Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राजस्थान में फर्जी रिटायर्ड सैनिकों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, FCI में कर रहे थे गार्ड की नौकरी
    Featured

    राजस्थान में फर्जी रिटायर्ड सैनिकों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, FCI में कर रहे थे गार्ड की नौकरी

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68460115517601539622130b7acb8aca3fb35c6c1d27fee5227ea97460386a89dbe4eb068c4f59a7d20fd1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    जयपुर/स्वराज टुडे: राजस्थान में 28 फर्जी रिटायर्ड आर्मी के सिपाही पकड़े गए हैं. जो फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर FCI के अलग-अलग गोडाउन और कारखानों में गार्ड के रूप में तैनात थे. राजस्थान पुलिस ने इस कार्रवाई को लेकर’ऑपरेशन स्क्वेयर पिरामिड’ के नाम से अभियान चलाया गया जिसमें 28 फर्जी पूर्व सैनिकों को पकड़ा गया है.

    ये लोग पूर्व सैनिक बनकर सिक्योरिटी एजेंसी में नौकरी कर रहे थे और इन्हें एक साथ पकड़ने के लिए ATS ने मॉकड्रिल का आयोजन किया. तब जाकर सभी को एक साथ पकड़ा जा सका है.

    गिरफ्तारी के लिए मॉकड्रिल

    पुलिस ने बताया कि अगर हम इन्हें अलग-अलग तरीके से पकड़ते तो ये भाग जाते, इसलिए हमने मॉकड्रिल का ऐलान किया. सबको एक साथ एक जगह इकट्ठा किया इनके उपकरण देखे, इनका रिस्पांस टाइम देखा और साथ ही इनके दस्तावेज़ मांगे गए. दस्तावेज़ों को हमारी टीम कंप्यूटर कक्ष में बैठ के जांच रही थी, साथ में आर्मी पर्सनेल भी थी जो चेक कर रहे थे कि कौन सा सही है कौन सा गलत. इसके बाद हमने मौके पर ही उन्हें धर दबोचा.

    FCI दफ्तर पर छापेमारी

    भारतीय सेना के पूर्व सैनिक बनकर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में सिक्योरिटी गार्ड लगाने के नाम पर चल रहे बड़े खेल का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान एटीएस ने 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए सुरक्षाकर्मी के रूप में नौकरी कर रहे थे. एटीएस की जांच में पाया गया कि इनकी नियुक्ति सुरक्षा एजेंसियों के जरिए की गई थी और सभी के दस्तावेज नकली थे. FCI के दफ्तरों में छापेमारी करके इस पूरे खेल का खुलासा किया गया है. ATS और ANTF ने 31 जगह छापेमारी की तब जाकर इन आरोपियों के बारे में पता चल पाया.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    आपको बता दें कि ये प्लानिंग ऑपरेशन सिंदूर के बाद ही की गई थी. जिसे अब अंजाम दिया गया.

    डिस्चार्ज सर्टिफिकेट फर्जी , एक्स आर्मी मैन का कार्ड फर्जी , यहां तक की पेंशन सर्टिफिकेट भी फर्जी बनाया गया. सूत्रों से हमें पता चला है कि एक एक्स आर्मी वाला ये फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर रहा था. इसके बाद इनको सिक्योरिटी एजेंसी में दाखिला मिल रहा था. ये सिक्योरिटी एजेंसी एक्स फौजी चला रहे है, ये सेना और एक्स फौजियों की छवि से खिलवाड़ हैं. यह जो फर्जी सैनिक वाले बने हैं असल में यह उन सैनिकों की जगह ले रहे हैं. जो सेना से रिटायर्ड होने के बाद सरकारी नौकरी में कुछ प्रतिशत नौकरियों के लिए आरक्षित रखती है.

    IG ATS विकास कुमार ने दी जानकारी

    आईजी विकास कुमार ने बताया कि एटीएस को सूचना मिली थी कि एफसीआई में कई सुरक्षा गार्ड्स फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे हैं. इसके बाद राजस्थान में एक साथ 31 ठिकानों पर कार्रवाई की गई. आतंकी हमले से बचाव की मॉकड्रिल के नाम पर सभी सिक्योरिटी गार्ड्स को एक जगह बुलाया गया. वहां अनुभव और प्रमाणिकता की जांच के बहाने दस्तावेज इकट्ठा किए गए. जांच में दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है और ऐसी उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

    विकास कुमार ने कहा इनको पकड़ना तो छोटी बात है. लेकिन फर्जी रैकेट को कौन चला रहा और सेना के दस्तावेजों को बनाने का इतना बड़ा खेल कैसे और कौन चला रहा है. कौन-कौन इसमें मिले हैं. उनको पकड़ना और जांच अहम होगा.

    यह भी पढ़ें :  संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    यह भी पढ़ें: ‘किलर’ सीरप: कोल्ड्रिफ की निर्माता कंपनी के मालिक जी रंगनाथन को 10 दिन की पुलिस रिमांड

    यह भी पढ़ें: चाँदी के कड़े चुराने के लिए बुजुर्ग महिला के काट दिए दोनों पैर, आरोपी दंपति गिरफ्तार, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: पत्नी की बेवफाई से आहत होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदा युवक, पिता और एक बेटी का शव बरामद, पुत्र व दो अन्य पुत्रियों की तलाश जारी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,520 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,390 Views
    Don't Miss

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से टिकट की दावेदारी को लेकर…

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.