Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»धौराभाठा (घो) में सरपंच पति द्वारा पत्रकार को धमकी देने के मामले ने तूल पकड़ा, एडिशनल एसपी ने जांच का दिया आश्वासन
    Featured

    धौराभाठा (घो) में सरपंच पति द्वारा पत्रकार को धमकी देने के मामले ने तूल पकड़ा, एडिशनल एसपी ने जांच का दिया आश्वासन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250624 210509 9422
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलाईगढ़/सारंगढ़: जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभाठा (घो) में एक पत्रकार को सरपंच पति द्वारा कवरेज के दौरान एफआईआर में फंसाने की धमकी देने का मामला अब गरमाने लगा है। पत्रकारों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पत्रकार संघ ने एक स्वर में इस घटना की निंदा करते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

    घटना के संबंध में बताया गया कि स्थानीय पत्रकार मिथुन ग्राम पंचायत में हो रहे वित्तीय अनियमितताओं की जांच व कवरेज के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान पंचायत सरपंच के पति ने उन्हें खबर दिखाने से मना किया और कथित रूप से एफआईआर में फंसाने की धमकी दी। पत्रकार ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।

    इस गंभीर प्रकरण में पत्रकारों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की, जिस पर एडिशनल एसपी श्रीमती निमिषा पांडे ने पत्रकारों को आश्वस्त किया है कि पूरे मामले की जांच बिलाईगढ़ एसडीओपी से कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

    पत्रकार संघ ने जताया आभार, पर कहा – निगरानी आवश्यक

    एडिशनल एसपी के आश्वासन के बाद पत्रकार संघ ने उनका आभार तो जताया है, लेकिन साथ ही प्रशासन से मांग की है कि जांच निष्पक्ष और समयबद्ध होनी चाहिए। पत्रकारों ने कहा कि यदि ऐसा व्यवहार लोकतंत्र के प्रहरी के साथ किया जाएगा, तो यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर खतरा बन जाएगा।

    क्या है मूल मामला?

    सूत्रों के अनुसार धौराभाठा पंचायत में 15वें वित्त आयोग की राशि में अनियमितता, बिना जीएसटी बिल के भुगतान जैसे मामलों की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार मिथुन को सरपंच पति ने रिपोर्टिंग से रोकने का प्रयास किया। उनका कहना था कि यह खबर उजागर करने पर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    पत्रकारों ने दी चेतावनी

    पत्रकार संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि इस मामले में शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे जिला स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे। उनका कहना है कि पत्रकारों को डराने-धमकाने का सिलसिला बंद होना चाहिए, वरना लोकतंत्र की नींव कमजोर होगी।

    पत्रकारों ने दी समर्थन की हुंकार 

    IMG 20250624 WA0005

    नरेश चौहान जिला अध्यक्ष देवराज दीपक कृष्णा महिलाने युवराज निराला समीप अनंत मिथुन यादव पिंगध्वज खांडेकर चन्द्रिका भास्कर मोहन लहरे सुनील टंडन अजय जोल्हे भागवत साहू मिलन महंत देव जाटवर संभु पटेल राजकुमार सिदार ने अपना समर्थन दिया।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.