Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

    May 6, 2026

    राशिफल 6 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 6, 2026

    New Delhi: बहन पर डाली गंदी नजर तो दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जानबूझकर किया गया था अहमदाबाद प्लेन क्रैश ? एअर इंडिया विमान हादसे पर एक्सपर्ट का चौंकाने वाला दावा
    Featured

    जानबूझकर किया गया था अहमदाबाद प्लेन क्रैश ? एअर इंडिया विमान हादसे पर एक्सपर्ट का चौंकाने वाला दावा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    ahmedabad plane crash 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के प्लेन AI171 के क्रैश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. एक प्रमुख एविएशन सेफ्टी एक्टपर्ट ने इस मामले में कहा कि एअर इंडिया की फ्लाइट 171 का भीषण हादसा जानबूझकर की गई हरकत का नतीजा हो सकती है.

    एविएशन एक्सपर्ट के सुझाव के बाद ऐसी संभावना पहली बार सामने आई है, जब एक पायलट ने प्लेन क्रैश करवाया हो.

    भारत के प्रमुख एविएशन एक्सपर्ट्स में से एक कैप्टन मोहन रंगनाथन ने इस हादसे को लेकर प्लेन के फ्यूल कटऑफ स्विच के क्रम और कॉकपिट ऑडियो की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह भीषण हादसा कॉकपिट में जानबूझकर की गई हरकत का नतीजा हो सकती है, यह आत्महत्या के इरादे से भी हो सकती है.

    जब कैप्टन रंगनाथन से पूछा गया कि क्या पायलटों में से किसी एक ने जानबूझकर प्लेन के ईंधन को बंद किया था, यह जानते हुए भी कि प्लेन क्रैश हो सकता है, इस पर कैप्टन ने कहा कि ऐसा बिल्कुल हो सकता है.

    अनजाने में नहीं, जानबूझकर ईंधन किया गया था बंद- रंगनाथन

    मीडिया के समक्ष उन्होंने दावा किया कि, “यह मैन्युअली ही किया जा सकता है. यह ऑटोमैटिकली या पावर की समस्या के कारण नहीं हो सकता, क्योंकि फ्यूल सेलेक्टर स्लाइडिंग टाइप के नहीं होते हैं. उन्हें एक ही स्लॉट में बने रहने के लिए डिजाइन किया गया है और उन्हें ऊपर या नीचे करने के लिए खींचना पड़ता है. इसलिए यह संभव नहीं है कि कोई उन्हें अनजाने में ऑफ कर दे. यह निश्चित रूप से जानबूझकर मैन्युअल तरीके से ऑफ पर ले जाने का मामला है.’

    यह भी पढ़ें :  Meerut: स्मार्ट मीटर विवाद: मीटर उखाड़ने वाली 16 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा पार्षद बोले- 'डरेंगे नहीं, अब आंदोलन होगा'

    12 जून का अहमदाबाद में हुआ था भीषण प्लेन हादसा

    कैप्टन मोहन रंगनाथन की यह टिप्पणी भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के 12 जून को हुए इस हादसे की अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट प्रकाशित करने के महज 24 घंटे बाद आई है. इस भीषण हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों और घटनास्थल पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी. एअर इंडिया की फ्लाइट 171 12 जून को दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई थी. विमान में 228 यात्री और 14 क्रू सदस्य सवार थे. लेकिन, उड़ान भरने के सिर्फ 32 सेकंड बाद विमान के दोनों इंजनों ने थ्रस्ट खो दिया और तेजी से अपनी ऊंचाई खोते हुए रनवे के आखिरी छोर से मात्र 1.2 नॉटिकल मील की दूरी पर स्थित एक मेडिकल हॉस्टल से टकरा गया. वहीं, इस भीषण हादसे में प्लेन में सवार सिर्फ एक ही यात्री जीवित बचा था, जो कि भारतीय मूल का एक ब्रिटिश नागरिक था.

    जाँच रिपोर्ट के अनुसार आखरी पलों में क्या-क्या हुआ

    फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही देर बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच RUN से CUTOFF में बदल गए. पहले एक और फिर दूसरा भी बंद हो गया. इसके बीच महज 1 सेकंड का फासला रहा. इससे दोनों इंजनों में ईंधन बंद हो गया और उनकी स्पीड गिरने लगी. स्पीड गिरने के बाद विमान नीचे की ओर आया और मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया. आखिरी के 3 सेकेंड में सब कुछ बदल गया.

    यह भी पढ़ें :  RBI Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026

    यह भी पढ़ें: श्मशान घाट में महिला के साथ कार में ‘इश्कबाजी’ करते पकड़े गए ये भाजपा नेता, हाथ जोड़कर मांगने लगे माफी

    यह भी पढ़ें: चेक बाउंस मामले में आरोपी को 1 माह की सजा, बैंक की ओर से अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने की थी पैरवी

    यह भी पढ़ें: पैसा है तो पावर है: पंचों को बाइक गिफ्ट कर बने उप सरपंच, अब मामला कोर्ट में लटका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

    May 6, 2026

    राशिफल 6 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 6, 2026

    New Delhi: बहन पर डाली गंदी नजर तो दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 6, 2026

    ममता बनर्जी 17 हजार वोट से आगे थीं, फिर अंतिम चरण की काउंटिंग में कैसे हो गया खेला !

    May 6, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 75 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद

    May 6, 2026

    Korba: घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और खाने पीने के सामग्रियों की महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल आंदोलन

    May 5, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026952 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026855 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026816 Views
    Don't Miss

    Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

    May 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की पहल पर कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास,…

    राशिफल 6 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 6, 2026

    New Delhi: बहन पर डाली गंदी नजर तो दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 6, 2026

    ममता बनर्जी 17 हजार वोट से आगे थीं, फिर अंतिम चरण की काउंटिंग में कैसे हो गया खेला !

    May 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.