प्राथमिक शाला बरदुली में प्लास्टर गिरने से दो बच्चों को आई मामूली चोट, टल गया बड़ा हादसा, मौके पर पहुंचे प्रशासन के आलाधिकारी

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
मुंगेली/स्वराज टुडे: मुंगेली विकासखंड के ग्राम बरदुली में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पढ़ाई के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से बच्चों के घायल होने की सूचना मिलते ही तत्काल कलेक्टर कुन्दन कुमार विद्यालय पहुंचे। उन्होंने मौजूद शिक्षकों से घटनाक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। प्रधान पाठक अखिलेश शर्मा ने बताया कि शाला भवन के छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा तीसरी के साथ छात्र हिमांशु दिवाकर और अंशिका दिवाकर को सिर और हाथ में चोट आई। उनका प्राथमिक उपचार किया गया, अभी बच्चे ठीक हैं। जिला प्रशासन एवं स्वस्थ आमले की मौजूदगी में बच्चों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। सी.एम.एच.ओ ने बताया कि कोई भी गंभीर स्थिति नहीं है बच्चे खतरे से बाहर है।

IMG 20250808 WA0783

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को बच्चों का बेहतर इलाज करने एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
घटना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि जर्जर भवनों में किसी भी परिस्थिति में कक्षाओं का संचालन नहीं होना चाहिए। निर्देशों की अवहेलना करते हुए कक्षाओं का संचालन किया जाना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

IMG 20250808 WA0784

उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बावरे, बी.आर.सी. सूर्यकांत उपाध्याय, संकुल समन्वयक शत्रुघ्न साहू और प्रधान पाठक अखिलेश शर्मा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और डीएमसी समग्र शिक्षा को फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने बच्चों से बातचीत कर बढ़ाया उत्साह

IMG 20250808 WA0782

विद्यालय निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा में मौजूद बच्चों से बातचीत की। विद्यालय में शिक्षण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से पहाड़ पूछा और उन्हें चॉकलेट एवं बिस्किट प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें :  मोटर वाहन निरीक्षक के पास मिली करोड़ों की संपत्ति, विजिलेंस टीम की छापेमारी में खुलासा

*दिलीप कुमार की रिपोर्ट*

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -