देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे थे भाजपा नेता, परिजनों ने इतना पीटा कि मौके पर ही हो गयी मौत

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
अम्बेडकरनगर/स्वराज टुडे: यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार की देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे भाजपा नेता आनंद कन्नौजिया (24) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप है। बताया गया कि छह साल से दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात प्रेमिका के घरवालों को गंवारा न थी। आनंद, शाहपुर चहोड़ा गांव का रहने वाला था।

घटना आलापुर के मगनपुर महिमापुर गांव की है। बताया गया कि रात को प्रेमिका के घरवालों ने आनंद को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात भर लाश घर के अंदर ही पड़ी रही। सुबह ग्रामीणों ने घर के अंदर खून से लथपथ लाश देखी तो चर्चा फैल गई।

n67642247017549604956508fd60f98199e8159a35bc64a0c0586f629bfd7374dbaf05e12b2815ce11bc87e

मृतक आनंद कन्नौजिया

हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर सीओ प्रदीप सिंह चंदेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। इससे यह साफ है कि बेरहमी से पिटाई की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: गुम इंसानों की बरामदगी में कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता, इस वर्ष अब तक 465 गुम इंसान विभिन्न स्थानों से बरामद

यह भी पढ़ें: ट्रेन से इंदौर से कटनी जा रही युवती बीच रास्ते में हो गयी लापता, परिजनों ने आमलोगों से की ये अपील

यह भी पढ़ें :  कोरबा में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने भव्य रूप से मनाया भोजली तिहार, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

यह भी पढ़ें: धर्म के खिलाफ गए तो कोर्ट को नहीं मानेंगे, जैन समाज की धमकी- जरूरत पड़ने पर शस्त्र भी उठाएंगे,13 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठेंगे 10 लाख से अधिक जैन बंधु

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -