Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    June 23, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिली कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी, मिला आत्मीय स्वागत और मार्गदर्शन

    June 23, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»डिप्टी कलेक्टर नहीं बन पाई संगीता सोनी, अब गरीब और जरूरतमंद बच्चों को अफसर बनाने पढ़ा रहीं, वेतन का 60% खर्च कर छात्रों को मुफ्त कोचिंग दे रहीं संगीता
    Featured

    डिप्टी कलेक्टर नहीं बन पाई संगीता सोनी, अब गरीब और जरूरतमंद बच्चों को अफसर बनाने पढ़ा रहीं, वेतन का 60% खर्च कर छात्रों को मुफ्त कोचिंग दे रहीं संगीता

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251008 094018
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    सूरजपुर/स्वराज टुडे: ‘अगर मैं नहीं बन पाई, तो क्या हुआ? अब मेरे पढ़ाए बच्चे अफसर बनेंगे!’ यह जज्बा है सूरजपुर कलेक्टोरेट में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत संगीता सोनी का, जो अपने जीवन के संघर्षों को ताकत में बदलकर जरूरतमंद बच्चों को अफसर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं।

    वेतन का बड़ा हिस्सा गरीब बच्चों की निःशुल्क शिक्षा में खर्च

    संगीता अपने वेतन का 60 प्रतिशत हिस्सा गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने में खर्च कर रही हैं। सुबह ऑफिस जाने से पहले और शाम को लौटकर वह खुद क्लास लेकर विद्यार्थियों को सीजीपीएससी, व्यापम और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रही हैं। संगीता का मानना है कि योग्य छात्रों को सिर्फ सही मार्गदर्शन और समर्थन की जरूरत है।

    दूरस्थ अंचल के बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास की सुविधा

    जिन बच्चों के लिए जिला मुख्यालय तक आना संभव नहीं है, उन्हें संगीता ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाती हैं। ऑनलाइन क्लास में रोजाना 600 से अधिक विद्यार्थी जुड़ते हैं। ये क्लास न सिर्फ विषयों पर आधारित होती हैं, बल्कि छात्रों को मोटिवेशन, करियर गाइडेंस और संविधान, जनजाति अध्ययन जैसे विषयों की भी सरल और प्रभावशाली ढंग से शिक्षा दी जाती है।

    दो बार स्वयं CGPSC की मेंस परीक्षा पास कर चुकी है संगीता

    बता दें कि संगीता खुद दो बार सीजीपीएससी का मेंस एग्जाम पास कर चुकी हैं। लेकिन परीक्षा के ठीक पहले उनके जीवन में ऐसा मोड़ आया जिसने सब कुछ बदल दिया। पति की असमय मृत्यु और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बोझ ने उन्हें परीक्षा पूरी तरह से देने नहीं दिया। डिप्टी कलेक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया, और वह अवसाद में चली गईं। मगर संगीता ने हार नहीं मानी। उस अवसाद से निकलने का रास्ता उन्होंने दूसरों की सफलता में खोजा। अब उनका मकसद है हर गरीब बच्चे को वह मंच देना, जो उन्हें कभी पूरी तरह नहीं मिला।

    यह भी पढ़ें :  श्री सप्तदेव मंदिर में निःशुल्क मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण 21 जून को सम्पन्न

    असफलता ने संगीता को छात्रों का मार्गदर्शक बनाया

    संगीता भले ही डिप्टी कलेक्टर नहीं बन पाईं, लेकिन अब दूसरे बच्चों को अफसर बनाने के लिए संगीता रात के 2 बजे तक ऑनलाइन क्लास के लिए कंटेंट तैयार करती है। जिससे बच्चों को आसान भाषा में संबंधित विषय समझ आए। एनसीईआरटी की किताब की बेसिक जानकारी भी बच्चों को दे रहीं हैं। हिंदी माध्यम के बच्चों को विशेष लाभ मिल रहा है। सूरजपुर में प्रयेोगिक परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए चलने वाले निशुल्क अरुणोदय क्लास में भी बच्चों को एक क्लास पढ़ाती हैं।

    सुपर-30 की तर्ज पर बच्चों को पढ़ाने का लक्ष्य रखा

    संगीता अपने खर्च पर बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा देने के लिए डिजीटल क्लास भी तैयार कर रही है। आने वाले समय में संगीता ने सुपर-30 के तर्ज पर होनहार बच्चों का चयन कर उन्हें पूरी सुविधा देकर डिप्टी कलेक्टर बनाने का लक्ष्य रखा है।

    जो मैं नहीं बन सकी अब मेरे शहर के बच्चे बनेंगे

    मैं 2018 से घर में रहकर सीजीपीएससी की तैयारी कर रही थी। दो बार मेंस की परीक्षा पास की। 2024 में परीक्षा से पहले पति की मौत हो गई। मैं डिप्रेशन में चली गई और परीक्षा नहीं दे पाई। परीक्षा देने का यह अंतिम मौका था। मैं डिप्रेशन में रहीं। कुछ दिन बाद ऐसा लगा कि मेरी यह पढ़ाई व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। जो मैं नहीं बन सकीं वो मेरे शहर और गांव के बच्चे बनें, यही मेरी ख्वाइश है।

    संगीता सोनी द्वारा संचालित यूट्यूब चैनल की लिंक

    https://youtube.com/@sstrickytutor?si=ma-YsWKUGJmmMvaW

    यह भी पढ़ें :  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    यह भी पढ़ें: लिव-इन-रिलेशन के चक्कर में 15-20 साल की लड़कियां बच्चा लिए लाइन में खड़ी: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

    यह भी पढ़ें: RSS का विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन, शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों ने किया भव्य आयोजन

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: बात-बात पर पैरासिटामॉल खाने वाले लोग हो जाएं अलर्ट! बढ़ सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    June 23, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिली कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी, मिला आत्मीय स्वागत और मार्गदर्शन

    June 23, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026

    जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 22, 2026

    मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    June 22, 2026

    हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल, नोएडा में नशे में धुत सड़क पर लेटी लड़की का VIDEO वायरल

    June 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,658 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,078 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026923 Views
    Don't Miss

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    June 23, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ.…

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिली कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी, मिला आत्मीय स्वागत और मार्गदर्शन

    June 23, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026

    जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.