Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रायपुर में चोर गैंग का आतंक : शातिर चोरों ने कारोबारी के मकान में बोला धावा, लाखों के सोने-हीरे के जेवरात लेकर हुए फरार
    Featured

    रायपुर में चोर गैंग का आतंक : शातिर चोरों ने कारोबारी के मकान में बोला धावा, लाखों के सोने-हीरे के जेवरात लेकर हुए फरार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 1, 2025Updated:July 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250701 WA0023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: राजधानी रायपुर में हम किसी से कम नहीं वाली बात चल रही है। एक तरफ बदमाशों के हौसले बुलंद है तो वहीं चोरों ने भी अपना हौसला बढ़ा रखा है। बीती रात एक बार फिर चोर गैंग ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकारी ग्राम के परसूलीडीह स्थित क्लासिक सिटी सोसाइटी में एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने 20 लाख रुपये के लगभग जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी में चोरी की ये वारदात कैद हो गयी है जिससे पता चलता है कि 3 से 4चोरों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है।

    राजधानी में बिगड़ गई है कानून व्यवस्था

    इस घटना ने प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात करने वाली सरकार की पोल खोलकर रख दी है। चोरी की इस सनसनीखेज वारदात को लेकर प्रार्थी और पड़ोसी 112 की टीम को सुबह से काल करते रहे लेकिन पुलिस दोपहर के बाद पहुंची ।

    पिछली 6-7 चोरियों का आज तक खुलासा नहीं कर सकी राजधानी पुलिस

    इससे पहले रायपुर के क्लासिक सीटी में 6 से 7 चोरियां हुई लेकिन आज पर्यंत तक ना तो अपराधी पकड़े गए और ना चोरी का सामान जब्त हुआ । चोर गैंग लगातार राजधानी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं और पुलिस के हाथ अब भी खाली के खाली हैं।

    राजधानी पोलिसिंग व्यवस्था की खुली पोल

    जानकारी के अनुसार, राजधानी के परसूलीडीह स्थित क्लासिक सीटी में सीड्स कारोबारी मनीष सहगल का मकान है,कारोबारी मनीष ओडिशा गए हुए थे। परिवार रामानुजगंज गया हुआ था,इसी का फायदा उठाते हुए चोर गैंग ने घर के गेट को काट कर दरवाजे की कुंडी और ताले तोड़कर अंदर घुसकर घर के दो कमरों में रखी अलमारियों के लॉकरों को तोड़कर शातिर चोर सोने,चांदी और हीरे के आभूषण लेकर रफू चक्कर हो गए। सुबह पड़ोसी ने देखा घर के बाहर का गेट खुला है। गेट पर जहां ताला लगता है ताला बंद है और कुंडी कटी है। पड़ोसी को सारा माजरा समझ में आ गया ।

    यह भी पढ़ें :  पहले दोनों मासूमों का माथा चूमा सीने से लगाया .... फिर एक-एक कर कुएं में फेंकने के बाद मां भी कूद गई, बड़वानी में रूह कंपा देने वाला मामला

    पड़ोसी ने सहगल जी को चोरी होने की सूचना फोन पर दी। सहगल जी ने पड़ोसी से कहा कि आप 112 को सूचना दे दीजिए । मै भी दे दे रहा हूं । मै उड़ीसा से आ रहा हूं। पड़ोसी और सहगल जी चार से पांच बार 112 को काल कर सूचना दिए लेकिन 112 से उन्हें कहा गया कि ये हमारा मैटर नहीं है। उसके बाद पड़ोसी द्वारा थाने में सूचना दी गई । थाने से भी जवाब मिला जिसके यहां चोरी हुई है वो आयेंगे तब पुलिस कुछ करेगी। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं जिस घर में चोरी हुई है उस घर के लोग रायपुर से बाहर थे। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस का ना आना 112 का कोई रिस्पांस नहीं मिलना पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है, क्योंकि सरकार बार बार कहते नहीं थकती कि प्रदेश में कानून का राज्य है सुशासन की सरकार है, क्या यही कानून का राज है,ये बड़ा सवाल है।

    सहगल जी को लगा कि ऐसे तो पुलिस आने से रही किसी प्रभावशाली व्यक्ति से कहना पड़ेगा तो वो बिचारे प्रभावशाली व्यक्तियों को फोन लगाने लगे किसी के कहने सुनने पर दोपहर दो से तीन बजे के लगभग पुलिस किसी तरह पहुंची इसी से आप अंदाजा लगा सकतें हैं कि राजधानी रायपुर में सुशासन सरकार की पुलिस कानून के राज्य में कितनी सशक्त है।

    *सरस्वती मिश्रा की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: तेलंगाना केमिकल फैक्टरी में भीषण हादसा, अब तक 34 की मौत, 2 दर्जन से अधिक घायल, केंद्र सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान

    यह भी पढ़ें :  अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की न‍वनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण माहौल में सम्पन्न

    यह भी पढ़ें: तबियत बिगाड़ रही इलेक्ट्रिक कारें! नई तकनीक बनी सिरदर्द, रिसर्च में हुआ खुलासा

    यह भी पढ़ें: ब्राउन शुगर तस्करी के मुख्य आरोपी को मुंगेली पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,240 Views
    Don't Miss

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    लोकतंत्र की खामोश होती आवाज “पत्रकार बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा।” यह केवल एक नारा नहीं,…

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.