Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»झूलेलाल धाम स्थित सभागार में किया गया प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन
    Featured

    झूलेलाल धाम स्थित सभागार में किया गया प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 21, 2025Updated:September 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250920 WA00331
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    मुंगेली/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री मोदी के आने से देश मे सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक परिवर्तन को देश के राष्ट्रवादी नागरिकों ने स्वयं महसूस किया है,विश्व शांति के लिए सबसे अग्रणी नाम आज नरेंद्र मोदी जी का है। ये बातें सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कही। कार्यक्रम में मोदी जी के किए गए कार्यों की प्रर्दशनी लगायी गयी वहीं प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया गया।

    IMG 20250920 WA00341

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्ध जन सम्मेलन झूलेलाल धाम स्थित सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित छग विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी के आने से देश के लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है,लोगों का सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है क्योंकि मोदी जी ने भारत के स्वाभिमान को बढ़ाया है। उनके द्वारा किए गए स्वच्छता अभियान के तहत कार्य व 12 करोड़ से अधिक शौचालय निर्माण,प्रधानमंत्री आवास निर्माण, जनधन खाता के कारण शासन की योजनाओं का सीधा लाभ उनके खाते में पहुँच रहा है। किसानों को सम्मान मिल रहा है।

    IMG 20250920 WA00311

    मोदी जी ने अयोध्या में 500 वर्षों से प्रतीक्षित श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जिससे श्रीराम मंदिर बन सका,धारा 370 हटा,नोट बंदी और सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवाद को खत्म किया। आज भारत दुश्मन को घर मे घुसकर मारता है। पहले सेना के पास संसाधनों की कमी होती थी आज सेना अत्याधुनिक हथियारों से लैश है। 2014 के पहले भारत की आर्थिक स्थिति खराब थी 10 नंबर पर थे किंतु 2025 में हम चौथे नंबर आ गए हैं। नक्सलवाद मार्च 2026 तक समाप्त हो जाएगा। आज विश्व शांति के लिए सबसे अग्रणी नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का है। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों के रोटी,मकान व स्वास्थ्य की चिंता कर कार्य किए हैं मुफ्त चावल,प्रधानमंत्री आवास और परिवार के स्वास्थ्य के लिए 5-7लाख रूप हर साल। उसके अतिरिक्त 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के स्वास्थ्य के लिए हर वर्ष अलग से 5 लाख रुपए की सुविधा प्रदान की है उसमें अमीर गरीब का प्रश्न नहीं है सभी को लाभ मिल रहा है। छग में महिलाओं को महतारी वंदन दिया जा रहा है। पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद विश्व मे भारत का मान बढ़ाया है, श्रीराम मंदिर बनवाकर करोड़ो भक्तों की आस्था को साकार किया है। भारत सभी क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। वरिष्ठ नागरिक संघ के प्रदेश पदाधिकारी डीके सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में निश्चित तौर पर देश का मान सम्मान बढ़ा है, देश चौथा आर्थिक शक्ति बन गया है, सभी नागरिकों के खासकर वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की चिंता कर 5 लाख रुपए इलाज के लिए दे रहे हैं बिना भेदभाव के।

    यह भी पढ़ें :  Korba: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

    जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि प्रबुद्ध जन का सम्मेलन कराकर हम सब गौरवान्वित हैं कि हम सबको उनका सानिध्य मिला। उन्होंने प्रबुद्ध जनों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जो विकास और धनात्मक परिवर्तन दिख रहा है उससे समाज के लोगों को भी अवगत कराएं। राधेश्याम महाराज ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही प्रधानमंत्री के कार्यों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संचालन सेवा पखवाड़ा के जिला प्रभारी विनय साहू ने तथा आभार जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,गिरीश शुक्ला,शैलेश पाठक,जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, जिला शह सयोंजक व जिला भाजपा प्रवक्ता भागीरथी यादव , पवन पांडे सह संयोजक , परमानन्द साहू ,सह संयोजक , मानस प्रताप सिंह,प्रेम आर्य,राम अवतार पांडे,जेठमल कोटडिया,श्रीकांत गोवर्धन,कमलेश्वर केशरवानी, संजू गुप्ता , प्रमोद पाठक, राजमन सिंह,कोमल गिरी गोस्वामी,नरेन्द्र शर्मा ,द्वारिका जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक,जिला मंत्री मानस सिंह बैस, लोकनाथ सिंह, मानिक सोनवानी, अम्बालिका साहू ,सोम वैष्णव, कोषाध्यक्ष , रामेश्वर बंजारा जिला उपाध्यक्ष, जयपाल साहू, रिंकू सिंह कोटू दादवानी,रामाधार परिहार, बाबा पर्यटन गिरी, ,सौरभ बाजपेयी, मन्नू श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास, नरेश यादव, प्रेम लाल यादव , पुहुप साहू ,सनत सिंह, गोवर्धन यादव, अनूप जैन, विजय बंजारा ,विजय यादव, रामनाथ सिंह , डॉ आशुतोष पाण्डेय सहित जिला भाजपा पदाधिकारी / निर्वाचित जनप्रतिनिधियों / मंडल अध्यक्ष / महामंत्री , तथा जिला में निवासरत सभी समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

    *दिलीप कुमार की रिपोर्ट*

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.