Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बेटे को सीने से लगाकर गंगा में कूदा BSF जवान, पांच दिन पहले पत्नी भी कूदी थी, तीन साल पहले की थी लव मैरिज
    Featured

    बेटे को सीने से लगाकर गंगा में कूदा BSF जवान, पांच दिन पहले पत्नी भी कूदी थी, तीन साल पहले की थी लव मैरिज

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n678031362175599864937791e5547d02266539a18bf882276e0269c4c5bb9588df79765ca6dd5921ee53db
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे; तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले बीएसफ जवान के परिवार की खुशियों को किसी की नजर लग गई। घरेलू विवाद के बाद पांच दिन पहले जवान की पत्नी गंगा में कूद गई थी। लाख तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला।

    इस घटना ने जवान को गम में डुबो दिया था। इस बीच ससुरालियों के उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दे दी। इससे आहत जवान की हिम्मत पूरी तरह से टूट गई। आखिरकार शनिवार दोपहर वह अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को सीने से लगाकर बैराज पुल से उफनाती गंगा में कूद गया। पुलिस गंगा में कूदे पिता और मासूम बेटे की तलाश कर रही है, पर जैसे जैसे देर हो रही है वैसे-वैसे नाउम्मीदी की छाया गहरा रही है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक युवक अपने करीब डेढ़ साल के बेटे को लेकर टैक्सी से गंगा बैराज पुल के गेट नंबर 17 पर पहुंचा। उसने पहले अपनी चप्पलें उतार दीं फिर मोबाइल को चप्पलों के पास रख दिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता वह बेटे को सीने से लगाकर रेलिंग पर चढ़ा और गंगा में कूद गया। टैक्सी चालक ने उसे पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान बैराज पुल पर मरम्मत का कार्य कर रहे लोग भी वहां एकत्र हो गए। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई।

    पहचान पत्र से पता चला कि गंगा में कूदने वाला युवक नजीबाबाद की वेद विहार कॉलोनी निवासी बीएसएफ जवान राहुल (28 वर्ष) पुत्र स्व.ओमप्रकाश है और उसके साथ उसका डेढ़ साल का बेटा प्रणव था। इसके बाद रामराज पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बिजनौर कोतवाली शहर व रामराज दोनों थानों की पुलिस मोटर बोट की मदद से बीएसएफ जवान व उसके मासूम बेटे प्रणव की तलाश कर रही थी, मगर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था।

    यह भी पढ़ें :  Korba: अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद, लगभग ₹2 लाख कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जप्त

    क्लेश में त्रासदी का शिकार हुआ परिवार

    राहुल और उसकी पत्नी मनीषा ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। कुछ समय तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन धीरे-धीरे उनमें मामूली बातों पर भी कहासुनी होने लगी। राहुल इन दिनों अहमदाबाद में तैनात था और मार्च में एक माह की छुट्टी पर आया था। इसी दौरान पैरालाइसिस अटैक पड़ने के कारण उसने अपनी छुट्टी पांच माह बढ़वा ली थी। पांच दिन पहले राहुल से कहासुनी होने पर मनीषा ने गंगा में छलांग लगा दी थी, जिसकी तलाश अब तक जारी है। मनीषा के परिजनों ने राहुल पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नजीबाबाद थाने में तहरीर दी थी। परिजनों के अनुसार पत्नी का गम और ससुरालियों के आरोप से राहुल बेहद आहत था।

    एसपी सिटी संजीव वाजपेई के अनुसार जानकारी में आया है कि कुछ दिन पहले जवान की पत्नी ने भी गंगा में छलांग लगा दी थी, जिससे वह परेशान था और शनिवार को उसने भी गंगा में छलांग लगा दी। जवान और उसके बेटे की तलाश गोताखोर कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: उमेश पटेल के लगातार प्रयासों से खरसिया ओवरब्रिज का रास्ता साफ, वित्त विभाग ने दी हरी झंडी

    यह भी पढ़ें: मेरी नौकरी चली जाएगी, माफ कर दो… प्रयागराज एक्‍सप्रेस में सोते समय लड़की को छुआ, सिपाही सस्‍पेंड

    यह भी पढ़ें: भोपाल में देहदान को पहली बार मिला राजकीय सम्मान, रमा चौदा की पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    बुलंदशहर/स्वराज टुडे:  खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर भाल निवासी पिंकी ने प्रेमी की…

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.