Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शर्मनाक: रिटायर्ड डीएसपी से बेटे और बहू ने की मारपीट, पढ़िए पूरी खबर
    Featured

    शर्मनाक: रिटायर्ड डीएसपी से बेटे और बहू ने की मारपीट, पढ़िए पूरी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6781379781756058395588ce38420a13d27b8534fa565367e67496596adac80b50bd2787a30ffdf9c47e8b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्य प्रदेश
    शिवपुरी/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक रिटायर्ड डीएसपी से उसके परिजनों ने मारपीट की है। मामला भौंती थाना क्षेत्र का है। यहां एक रिटायर डीएसपी को उसकी पत्नी और दो बेटों ने रस्सी से बांधकर पीटा है।

    62 साल के प्रतिपाल सिंह यादव डीएसपी के पद से रिटायर हुए हैं। उनका रिटायरमेंट 31 मार्च को श्योपुर जिले से हुआ है। उनके रिटायरमेंट पर जो पैसे मिले हैं उसे लेकर घर में कलह मची हुई है।

    रस्सी से बांधकर घसीटा

    रिटायर्ड डीएसपी से परिजनों ने पहले तो मारपीट की फिर उसे रस्सी से बांधकर घसीटा। उनके दोनों पैर रस्सी से बांधे, घसीटा। एक बेटा उनके सीने पर बैठ गया, दूसरे ने पैर पकड़कर खींचे। वहीं, पत्नी भी अपने पति की पिटाई कर रही है।

    बेटों के साथ रहती है पत्नी

    झांसी से आई उनकी पत्नी और उनके बेटों ने उनके साथ मारपीट की। पत्नी और बेटों ने रस्सी से बांधा और घसीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शोर- शराबा सुन जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो पत्नी व दोनों बेटे रिटायर्ड डीएसपी का एटीएम कार्ड व मोबाइल छीनकर निकल गए। इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    रिटायरमेंट के बाद मिले पैसों की मांग की

    भौंती थाना इलाके में चंदावनी गांव में 62 साल के प्रतिपाल सिंह यादव ने बताया कि वह 31 मार्च को श्योपुर जिले में महिला सेल के डीएसपी पद से रिटायर हुए थे। प्रतिपाल सिंह ने बताया कि वे पत्नी-बच्चों से 15 साल से अलग रह रहे हैं। पत्नी झांसी में दोनों बेटों के साथ रहती है। बेटी गोरखपुर में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने कहा- 20 अगस्त को पत्नी माया यादव, बेटों आकाश और आभास के साथ गांव आई थी। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद मिले पैसों की मांग की। मैंने सवाल किया तो तीनों ने झांसी चलने की बात कही।

    यह भी पढ़ें :  प्रेरणा महिला समिति द्वारा सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित, प्रशांति वृद्धाश्रम में कुलर और भोजन के पैकेट किया गया वितरित

    ईपीएफ के 20 लाख रुपए मिले हैं

    रिटायर्ड डीएसपी ने बताया कि मैंने पैसे देने से इनकार कर दिया तो जबरन झांसी ले जाने की कोशिश करने लगे। बेटों ने पकड़ा और पत्नी ने मोबाइल और एटीएम निकाल लिए। इसी बीच पड़ोसी बीच-बचाव कराने आ गए तो तीनों भाग निकले। उन्होंने बताया कि बड़े बेटे को 5 लाख और छोटे बेटे को 15 लाख रुपए देने का वादा किया था। बेटी की शादी करनी है इसलिए वे इस विवाद को और नहीं बढ़ाना चाहते। प्रतिपाल सिंह यादव को रिटायरमेंट पर ईपीएफ के 20 लाख रुपए मिले हैं। बाकी ग्रेच्युटी और दूसरी मदों के 33 लाख रुपए और मिलना बाकी हैं।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    उन्होंने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई। मारपीट करने वाले उनकी पत्नी और दोनों बेटों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि यह मामला पैसों को लेकर मारपीट का है और वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    June 6, 2026

    Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,598 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,053 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026901 Views
    Don't Miss

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा नगर निगम ने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के…

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.