिन जांच के दौरान जो खुलासे हुए उससे पुलिस भी हैरान रह गई।

    मीणा की लाश मिलने के कई दिन बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मुख्य आरोपी उसकी 21 साल की लिव इन पार्टनर अमृता चौहान है जो फॉरेंसिंक साइेंस में बीएससी कर चुकी है। अमृता के पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप (27) और उसके दोस्त संदीप कुमार (29) को भी पकड़ा गया है। तीनों उत्तर प्रदेश को मुरादाबाद के रहने वाले हैं।

    प्राइवेट वीडियो की वजह से बदला अमृता का इरादा

    अमृता और मीणा मई से एक साथ लिव इन पार्टनर के तौर पर रह रहे थे। कुछ महीने साथ रहने के बाद अमृता को एक दिन पता चला कि रामकेश मीणा ने चुपके से उसके प्राइवेट वीडियो बना लिए हैं। अमृता ने रामकेश को इन्हें डिलीट करने को कहा, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं था। कई बार कहने के बाद भी जब रामकेश नहीं माना तो अमृता ने पुलिस से शिकायत करने की बजाय एक खौफनाक साजिश रचनी शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    पुराने प्रेमी को बनाया मोहरा

    अमृता ने अपनी साजिश में पुराने प्रेमी सुमित को मोहरा बनाया। सुमित भी अमृता की मदद के लिए तैयार हो गया। उसने अपने करीबी दोस्त संदीप को भी मदद के लिए अपने साथ जोड़ लिया। डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया के मुताबिक, 5-6 अक्टूबर की रात तीनों मुरादाबाद से दिल्ली पहुंचे।

    तीनों फ्लैट में पहुंचे और वारदात को दिया अंजाम

    मीणा की हत्या के लिए साजिश के तहत वे गांधी विहार में एक इमारत की चौथी मंजिल पर पहुंचे जहां रामकेश रहकर आईएएस-आईपीएस बनने की तैयारी करता था। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि धमाके से कुछ देर पहले दो मास्क लगाए लोग इमारत में घुसे थे। उनके पीछे एक लड़की भी थी। तड़के 2:57 पर पहले वह लड़की और फिर दो युवक इमारत से निकलते हुए भी दिखे। इसके कुछ देर बाद ही वहां धमाके के साथ आग लग जाती है।

    पुलिस को कैसे हुआ शक

    आग लगने से पहले इमारत में तीन लोगों को घुसते और निकलते देखकर पुलिस को शक हुआ तो पड़ताल और आगे बढ़ाई गई। इस बीच फॉरेंसिक जांच में कुछ ऐसी चीजें सामने आई जिससे साफ हो गया कि यह हादसा नहीं हत्या है। पुलिस ने जब मीणा के लिव इन पार्टनर की पड़ताल शुरू की और उसके मोबाइल नंबर का रिकॉर्ड चेक किया तो पता चला कि घटना के वक्त वह आसपास ही थी। कॉल डिटेल्स को देखने के बाद पुलिस का शक यकीन में बदल चुका था।

    यह भी पढ़ें :  DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

    पकड़ी गई अमृता तो किया बड़ा खुलासा

    पुलिस ने अमृता की गिरफ्तारी के लिए मुरादाबाद में कई जगहों पर छापेमारी की और 18 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसने कबूल कर लिया कि किस तरह उसने अपने पूर्व प्रेमी सुमित और उसके दोस्त संदीप के साथ पहले मीणा की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर आग में जला दिया।

    गला दबाकर मारा, शरीर पर लगाया घी, शराब और फिर धमाका

    डीसीपी ने बताया कि अमृता अपने पूर्व पेमी के साथ मीणा के फ्लैट में पहुंची और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके बाद उन्होंने उसके शरीर पर घी, तेल और शराब उड़ेल दिया ताकि उसकी बॉडी पूरी तरह आग से जल जाए। इसके बाद उन्होंने गैस सिलेंडर का वॉल्व खोल दिया और तेजी से वहां से निकल गए। कमरे में एलपीजी गैस भरते ही वहां जोरदार धमाका हुआ और सबकुछ जलकर राख हो गया।

    निकलने के बाद अंदर से बंद कर दिया था गेट

    पुलिस ने बताया कि सुमित एक एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर काम करता है और उसी ने सिलेंडर से धमाके का इंतजाम किया। तीनों ने बाहर निकलने के बाद लोहे के गेट में मौजूद छोटे छेद से गेट को अंदर से बंद कर दिया ताकि किसी को शक ना हो कि बाहर से कोई अंदर आया था। गैस लीक करने से पहले उन्होंने मीणा का हार्ड डिस्क और लैपटॉप जैसे सामान को वहां से उठा लिया था ताकि उसे नष्ट करके उन वीडियोज को नष्ट कर सकें।

    सबूत के तौर पर क्या-क्या बरामद किया गया

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हार्ड डिस्क, एक ट्रॉली बैग, मीणा की शर्ट और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। अमृता के खुलासे के बाद सुमित को 21 अक्टूबर और संदीप को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। उन्होंने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

    यह भी पढ़ें :  Rajkot: बुजुर्ग महिला डॉक्टर को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 58.5 लाख रुपए कराए ट्रांसफर, दो आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: 13 साल बाद जिंदा घर लौटा ‘मरा’ बेटा, सन्न रह गए परिजन और ग्रामवासी

    यह भी पढ़ें: इंटेलिजेंस ब्यूरो ACIO भर्ती, 258 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; वेतन 1,42,400 रुपये तक; अंतिम तिथि 16 नवंबर 2025

    यह भी पढ़ें: अब कोई गरीब पैसे के कारण जेल में बंद नहीं रहेगा… दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.