Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»J&K में आज ‘शहीद दिवस’ पर लॉकडाउन जैसे हालात, कई नेताओं को किया गया नजरबंद, उमर बोले- ये घोर अलोकतांत्रिक कदम
    Featured

    J&K में आज ‘शहीद दिवस’ पर लॉकडाउन जैसे हालात, कई नेताओं को किया गया नजरबंद, उमर बोले- ये घोर अलोकतांत्रिक कदम

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 14, 2025Updated:July 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6723901361752442342076824290697fc54a2019a802a74e5883499a73a92a6250ab24bea88d542da7b550
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जम्मू-कश्मीर/स्वराज टुडे: जम्मू-कश्मीर में आज 13 जुलाई को ‘शहीद दिवस’ पर बेहद तनावपूर्ण माहौल देखा जा रहा है। पुलिस ने श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में ‘शहीदों’ के कब्रिस्तान जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया है। सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने दावा किया है कि उसके कई नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है।

    श्रीनगर के सभी प्रवेश मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। मामले पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

    प्रशासन ने कब्रिस्तान जाने की नहीं दी अनुमति

    NC समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने आज ख्वाजा बाजार कब्रिस्तान में सामूहिक प्रार्थना करने की अनुमति मांगी थी, जिसे देने से प्रशासन ने इनकार कर दिया है। श्रीनगर जिला प्रशासन ने ख्वाजा बाजार, नौहट्टा जाने वाले सभी आवेदकों को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। केवल सरकारी और पुलिस वाहनों को ही अनुमति है। पुलिस ने जनता से निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है और चेतावनी दी कि उल्लंघन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    उमर अब्दुल्ला बोले- ये घोर अलोकतांत्रिक कदम

    मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लिखा, ‘एक घोर अलोकतांत्रिक कदम के तहत घरों को बंद कर दिया गया है, पुलिस को जेलर के रूप में तैनात किया गया है। यह सब लोगों को ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण कब्रिस्तान में जाने से रोकने के लिए किया गया है, जिसमें उन लोगों की कब्रें हैं, जिन्होंने कश्मीरियों को आवाज देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। मैं समझ नहीं पाऊंगा कि सरकार किस बात से इतना डरती है।’

    यह भी पढ़ें :  ₹7 लाख की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार...मकान, जमीन एवं मलबा बेचने का इकरारनामा कर राशि लेने के बाद जमीन अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप

    महबूबा मुफ्ती बोलीं- हम दमनकारी समय में वापस जा रहे

    महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘जब आप शहीदों के कब्रिस्तान की घेराबंदी करते हैं, लोगों को मजार-ए-शुहादा जाने से रोकने के लिए उन्हें घरों में बंद कर देते हैं, तो यह बहुत कुछ कहता है। 13 जुलाई हमारे उन शहीदों को याद करता है, जो देश के अनगिनत लोगों की तरह अत्याचार के खिलाफ खड़े हुए। वे हमेशा हमारे नायक रहेंगे। लगता है कि हम उसी दमनकारी समय में वापस जा रहे हैं जिसके खिलाफ हमारे शहीदों ने लड़ाई लड़ी थी।’

    J&K में 13 जुलाई को क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस ?

    कश्मीर में तत्कालीन डोगरा शासन के खिलाफ आवाज उठाने पर 13 जुलाई, 1931 को श्रीनगर केंद्रीय जेल के सामने 21 कश्मीरियों को मार दिया गया था। इन सभी को नौहट्टा के कब्रिस्तान में दफनाया गया है। हर साल इस दिन को स्थानीय लोग ‘शहीद दिवस’ के तौर पर मनाते हैं। पहले 13 जुलाई को राज्य में सार्वजनिक अवकाश होता था, जिसे 2019 में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद निरस्त कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें: शाला के बाहर विद्यार्थियों के मध्य हुई ब्लेडबाजी, एक छात्र के गर्दन में गंभीर चोट लगने से हुआ घायल, पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला

    यह भी पढ़ें: बेगुनाह को FIR का तोहफ़ा ! मारपीट छुड़ाने वाले बंटी सिंह पर ही झूठा मुकदमा, VIDEO में दिखी सच्चाई

    यह भी पढ़ें: सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता और दो अन्य को हाईकोर्ट ने किया बाइज्जत बरी, 11 साल बाद मिला इंसाफ, भावुक हुआ रिहाई का पल

    यह भी पढ़ें :  Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.