Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कटघोरा में गैर-संचारी रोगों पर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर आयोजित, समय पर पहचान और जागरूकता से बच्चों एवं समुदाय को गंभीर बीमारियों से किया जा सकता है सुरक्षित

    May 22, 2026

    हुमायूं कबीर के गाय की कुर्बानी वाले बयान पर बरसे मौलाना साजिद रशीदी, कहा- इस कठपतुली को जेल में डालो

    May 22, 2026

    Rashifal 22 May 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बाल कल्याण समिति ने नाबालिग रेप पीड़िता को भेज दिया आरोपी के ही घर, दोबारा हुई रेप की शिकार,10 अफसरों पर गिरी गाज
    Featured

    बाल कल्याण समिति ने नाबालिग रेप पीड़िता को भेज दिया आरोपी के ही घर, दोबारा हुई रेप की शिकार,10 अफसरों पर गिरी गाज

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6795441211756963839783589dea9a2c32dd9fcb206f084e313994a8a491558af83bd7587c8f89ad8bed83
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भोपाल-छतरपुर/स्वराज टुडे:  मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अफसरों की लापरवाही का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रेप पीड़िता को आरोपी के घर में भेज दिया गया। मामले ने तब तूल पकड़ा जब पीड़िता के साथ दरिंदे ने दोबारा हैवानियत कर डाली।

    मामले में छतरपुर जिले की जुझारनगर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बाल विकास अधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं समिति के 4 सदस्य, वन स्टॉप सेंटर के 3 कर्मचारी और एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

    बाल कल्याण समिति ने बेहद लापरवाहीपूर्वक दिया निर्णय

    नाबालिग से बलात्कार के मामले में बाल कल्याण समिति ने बेहद लापरवाही पूर्वक रेप पीड़िता को आरोपी के ही घर भेज दिया था। नियमों को ताक पर रखकर लिए गए इस फैसले की वजह से नाबालिग दोबारा बलात्कार का शिकार हो गई थी।

    पुलिस ने आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर भेजा जेल

    जानकारी लगते ही मामले में लीपापोती करते हुए पन्ना पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ कोतवाली पन्ना में दोबारा अपराध कायम कर दिया और डायरी जुझारनगर थाना को भेज दी। जांच के बाद छतरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर दोबारा जेल भेज दिया और बाल कल्याण समिति सहित गैर-जिम्मेदारों पर मामला दर्ज किया है।

    क्या है पूरा मामला

    16 जनवरी 2025 पन्ना जिले के एक गांव में रहने वाली 15 साल की नाबालिग घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज किया और नाबालिग को 17 फरवरी 2025 को गुरुग्राम, हरियाणा से बरामद किया। पता चला कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर लड़की को गुड़गांव ले जाकर दुष्कर्म किया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा और नाबालिग को वन स्टॉप सेंटर पन्ना में रखा गया। लेकिन जांच के बिना ही बाल कल्याण समिति ने लड़की को आरोपी की रिश्तेदार के हवाले कर दिया। इसी दौरान आरोपी को जमानत मिल गई और उसने दोबारा बालिका से दुष्कर्म किया।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं दोनों आरोपी

    परिजनों ने कलेक्ट्रेट से लगाई गुहार

    वहीं दूसरी ओर नाबालिग के परेशान परिजनों ने बेटी को लेकर कलेक्ट्रेट पन्ना में जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर ने शिकायत को संज्ञान में लेकर बाल कल्याण समिति को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने के निर्देश दिए। इस पर बाल कल्याण समिति ने खुद को बचाने के लिए नाबालिग को 29 अप्रैल 2025 को दोबारा वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। लेकिन वन स्टॉप सेंटर की काउंसलिंग में नाबालिग ने जो खुलासा किया वो बेहद चौकाने वाला था। नाबालिग के मुताबिक उसके साथ कई बार रेप हुआ।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए छतरपुर एसपी अगम जैन ने मामले की जांच एडिशनल एसपी विनीता डागर की निगरानी में एसडीओपी लवकुशनगर और थाना प्रभारी जुझारनगर को सौंपी। पुलिस ने जांच में पाया कि बाल कल्याण समिति के गलत निर्णय से ही नाबालिग दोबारा रेप का शिकार हो गई। पुलिस ने जांच में यह भी पाया कि अधिकारी ने मामले को दबाने की कोशिश की और वन स्टॉप सेंटर के टीम की भी इसमें मिलीभगत थी।

    इन अफसरों पर गिरी गाज

    1) बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भानुप्रताप जड़िया पिता मनीराम जड़िया निवासी किशोरगंज पन्ना

    2) CWC सदस्य – अंजली भदौरिया पति योगेंद्र भदौरिया निवासी सिविल लाइन पन्ना , आशीष बोस पिता एनएन बोस निवासी सिविल लाइन पन्ना, सुदीप श्रीवास्तव पिता सरमन लाल श्रीवास्तव निवासी किशोरगंज पन्ना , प्रमोद कुमार सिंह पिता मोहन सिंह निवासी ललार जिला पन्ना

    3) वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक कविता पांडे और काउंसलर प्रियंका सिंह केस वर्कर शिवानी शर्मा

    4) जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अवधेश सिंह एक अन्य महिला अंजली कुशवाहा

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 14 मई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    इन सभी अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें: सहायक संचालक नूतन सिदार विवादों में, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ज़िले से उठी प्रेस की आज़ादी पर बड़ी बहस

    यह भी पढ़ें: मामूली शरारत बन गई मौत की वजह, डोरबेल बजा कर भागा बच्चा, गुस्साए घर मालिक ने चला दी गोली

    यह भी पढ़ें: बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे पिता से प्रिंसिपल ने की मारपीट…छेड़खानी की शिकायत हंसकर टाल देते थे टीचर्स

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कटघोरा में गैर-संचारी रोगों पर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर आयोजित, समय पर पहचान और जागरूकता से बच्चों एवं समुदाय को गंभीर बीमारियों से किया जा सकता है सुरक्षित

    May 22, 2026

    हुमायूं कबीर के गाय की कुर्बानी वाले बयान पर बरसे मौलाना साजिद रशीदी, कहा- इस कठपतुली को जेल में डालो

    May 22, 2026

    Rashifal 22 May 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 22, 2026

    Raipur: CGPSC फिर विवादों में, अभ्यर्थियों ने लगाया अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप, हाइकोर्ट पहुंचा मामला

    May 22, 2026

    छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिम्मेदारी

    May 22, 2026

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,516 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026990 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026883 Views
    Don't Miss

    कटघोरा में गैर-संचारी रोगों पर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर आयोजित, समय पर पहचान और जागरूकता से बच्चों एवं समुदाय को गंभीर बीमारियों से किया जा सकता है सुरक्षित

    May 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: आकांक्षी जिला कोरबा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कटघोरा में जिला…

    हुमायूं कबीर के गाय की कुर्बानी वाले बयान पर बरसे मौलाना साजिद रशीदी, कहा- इस कठपतुली को जेल में डालो

    May 22, 2026

    Rashifal 22 May 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 22, 2026

    Raipur: CGPSC फिर विवादों में, अभ्यर्थियों ने लगाया अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप, हाइकोर्ट पहुंचा मामला

    May 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.