Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रामलीला का मंचन व दर्शन मात्र से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं – जगद्गुरू श्रीरामभद्राचार्य जी
    Featured

    रामलीला का मंचन व दर्शन मात्र से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं – जगद्गुरू श्रीरामभद्राचार्य जी

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250930 WA0062 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नगर निगम कोरबा द्वारा आयोजित श्रीरामलीला में पहुंचे श्रीरामभद्राचार्य जी महाराज, रामलीला आयोजन की सराहना की, दिया आशीर्वचन 

    कोरबा/स्वराज टुडे:  -नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित रामलीला में पधारे जगद्गुरू श्रीरामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम की जीवनलीला श्रीरामलीला के मंचन एवं दर्शन मात्र से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होने निगम द्वारा किए जा रहे रामलीला आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि दक्षिण कौशल मॉं कौशिल्या के प्रकाट्य स्थल छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध व्यवसायिक नगरी कोरबा में बनारस की मण्डली द्वारा रालीला के मंचन का यह आयोजन मन को प्रफुल्लित व आनंदित कर रहा है।

    IMG 20250930 WA0065 IMG 20250930 WA0064

    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित श्रीरामलीला के दूसरे दिन सोमवार को चित्रकुटधाम से कोरबा पधारे जगद्गुरू श्रीरामभद्राचार्य जी महाराज ने अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति प्रदान कर श्रद्धालुओं व आयोजनकर्ताओं को अपना आशीर्वचन दिया। यहॉं उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक कोरबा के घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में पांच दिवसीय भव्य रामलीला व दशहरा उत्सव का आयोजन उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की प्रेरणा एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की पहल पर किया जा रहा है।

    IMG 20250930 WA0063 IMG 20250930 WA0062

    आयोजन के दूसरे दिन आयोजन स्थल पर पधारे जगद्गुरू श्रीरामभद्राचार्य जी का महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयोजन समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों ने महाराजश्री की आगवानी की एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

    इस मौके पर जगद्गुरू श्रीरामभद्राचार्य जी ने आयोजन की प्रशंसा की तथा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयोजन समिति को साधुवाद दिया। अपने उद्बोधन में जगद्गुरू ने आगे कहा कि जिनसे सबका मंगल होता है, वे राम हैं, राम शब्द में राष्ट्र का मंगल निहित है, उन्होने कहा कि ’’ रा ’’ से राष्ट्र व ’’ म ’’ से मंगल, अर्थात प्रभु श्रीराम के नाम में ही राष्ट्र का मंगल, हम सबका कल्याण छिपा है। आचार्यश्री ने कहा कि रामलीला में प्रभु श्रीराम की भूमिका का निर्वहन करने वाले पात्र में ’’ रामत्व ’’ का अंश आज जाता है, अतः जो भी पात्र प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाता है, उसे सदैव पवित्रता का आचरण करना चाहिए। आयोजन के दूसरे दिन श्रीराम वन गमन, केंवट प्रसंग, दशरथ देवलोक गमन व भरत मिलाप प्रसंग का सुंदर मंचन रामलीला में किया गया।

    यह भी पढ़ें :  ग्राम उल्दा के हरदीहा पटेल सामाजिक भवन में जिला स्तरीय सामाजिक बैठक सम्पन्न, आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर की गई महत्वपूर्ण चर्चा

    अतिथियों ने श्रीराम दरबार में पूजा अर्चना कर दूसरे दिवस की रामलीला का कराया शुभारंभ

    श्रीरामलीला आयोजन के दूसरे दिवस कार्यक्रम के अतिथियों ने श्रीराम दरबार में पूजा अर्चना कर दूसरे दिन की रामलीला का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोरबा विभाग संघ चालक सत्येन्द्रनाथ दुबे, सिंधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर माखीजा, कोरबा नगर कार्यवाह मृगेश यादव, कोरबा जिला कार्यवाह कैलाश नाहक, हसदेव महाआरती समिति से चन्द्रकुमार श्रीवास्तव व रणधीर पाण्डेय, भारती विकास परिषद के अध्यक्ष कमलेश यादव, पूर्व आयुक्त अशोक शर्मा, गायत्री परिवार से राजकुमार देवांगन, विष्णुशंकर मिश्रा, श्रेष्ठ सिंह ठाकुर, राधेश्याम जायसवाल, चन्द्रमा सिंह राजपूत, महापौर संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, आयोजन समिति सचिव अशोक चावलानी सहित निगम के पार्षदगण, मेयर इन काउंसिल सदस्यों ने पूजा अर्चना कर दूसरे दिन की रामलीला का शुभारंभ कराया। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, चन्द्रलोक सिंह, पंकज देवांगन, मुकुद सिंह कंवर, अजय कुमार चन्द्रा, अजय गांड़, धनकुमारी गर्ग, फिरतराम साहू, युगल कैवर्त, सत्येन्द्र दुबे, रामकुमार साहू सहित अन्य पार्षदगण के साथ ही आरिफ खान, परविंदर सिंह, रूक्मणी नायर, वैशाली रत्नपारखी, उमाभारती सराफ, दिनेश वैष्णव, डॉ.अंजना सिंह, संदीप सहगल, प्रवीण रत्नपारखी, राकेश मिश्रा, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, आयोजन के नोडल अधिकारी अखिलेश शुक्ला, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी, आर.के.माहेश्वरी सहित निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी तथा आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।

    01 अक्टूबर को सेतुबंध सहित होंगे विविध प्रसंग

    घंटाघर में आयोजित रामलीला के चौथे दिन 01 अक्टूबर को सेतुबंध, अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ रावण वध व राज्याभिषेक तथा अंतिम दिवस 02 अक्टूबर को लेजर शो में रामायण प्रदर्शन, आतिशबाजी एवं रावण दहन के कार्यक्रम रखे गए हैं।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  कौन है ये 'चुंबन बाबा'? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,879 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: गुजरात के राजकोट में 30 एकड़ में फैली कंपनी- पान हेल्थ। आज…

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.