Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 7 अगस्त 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 7 अगस्त 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल:आज 7 अगस्त, गुरुवार है। चंद्रमा का गोचर आज धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। इस दौरान चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में संचार करेगा। चंद्रमा के इस बदलाव से दिनभर धन योग बना रहेगा। साथ ही, सूर्य और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग भी बन रहा है, जो दिन को और भी खास बना देता है। इन ग्रह-स्थितियों के चलते मेष, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ और लाभकारी रहेगा। आर्थिक और मानसिक रूप से भी फायदा होने के संकेत मिल रहे हैं। जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से…

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। कारोबार में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कार्यो पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा और आप संतान के करियर को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।
    विज्ञापन

    वृषभ राशि 

    आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद से काफी कुछ मिलेगा। कोई शारीरिक समस्या होने से मन परेशान रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपके मन में टेंशन भी बनी रहेगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आपको भावनाओं में बहकर किसी काम के लिए हामी नहीं भरनी है।

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई फैसला समस्या देगा। आपको किसी परिजन की याद सता सकती है। अध्यात्म के कार्यों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपनी पद पर प्रतिष्ठा बढ़ने से काफी खुशी होगी।

    यह भी पढ़ें :  केरल में पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों के खुलासे ने उड़ाए होश, मात्र 700 रु में मिल जाती है 'भारतीय नागरिकता' !

    कर्क राशि 

    आज आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से परेशान रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको जल्दबाजी में कोई काम करना नुकसान देगा। आप किसी के बहकावे में आकर इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो उसमें आपका धन फंस सकता है। यदि आपने कोई लोन लिया था, तो आप उसे करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में कुछ समस्याओं को दूर करने में आप सफल होंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा।

    सिंह राशि 

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि उलझन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। राजनीति में कार्यरत लोग अपने विरोधियों से सतर्क रहे, नहीं तो वह उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप कार्यक्षेत्र में किसी तकनीकी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे।

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। माता-पिता का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी अपने सहयोगी से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। पुराने किए गए कामों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी पैसा जातकों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको टीम वर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपने यदि किसी को भी धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन के सफल कार्यकाल पर कोरबा में भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, आध्यात्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके लिए आनंद में रहने वाला है। आप अपने निर्णय से लोगों को हैरान करेगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप किसी लेनदेन से संबंधित मामले को समय रहते निपटाने की कोशिश करें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी।

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आप काम में कोई जोखिम भरे फैसले ना ले और उसमे आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरा होने की संभावना है।

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे और आप अपने मनचाहे खर्चों को भी आसानी से कर सकेंगे, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। किसी दूसरे नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है, जिसे आप तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं। आपको एक बजट प्लान करके चलना बेहतर रहेगा, जिससे आपके खर्चे कंट्रोल में रहेंगे।

    कुंभ राशि

    आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। यदि आपकी कोई परेशानी थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी से कोई बात बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो उन्हे आपकी बात गलत लग सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके छुपे हुए राज बाहर निकलेंगे। पारिवारिक समस्याओं को आप मिलकर दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

    यह भी पढ़ें :  पैसे से बढ़कर सुकून! Meta के इंजीनियर ने छोड़ी करोड़ों की नौकरी, अब बेच रहा है नूडल्स

    मीन राशि

    आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामो पूरा ध्यान देंगे। आपका मन यदि किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगें। संतान को लेकर यदि आप किसी बात को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको एक बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026911 Views
    Don't Miss

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: एनटीपीसी जमनीपाली में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता…

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.