पीजी कॉलेज के जनभागीदारी खाते से 6 लाख से अधिक की राशि पार, किसी अज्ञात शख्स ने फर्जी चेक लगाकर कर लिया आहरण, जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: पीजी कॉलेज के जनभागीदारी खाते से 6 लाख 7 हजार 980 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी चेक का इस्तेमाल कर यह राशि निकाली है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब राशि का आहरण होने के बाद पुलिस को शिकायत मिली।

फर्जीवाड़े की जांच शुरू

यह धोखाधड़ी सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह फर्जी चेक 11 से 19 अगस्त के बीच बैंक में जमा किया गया था। यह मामला तब सामने आया जब बैंक प्रबंधन को लेन-देन की जानकारी मोबाइल पर मैसेज के जरिए मिली।
जांच में यह भी सामने आया है कि पीजी कॉलेज का जनभागीदारी खाता एसबीआई की भारतीय स्टेट बैंक शाखा में संचालित है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने संभवतः जाली हस्ताक्षर का उपयोग किया है, जो कॉलेज प्रबंधन के हस्ताक्षर से मिलता-जुलता है। यह भी माना जा रहा है कि फर्जीवाड़ा करने वाला व्यक्ति कॉलेज के खाते की जानकारी रखता था।

ऐसे ही अन्य मामलों की भी जांच जारी

यह अकेला मामला नहीं है। शहर में एसबीआई बैंक से फर्जी आहरण के कई और मामले भी सामने आए हैं, जिसमें मिनी माता शॉपिंग सेंटर के पास रहने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं के नाम पर भी फर्जीवाड़ा हुआ था। इस मामले में भी 69 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई है।
पुलिस अब इन सभी मामलों की आपस में जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि क्या ये सभी मामले एक ही गिरोह द्वारा किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि इन सभी मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  प्रसार भारती में MBA पास वालों के लिए निकली नौकरी, जानें कब तक भर सकते हैं फॉर्म?

यह भी पढ़ें: पंजाब,हिमाचल और उत्तराखंड में बाढ़ का कहर, अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर वालों को मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें: थाने में पुलिसवालों ने एकदूसरे पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, दो को लगी गोली, पढ़िए सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी

यह भी पढ़ें: चमत्कार: मूसलाधार बारिश के चलते गणेश पंडाल पर गिरा विशालकाय पेड़, गणेश की प्रतिमा और पंडाल में सो रहे बच्चे पूरी तरह सुरक्षित

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -