Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 22 अगस्त 2022 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 22 अगस्त 2022 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 22 अगस्त का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष,कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज आश्लेषा नक्षत्र से कर्क उपरांत सिंह राशि पर होगा चंद्रमा के इस गोचर के प्रभाव से आज कर्क राशि में त्रिग्रह योग का संयोग बनेगा। साथ ही आज कर्क राशि में स्थित होकर चंद्रमा गौरी योग का भी निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक होगा। आपकी राशि से चतुर्थ भाव में आज चंद्रमा का गोचर होना आपके लिए लाभदायक होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपका पैसा कहीं फंसा है तो आपको उसकी वसूली के लिए प्रयास करना चाहिए। कारोबार में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। जो लोग संतान के इच्छुक हैं उनको भी इस मामले में अच्छी खबर मिलेगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। लेकिन सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। जो जातक बिजली के उपकरण और धातुओं से संबंधित काम से जुड़े हुए हैं आज उनको विशेष रूप से लाभ मिल सकता है। आपको आज कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों और काम की वजह से अप्रत्याशित खर्च का सामना करना होगा। शिक्षा के मामले में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। कोई जरूरी काम आज जीवनसाथी के सहयोग से पूरा हो सकता है। सरकारी काम में आज कुछ दिक्कत आ सकती है।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी कमाई में आज वृद्धि होने से आपका मन आज प्रसन्न होगा। धर्म कर्म के काम में आज आपका मन लगेगा। आप आज अपनी कमाई बढ़ाने के लिए किसी नई योजना में धन लगा सकते हैं। कुछ पेंडिंग काम और बिल को भी आज निपटाने होंगे। किसी वजह से आज यात्रा का भी संयोग बनेगा। आपके लिए जरूरी है कि आज आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। आपको आज पैतृक कारोबार में लाभ मिलेगा। किसी मित्र की मदद से फायदा हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुक्र और बुध की युति से लाभदायक होगा। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। दोस्तो से भी आप आज सहयोग और लाभ प्राप्त कर पाएंगो। सितारे कहते हैं कि आपके परिवार में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उनको आज कोई अच्छा मौका मिलेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बढिया रहेगी। आपके हाथों आज कोई पुण्य काम भी हो सकता है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज आर्थिक प्रयास में सफलता मिलेगी लेकिन आपका काम आज उलझ भी सकता है। आपके लिए जरूर है कि आपने काम की प्राथमिकता तय करके काम पर फोकस करें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का असहयोग आपको मानसिक रूप से कष्ट दे सकता है। आपके लिए जरूरी है कि आज मन को शांत रखकर काम पर ध्यान दें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। पशुओं के साथ लापरवाही से बचे।​

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ लाभदायक होगा। आपको आज अपने काम का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आप अपनी कमियों में सुधार लाकर आज जीवन में आगे बढेंगे। आपके पिता को आज लाभ का मौका मिल सकता है। बिजनेस में आप आज साहसिक फैसला लेकर लाभ प्राप्त कर पाएंगे। कोई महत्वपूर्ण काम आज भाई बहनों के सहयोग से पूरा हो सका है। आपके लिए सलाह है कि आज आप आर्थिक मामलों में जोखिम वाले काम से बचें नही तो नुकसान हो सकता है। आज आपको खान पान में संयम रखना होगा।

    यह भी पढ़ें :  Delhi: बेगुनाहों की जिंदगियों से खेलता भ्रष्ट तंत्र, दिल्ली में विभिन्न अग्निकांड हादसों में अब तक सैकड़ो लोगों की जा चुकी है जान, आखिर कब थमेगा ये सिलसिला ?

    तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज शुक्र का कर्क राशि में गोचर करना शुभ होगा। जो जातक बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। कारोबार व्यापार में आज लाभ का संयोग बनेगा। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े जातको को आज कोई लाभदायक डील मिल सकती है। जीवनसाथी से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्च पर भी नियंत्रण रखना होगा। सितारे कहते हैं आपके मन में आज नौकरी और कामकाज में बदलाव का विचार भी आ सकता है। किसी महिला का व्यवहार आपको भावुक कर सकता है।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज मंगल का तीसरे भाव में गोचर करना शुभ फलदायी होगा। आप आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ पाएंगे. सरकारी योजनाओं और सरकारी क्षेत्र से भी आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। किसी सहकर्मी से आपको आज कार्यक्षेत्र में मदद मिल सकती है। आपके सितारे आज आपको सचेत करते हैं कि महत्वपूर्ण काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से आज काम में मन नहीं लगेगा। दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर आज काम का अधिक दबाव भी रहेगा। दोपहर के बाद कुछ नया काम आपके ऊपर अचानक ही आ सकता है जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। वैसे कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी वर्ग से पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में आज कमाई आपकी सामान्य रहेगी। किसी वजह से आज छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है।

    मकर राशि

    मकर राशि के जातक आज अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ ले पाएंगे। अच्छी बात यह है कि इनको अपनी व्यावहारिकता और कूटनीति का भी लाभ मिलेगा। बिजनेस में आज आपको अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है और उन्हें मनाने के लिए आपको गिफ्ट भी देना पड़ सकता है। आपके बच्चे आज कुछ अच्छा करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। जो जातक किसी काम से लोन लेना चाह रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला भिलाई द्वारा विशेष पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातक आज अपने काम के प्रति अधिक उत्सुक और तत्पर रहेंगे। किसी वजह से काम को जल्दी पूरा करके आज ऑफिस से निकले का भी प्रयास करेंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक पक्ष आज आपका सामान्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन मे भी आज आप खुशियां पाएंगे। किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से आपको आज राहत मिलेगी। सुख साधनों में वृद्धि का भी आज योग बना हुआ है। आपके खर्च आज बढ़ सकते हैं, इस पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। ​

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से उलझन भरा रहेगा। आपको आज किसी काम में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कोई सोचा काम आज अटक जाने से भी आपको परेशानी हो सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना है तो समय लेकर निकलें नहीं तो रास्ते में परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आज अतिउत्साह में कोई भी निवेश करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव रहने से आप थकान भी महसूस करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी दिन आज तनाव भरा हो सकता है। वैसे आपको आज परिवार का सपोर्ट मिलेगा। धर्म कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि होगी।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026

    राशिफल 17 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 17, 2026

    दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो

    June 17, 2026

    B.Ed. छात्रों के लिए सरकारी छात्रवृत्ति योजनाएँ, सभी विवरण जानें

    June 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,636 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,068 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026914 Views
    Don't Miss

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरिया/स्वराज टुडे: कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र में देर रात हुई सनसनीखेज घटना…

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026

    राशिफल 17 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.