राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के कर्मियों ने पीपीई किट पहनकर की सड़क साफ- माँगी भीख

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल कोरबा जिले में पांचवें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अनोखा प्रदर्शन किया।

उन्होंने पीपीई किट पहनकर, हाथों में झाड़ू लेकर सड़कों की सफाई की और धरना स्थल के आसपास दुकानों व राहगीरों से भीख मांगकर अपनी मांगों को रेखांकित किया। एनएचएम कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, वेतन विसंगतियों का समाधान, और स्थायी कर्मचारियों के समान सुविधाएं प्रदान करना शामिल है। कर्मचारियों का आरोप लगाते हुए कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, विशेषकर कोविड-19 महामारी के दौरान, लेकिन उनकी मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों पर तत्काल कार्यवाही करने मांग की। माना जा रहा हैं की कोरबा में हुए इस अनोखे प्रदर्शन ने स्थानीय लोगों और प्रशासन का ध्यान खींचा है। इस हड़ताल से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे आम जनता को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: ग्राम माखनपुर की महिलाओं ने संभाली समाज सुधार की कमान, ग्राम को नशा मुक्त बनाने के लिए शुरू किया जागरूकता अभियान

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: जशपुर में जनसंपर्क विभाग के अधिकारी का पत्रकारों को नोटिस, एक-एक करोड़ हर्जाने की धमकी

यह भी पढ़ें: एक कांस्टेबल को 6 पुलिसकर्मियों ने दी अमानवीय यातनाएं…गुप्तांग काटा, लोहे की रॉड डाली, करंट दिए… सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सभी आरोपी गिरफ्तार

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -