Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026

    जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 22, 2026

    मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बरेली में लाठीचार्ज के बाद बढ़े सूजन-दर्द के मरीज, अस्पताल में कराहते हुए रात-दिन लगी सैकड़ों की कतार
    Featured

    बरेली में लाठीचार्ज के बाद बढ़े सूजन-दर्द के मरीज, अस्पताल में कराहते हुए रात-दिन लगी सैकड़ों की कतार

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6829676541759115012515a588537d6511e16ee7abfbaa04daee2e44578c711679701c778ccb1fe8cdbc46
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बरेली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में आई लव मोहम्मद विवाद ने दो दिन पहले शुक्रवार को बरेली में हिंसक रूप ले लिया। यहां जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा को भड़काने के आरोप में पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

    इंटरनेट सेवा को किया गया बंद

    इसके साथ ही माहौल पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने उपद्रवियों पर जमकर लाठीचार्ज किया। जिला अस्पताल में दर्द और सूजन का इलाज कराने वालों की भीड़ लगी रही।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बरेली के जिला अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में युवा पहुंचते रहे। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठियां बरसाई थी। हालांकि कोई भी उपद्रवी सामने नहीं आया है लेकिन अस्पताल में चोट की स्थिति को देखते हुए स्टाफ को अंदेशा है कि ये लोग हिंसा में शामिल रहे होंगे। इलाज कराने आ रहे लोगों ने चोट की वजह पूछे पर सही बात नहीं बताई।

    हाथ-पैर में सूजन, पीठ में दर्द, फ्रैक्चर, जोड़ों में तकलीफ

    जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक अधिकतर लोगों को हाथ और पैर में सूजन, पीठ में दर्द, हल्के फ्रैक्चर, जोड़ों में तकलीफ की समस्या थी। हिंसा के बाद शुक्रवार को शाम से लेकर सुबह तक के समय में चोटिल लोगों की भीड़ लगी रही। जबकि सामान्य दिनों में महज कुछ लोग ही आते हैं। कई लड़के कराहते रहे लेकिन मेडिकल स्टाफ की तरफ से पूछे जाने पर चोट की वजह नहीं बताई।

    फिर अगले दिन शनिवार की सुबह भी ऐसा ही हाल रहा। दिन में ओपीडी में करीब 30 घायल पहुंचे। ज्यादातर चेकअप के बाद दवा लेकर लौट गए, जबकि जिन्हें भर्ती करना पड़ा वे भी अपनी पहचान बताने से कतराते रहे। अस्पताल में लंबे समय के बाद ऐसे चोटिल मरीजों की कतार देखने को मिली। स्टाफ के अनुसार बवाल में शामिल रहे लोगों को पुलिस खोज रही है। शायद इसी वजह से चोटिल लोगों ने नाम-पता नहीं बताया। अस्पताल में कुछ पुलिसवाले भी पहुंचे, जो उपद्रव के दौरान घायल हो गए थे। उनका मेडिकल परीक्षण हुआ।

    यह भी पढ़ें :  माथे पर गाढ़ा त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष माला. हिंदू वेश में महाकाल पहुंचा सरफराज शेख, पहचान के बाद मचा बवाल

    सीएम योगी ने दिया सख्त संदेश

    गौरतलब है कि सीएम योगी ने कहा कि आपने बरेली के अंदर देखा होगा, वो मौलाना भूल गया था कि यूपी में शासन किसका है। वो सोच रहे थे कि हम धमकी देंगे और जबरदस्ती जाम कर देंगे। सीएम योगी ने कहा कि ना जाम होगा ना कर्फ्यू लगेगा, लेकिन कर्फ्यू का सबक ऐसा सिखा देंगे कि उनकी आने वाली पीढ़ी भी दंगा करना भूल जाएगी।

    मौलाना तौकीर रजा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद अलग-अलग जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इसमें अब तक कुल दस एफआईआर दर्ज की गई हैं। कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, थाना किला, प्रेमनगर और कैंट में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और 39 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    एसएसपी और डीएम ने ली प्रेसवार्ता

    बरेली एसएसपी और डीएम ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि हिंसा वाली जगह से पुलिस को क्या-क्या मिला है। बताया कि जूतों का ढेर, ढेर सारा भारी पत्थर, कारतूस का खोखा, जिंदा कारतूस, एक तमंचा, लाठी-डंडा और खाली बोतल, जिनसे पेट्रोल की बदबू आ रही थी। एक ओर जहां गिरफ्तारी और कार्रवाइयों का दौर जारी है। वहीं इस मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, बरेली हिंसा जांच के लिए 10 सदस्यीय एसआईटी बनाई गई है। एसआईटी इस पूरे घटनाक्रम की जांच करेगा।

    यह भी पढ़ें :  नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जिले में होंगे व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम, 17 से 26 जून तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया जाएगा नशामुक्ति का संदेश

    यह भी पढ़ें: गर्लफ्रैंड ने रेप के फर्जी केस में फंसाया, इंजीनियर युवक ने जेल से छूटते ही कर ली खुदकुशी

    यह भी पढ़ें: अंकल आपकी बेटी ने मेरे साथ चीट किया, ऑफिस का बोल कर मेरे साथ रहती थी, फिजिकल हुई

    यह भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक पर निकलीं नायब तहसीलदार की पत्नी हुई ठगी की शिकार, ‘देवी माँ के साक्षात दर्शन’ कराने के नाम पर बाइक सवार दो युवक ले भागे लाखों के जेवर

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026

    जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 22, 2026

    मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    June 22, 2026

    हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल, नोएडा में नशे में धुत सड़क पर लेटी लड़की का VIDEO वायरल

    June 22, 2026

    ‘जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली’, नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो…

    June 22, 2026

    Korba: बीच-बचाव करने पहुँचे युवक की जघन्य हत्या, त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    June 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,658 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,078 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026923 Views
    Don't Miss

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026

    छत्तीसगढ़ दुर्ग/स्वराज टुडे:  खालसा पब्लिक स्कूल, दुर्ग में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में…

    जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 22, 2026

    मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    June 22, 2026

    हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल, नोएडा में नशे में धुत सड़क पर लेटी लड़की का VIDEO वायरल

    June 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.