Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को अब वैधानिक सुरक्षा और सम्मान, गायन के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों को मिलेगी 3 साल की सजा

    August 22, 2026

    कांति हत्याकांड: बदहाल सिस्टम के चलते शव की दुर्गति, देर रात 11 बजे किया गया अंतिम गया संस्कार, उधर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    August 22, 2026

    Korba: छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको मेडिकल सेंटर का कैंसर कॉन्क्लेव, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की भागीदारी
    Featured

    बालको मेडिकल सेंटर का कैंसर कॉन्क्लेव, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की भागीदारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250920 WA00261
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की इकाई और मध्य भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने अपने तीसरे ‘छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव’ का सफल आयोजन किया। इस कॉन्क्लेव में 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कैंसर विशेषज्ञ और 1,200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें ऑन्कोलॉजिस्ट, जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ, नीति-निर्माता और शोधकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर उपचार को सुलभ, मरीजों के परिणामों में सुधार और शोध को आगे बढ़ाना था।

    IMG 20250920 WA00241

    कैंसर कॉन्क्लेव के इस वर्ष का थीम ’ड्राइविंग कॉमन-सेंस ऑन्कोलॉजी–मल्टीडिसिप्लिनरी मैनेजमेंट ऑफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, जेनिटोयूरिनरी एंड लंग कैंसर पर आधारित था। इसका उद्देश्य बेहतर इलाज परिणामों के लिए बहु-विशेषज्ञ सहयोग के महत्व को बढ़ावा देना है। ई-कैंसर, टाटा मेमोरियल सेंटर और नेशनल कैंसर ग्रिड के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में 20 से अधिक विशेषज्ञ पैनल चर्चाएँ हुईं।

    कॉन्क्लेव के दौरान कई विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिनमें कार्ट-टी सेल अफेरेसिस, सिर और गर्दन के कैंसर की लाइव सर्जरी डेमोंस्ट्रेशन, मिनी-अकॉर्ड रिसर्च वर्कशॉप, जीवन की अंतिम अवस्था में मरीज और परिजनों से संवाद करने का प्रशिक्षण और स्टेरियोटैक्टिक बॉडी रेडियोथेरेपी (एसबीआरटी) पर हैंड्स-ऑन कॉन्टूरिंग वर्कशॉप शामिल थीं। इसके साथ ही ‘वीमेन फॉर ऑन्कोलॉजी’ नेटवर्क मीटिंग और सामुदायिक स्तर पर कैंसर रोकथाम को सशक्त करने हेतु एक विशेष कार्यशाला भी आयोजित हुई।

    IMG 20250920 WA00251

    प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन (वीएमआरएफ) की निदेशक श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने कहा कि विश्वस्तरीय कैंसर विशेषज्ञों की मेजबानी करना हमारे लिए सम्मान की बात है। कैंसर की रोकथाम ही सबसे सशक्त इलाज है। वीएमआरएफ का मिशन है कि समुदाय को समय पर जांच एवं इलाज के लिए जानकारी, साधन और स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। यह कॉन्क्लेव हमारे इस संकल्प को दोहराता है कि हम केवल इलाज ही नहीं, बल्कि रोकथाम को भी प्राथमिकता दें, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ भविष्य बनाया जा सके।

    यह भी पढ़ें :  Hisar: किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग...सुरेश कोथ और 40 किसानों को तत्काल रिहा करे सरकार, 24 घंटे का अल्टीमेटम

    डॉ. शैलेश श्रीखंडे, डिप्टी डायरेक्टर, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल एवं हेड, कैंसर सर्जरी ने कहा कि भारत में कैंसर देखभाल को रोकथाम से लेकर आधुनिक इलाज तक पूरी श्रृंखला को शामिल करना चाहिए। यह कॉन्क्लेव दिखाता है कि जब वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित रोकथाम रणनीतियाँ बहुविषयक विशेषज्ञता से मिलती हैं, तो हम कैंसर के मामलों और मृत्यु दर दोनों को कम कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में वैज्ञानिक मूल्यों और नैतिकता को बनाए रखना बेहद आवश्यक है।

    वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन (बीएमसी) की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कैंसर के मामलों में तेज़ी से वृद्धि चिंता का विषय है। इसलिए जागरूकता और रोकथाम को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। लोगों को समझना होगा कि सही उपायों और समय पर उपचार से कैंसर को रोका भी जा सकता है जो किफायती व इलाज योग्य भी होता है। हमारा लक्ष्य है कि रोकथाम को कैंसर देखभाल में सबसे सुलभ और न्यायसंगत रूप बनाया जाए।

    डॉ. दिवाकर पांडे, कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, बालको मेडिकल सेंटर ने कहा कि कैंसर के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर किया गया शोध बेहद महत्वपूर्ण है। यह देखकर खुशी होती है कि युवा ऑन्कोलॉजिस्ट ऐसे शोध कर रहे हैं जो उनके मरीजों की ज़रूरतों से जुड़े हैं। इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था में किफायती और सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त रोकथाम रणनीतियाँ विकसित होंगी।

    इस कॉन्क्लेव के तीसरे संस्करण ने बीएमसी की इस प्रतिबद्धता को और मजबूत किया कि मध्य भारत में एक व्यापक कैंसर इकोसिस्टम विकसित किया जाए, जिसमें उत्कृष्ट इलाज के साथ-साथ रोकथाम, जनजागरूकता और शिक्षा भी शामिल हो। कार्यक्रम का समापन इस आह्वान के साथ हुआ कि कैंसर रोकथाम को सार्वजनिक स्वास्थ्य की प्राथमिकता बनाया जाए, ताकि आने वाले दशकों में भारत में कैंसर का बोझ कम किया जा सके।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: उफनती नदी में गिरे दो युवकों की जान बचाकर मोहन केवट, महेश केवट व करन केवट ने पेश की मानवता की मिसाल... एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को अब वैधानिक सुरक्षा और सम्मान, गायन के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों को मिलेगी 3 साल की सजा

    August 22, 2026

    कांति हत्याकांड: बदहाल सिस्टम के चलते शव की दुर्गति, देर रात 11 बजे किया गया अंतिम गया संस्कार, उधर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    August 22, 2026

    Korba: छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    August 22, 2026

    भारत के एक्शन लेते ही पाकिस्तान में मचा हड़कंप, हाफिज सईद की सुरक्षा में ISI ने झोंकी ताकत

    August 22, 2026

    राशिफल 22 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 22, 2026

    New Delhi: आज छत्तीसगढ़ समेत देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

    August 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,864 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,357 Views
    Don't Miss

    ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को अब वैधानिक सुरक्षा और सम्मान, गायन के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों को मिलेगी 3 साल की सजा

    August 22, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में आयोजित इस…

    कांति हत्याकांड: बदहाल सिस्टम के चलते शव की दुर्गति, देर रात 11 बजे किया गया अंतिम गया संस्कार, उधर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    August 22, 2026

    Korba: छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    August 22, 2026

    भारत के एक्शन लेते ही पाकिस्तान में मचा हड़कंप, हाफिज सईद की सुरक्षा में ISI ने झोंकी ताकत

    August 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.