हार्मनी हेवन और ताल म्यूजिक ने सेलिब्रेट किया वर्ल्ड म्यूजिक डे, मेगा ग़ज़ल कॉन्टेस्ट ग़ज़ल किंग क्वीन का हुआ ऐलान

- Advertisement -

मुंबई/स्वराज टुडे: आज मुंबई के फनकार स्टूडियो में ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स ने वर्ल्ड म्यूजिक डे सेलिब्रेशन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर एक विशेष परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। जिसका विषय था *क्या म्यूजिक इंडस्ट्री को ए आई से कोई खतरा है* । इस विषय में संगीत की दुनिया से जुड़ी हस्तियों ने अपने अपने विचार रखे। जाने माने संगीतकार दिलीप सेन ने कहा ए आई से म्यूजिक इंडस्ट्री को कोई खतरा नहीं। ए आई में बने गाने हमारे कान हमारी रूह कभी स्वीकार नहीं करेगी। संगीत गीता है कुरान है बाइबल है गुरुग्रंथ है जो बदले नहीं है सकते।

IMG 20250621 WA0006

इसी प्रकार गायक संगीतकार सतीश देहरा ने कहा कि संगीत सुरों का खेल है जो ए आई नहीं समझ सकता। जबकि गायक संगीतकार अरविंदर सिंह ने कहा कि ए आई से हमें कही कही लाभ भी है इस लिए हम उसका इस्तेमाल भी करते है, मगर वो म्यूजिक इंडस्ट्री पर कोई असर नहीं डाल सकता। परिचर्चा के बाद यहां एक खूबसूरत केक भी काटा गया।

इसी मौके पर नीतू सिंह ने *हार्मनी हेवन* ( ग्रुप ऑफ पैशनेट सिंगर्स ) की स्थापना करते हुए अपने पहले भव्य इवेंट ग़ज़ल किंग एंड क्वीन का अनाउंसमेंट भी किया।

IMG 20250621 WA0005

इस इवेंट के बारे में आयोजक नीतू सिंह ने बताया कि ग़ज़ल किंग एंड क्वीन एक मेगा सिंगिंग कॉन्टेस्ट है। जिसके लिए जल्द ही ऑडिशन शुरू होंगे। ऑडिशन के लिए सिर्फ 99 भरकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना है और फिर ऑडिशन होगा और इस में चुने गए 20 प्रतिभागियों का फिनाले सितम्बर में होगा। इस मौके पर उपस्थित सभी सेलिब्रिटीज ने कहा कि ताल म्यूजिक और नीतू नए पैशनेट सिंगर्स के लिए एक अच्छा मंच ला रही है, जिसका लाभ नए सिंगर्स को लेना चाहिए। इसके जरिए आप अपनी गायकी के सफर को और आगे ले जा सकते है। और उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो भी सिंगर विनर होंगे उनको हमारे साथ गाने का मौका भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  पत्नी को भगा ले गया प्रेमी, गुस्साए पति ने लिया ऐसा खौफनाक बदला कि कांप उठे लोग

इनके अलावा तारक मेहता फेम कमल घिमिरे भी यहां पहुंचे। अभिनेता टीटू वर्मा, मॉडल अभिनेत्री आशा फ्रेड, और समाज सेविका संगीत प्रेमी डॉक्टर सुंदरी ठाकुर भी इस वर्ल्ड म्यूजिक डे सेलिब्रेशन पर विशेष रूप से पहुंची। यहां इन्होंने नीतू सिंह और खन्ना साहब के अपकमिंग मेगा ग़ज़ल कॉन्टेस्ट ग़ज़ल किंग एंड क्वीन के लिए शुभकामनाएं भी दी। इनके अलावा भावहंस कॉलेज के डॉ राज भट्ट बीजेपी के अरविंद कोठारी, गायक अमित भारद्वाज सहित कई सिंगर भी यहां पहुंचे।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -