कोरबा पुलिस द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली की दी गई जानकारी

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितीश ठाकुर के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा छात्रों को जागरूक करने एवं पुलिसिंग की बेहतर समझ प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IMG 20250624 WA0008 1

इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला कोरबा, थाना कोतवाली , कटघोरा, दर्री, बालको एवं सिविल लाइन क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को पुलिस की कार्य प्रणाली, कर्तव्यों, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया, साइबर क्राइम की जानकारी, नशा मुक्ति, ट्रैफिक नियम, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

IMG 20250624 WA0053

पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा उन्हें बताया कि कानून के पालन के साथ-साथ समाज में सहयोग और सकारात्मक सोच से ही एक सशक्त नागरिक का निर्माण संभव है।

IMG 20250624 WA0050

इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ने पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली को नजदीक से समझा और सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में कानून के प्रति सम्मान, नागरिक जिम्मेदारी एवं पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाना था।

IMG 20250624 WA0052

कोरबा पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में किया जाएगा, जिससे बच्चों में कानून और व्यवस्था के प्रति जागरूकता और भागीदारी की भावना को प्रोत्साहन मिल सके।

यह भी पढ़ें :  आखिर कब रुकेगा पतियों की हत्या का सिलसिला, झारखंड में पत्नी ने पति को खाने में ज़हर देकर मारा, 30 दिन पहले ही हुई थी शादी

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -