Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब ₹ 5 लाख करोड़ का योगदान दिया

    June 25, 2026

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको ने ‘क्वालिटी संकल्प’ से उत्पाद की गुणवत्ता और उत्कृष्टता को दिया बढ़ावा
    Featured

    बालको ने ‘क्वालिटी संकल्प’ से उत्पाद की गुणवत्ता और उत्कृष्टता को दिया बढ़ावा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250722 232117 7903
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘क्वालिटी संकल्प’ नामक एक गुणवत्ता परिवर्तन पहल की शुरुआत की है। यह कंपनी की ‘शून्य दोष’ प्राप्त करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है और विविध उत्पाद श्रेणियों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मासिक आयोजन में 300 से अधिक कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों ने भाग लिया, जिससे संयंत्र में गुणवत्ता के प्रति साझी जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा मिला।

    IMG 20250722 WA0026

    बालको में गुणवत्ता हर उत्पादन चरण का अभिन्न और अनिवार्य हिस्सा है। कच्चे माल के चयन से लेकर अंतिम उत्पाद निरीक्षण तक सभी चरणों में गुणवत्ता जांच की जाती है। कोक, पिच, एल्युमिना और एल्यूमिनियम फ्लोराइड जैसे कच्चे माल की रासायनिक और भौतिक मापदंडों, कार्बन और सल्फर की मात्रा एवं कण आकार की सूक्ष्मता से जांच की जाती है ताकि स्मेल्टिंग प्रक्रिया की दक्षता बढ़ाई जा सके।

    पॉटलाइन में धातु पिघलाने की प्रक्रिया के दौरान क्रायोलाइट अनुपात को नियंत्रित किया जाता है जिससे इलेक्ट्रोलिसिस की प्रभावशीलता बढ़े। उसके बाद उत्पन्न पिघले हुए एल्यूमिनियम की शुद्धता जांच की जाती है और फिर उसे कास्ट किया जाता है। कास्टिंग के बाद मिश्र धातु तत्वों के समान वितरण के उपरांत धातु की संरचनात्मक जांच की जाती है। इन सभी चरण पर की गई गुणवत्ता जांच न केवल उत्पाद की विश्वसनीयता सुनिश्चित करती है, बल्कि पर्यावरणीय रूप से जिम्मेदार और सस्टेनेबलव संचालन में भी योगदान देती है।

    ‘क्वालिटी संकल्प’ को ‘स्टैंडर्ड वर्क = क्वालिटी वर्क’ की थीम के अंतर्गत शुरू की गई है, जो यह दर्शाता है कि मानकीकृत प्रक्रियाएं ही उच्च गुणवत्ता प्राप्त करने की कुंजी होती हैं। यह मासिक पहल व्यक्तिगत स्तर पर व्यवहारिक बदलाव को बढ़ावा देकर, संगठन भर में गुणवत्ता से जुड़े कार्यों की शिक्षा, निगरानी और सुदृढ़ीकरण को बढ़ावा देती है। इससे बालको को धातु उद्योग में एक उच्च गुणवत्ता वाला एल्युमिनियम निर्माता बनने में मदद मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी में गुणवत्ता केवल एक लक्ष्य नहीं है, यह हमारा कार्य करने का तरीका है। हम अपने एल्यूमिनियम उत्पादन में गुणवत्ता को सर्वोपरि रखते हैं, और ‘क्वालिटी संकल्प’ जैसे पहल के माध्यम से हम एक ऐसी संस्कृति को विकसित कर रहे हैं जो व्यक्तिगत उत्तरदायित्व, व्यवहारिक परिवर्तन और सतत सुधार को बढ़ावा देती है। यह परिवर्तन हमें निरंतर और सस्टेनेबल उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए सक्षम बनाएगा।

    क्वालिटी संकल्प के साथ-साथ बालको सालभर कई गुणवत्ता-संबंधी पहल को संचालित करता है, जैसे कि ‘क्वालिटी नॉलेज बाइट्स’ जो गुणवत्ता सिद्धांतों के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली एक लर्निंग सीरीज है। कंपनी विश्व गुणवत्ता सप्ताह को उत्सव के रूप में मनाती है जिसमें विभिन्न इंटरैक्टिव कार्यक्रमों का आयोजन और ‘स्टैंडर्ड कार्निवल्स’ भी शामिल होती है।

    बालको को प्राप्त विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र इसकी गुणवत्ता, स्थायित्व और प्रचालन उत्कृष्टता को दर्शाते हैं। एल्यूमिनियम मूल्य श्रृंखला में स्थायित्व के लिए कंपनी को एल्युमिनियम स्टीवर्डशिप इनिशिएटिव (एएसआई) प्रमाणन प्राप्त है। इसके अलावा, 12 मिमी वायर रॉड्स, ईसी इंगॉट्स, अलॉय इंगॉट्स, प्राइमरी इंगॉट्स, रोल्ड शीट्स, कंडक्टर प्लेट्स और रोल्ड प्लेट्स की गुणवत्ता को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) द्वारा प्रमाणित किया गया है। साथ ही बालको को आईएसओ 9001:2015 (गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली), आईएसओ 14001:2015 (पर्यावरण प्रबंधन), आईएसओ 45001:2018 (कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा), आईएसओ 50001:2018 (ऊर्जा प्रबंधन), आईएसओ/आईईसी 17025:2017 (एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला परीक्षण) और आईएटीएफ 16949:2016 (ऑटोमोटिव उद्योग के लिए उत्पादन व आपूर्ति) जैसे प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र प्राप्त हैं, जो इसे उद्योग में गुणवत्ता और सतत विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाते हैं।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब ₹ 5 लाख करोड़ का योगदान दिया

    June 25, 2026

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,664 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,085 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026927 Views
    Don't Miss

    वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब ₹ 5 लाख करोड़ का योगदान दिया

    June 25, 2026

    मुंबई/स्वराज टुडे: विविध प्राकृतिक संसाधनों में देश की अग्रणी कंपनी वेदांता लिमिटेड (बीएसईः 500295 और…

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.