Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सक्सेस स्टोरी: रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करने वाले पीयूष बंसल ने कैसे बनाई खरबों की Lenskart? अब आ रहा है IPO
    Featured

    सक्सेस स्टोरी: रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करने वाले पीयूष बंसल ने कैसे बनाई खरबों की Lenskart? अब आ रहा है IPO

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n67458037817538385677248be3982c8a76f915c783c4f50ed7977c47849cc049fdd759042d990151e479b9
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    दिल्ली/स्वराज टुडे: पापुलर आईवियर ब्रांड लेंसकार्ट (Lenskart) अब शेयर बाजार में दस्तक देने जा रही है. कंपनी जल्द ही अपना आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी में है, जिसके ज़रिए 2,150 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए जाएंगे.

    लेकिन इससे पहले, आइए जानते हैं लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल की उस प्रेरक कहानी को, जो बताती है कि कैसे रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करने वाला युवक एक दिन भारत की सबसे बड़ी आईवियर कंपनियों में से एक का मालिक बन गया.

    नहीं मिल पाया था IIT में एडमिशन

    पीयूष बंसल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के डॉन बॉस्को स्कूल से की. 12वीं के बाद उन्होंने IIT की तैयारी की, लेकिन एडमिशन नहीं मिल पाया. इसके बाद उन्होंने कनाडा के मैकगिल विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई के बाद जब खर्च चलाना मुश्किल हुआ, तो उन्होंने एक कोडिंग कंपनी में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी कर ली. यहीं से उनके जीवन की दिशा बदली. कंपनी के एक सीनियर ने उन्हें कोडिंग सीखने का मौका दिया और यही स्किल बाद में उनके काम आई.

    नौकरी छोड़ लौट आए भारत

    कोडिंग सीखने के बाद पीयूष ने माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप की और जल्द ही उन्हें वहां नौकरी भी मिल गई. लेकिन एक साल बाद ही उन्होंने नौकरी छोड़ दी और भारत लौट आए, क्योंकि उनका सपना खुद का कुछ करने का था. भारत लौटकर उन्होंने SearchMyCampus.com नाम से एक वेबसाइट बनाई, जो छात्रों को कोचिंग, रूम और जॉब ढूंढ़ने में मदद करती थी. यह स्टार्टअप छात्रों के बीच लोकप्रिय हुआ और यहीं से उन्होंने डिजिटल बिज़नेस की बारीकियां सीखीं.

    यह भी पढ़ें :  Jharkhand: रात में निकला सांप तो मारकर सो गए, सुबह पिता-पुत्र की हुई मौत, तीनों का किया गया अंतिम संस्कार

    2010 में रखी थी लेंसकार्ट की नींव

    साल 2010 में पीयूष ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर Valyoo Technologies Pvt. Ltd. की शुरुआत की. यह कंपनी शुरू में सिर्फ कॉन्टैक्ट लेंस बेचती थी. बाद में इसका नाम Lenskart रखा गया और चश्मों की दुनिया में एक नया अध्याय शुरू हुआ. धीरे-धीरे कंपनी ने गॉगल, पावर ग्लास और सनग्लासेज की बिक्री शुरू की और देखते ही देखते पूरे भारत में इसके 1,550 से ज्यादा स्टोर्स खुल गए.

    IPO के ज़रिए शेयर बाजार में उतरने को तैयार

    आज लेंसकार्ट की वैल्यूएशन ₹45,000 करोड़ से भी अधिक है और यह भारत की सबसे बड़ी आईवियर कंपनियों में शामिल हो चुकी है. अब कंपनी का अगला कदम है IPO यानी Initial Public Offering, जिसके जरिए वह आम निवेशकों को कंपनी का हिस्सा बनने का मौका देगी. पीयूष बंसल की यह सफलता सिर्फ एक स्टोरी नहीं, बल्कि जोखिम लेने, सीखने और लगातार आगे बढ़ने की मिसाल है.

    यह भी पढ़ें: श्रावण सोमवार में पद्मश्री डॉ सोमा घोष का शिव भजन हुआ रिलीज

    यह भी पढ़ें: अल्लाह हू अकबर नहीं बोला तो कांवड़ियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कट्टरपंथियों पर हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

    यह भी पढ़ें: बांदा में आठवीं की छात्रा काे लेकर भागा मुस्लिम शिक्षक.आरोपी गिरफ्तार, छात्रा हमीरपुर से बरामद

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल…

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.