पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु 181 महिला हेल्पलाईन नंबर 24 घंटे 7 दिवस संचालित, आपकी सखी एप्प के द्वारा उत्पीड़न के सम्बंध में ऑनलाइन शिकायत करा सकते है दर्ज

- Advertisement -

आवेदनकर्ता महिला हेल्पलाईन 181 व आपकी सखी एप्प के माध्यम से सहायता कर सकते है प्राप्त

कोरबा/स्वराज टुडे:   भारत शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिला
हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 181 पीडित महिलाओं की सहायता हेतु 24 घंटे 7 दिवस संचालित है। पीड़ित महिला, अपातकालीन सेवा हेतु सखी वन सेन्टर, महिला हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 181 एवं डायल 112 पुलिस के माध्यम से घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, शोषण, यौन हमला आदि मुद्दों पर सुरक्षा, संरक्षण एवं सहायता प्राप्त कर सकती है। आपकी सखी एप्प के माध्यम से आवेदिका/आवेदक द्वारा ऑनलाईन शिकायत दर्ज होने पर “सखी“ वन स्टॉप सेन्टर द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं महिलाओं की गोपनीयता बनाए रखते हुए आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान की जाती हैं। जिसमें कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, चिकित्सा सेवाएं, मनोवैज्ञानिक परामर्श, अस्थाई आश्रय सेवाएं दी जाती है।

आवेदनकर्ता महिला हेल्पलाईन 181 एवं आपकी सखी एप्प के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस सम्बंध में महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: रेत माफिया ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा, माइनिंग अधिकारियों के लिए मुखबिरी का था शक

यह भी पढ़ें: राजनांदगांव में अवैध रेत उत्खनन और गोलीकांड मामले में चौथी गिरफ्तारी, सोमनी टीआई निलंबित, खनिज अधिकारी भी नपे

यह भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में मौत का मामला: राज्य सरकार को दो लाख मुआवजा देने हाई कोर्ट का आदेश, अधिवक्ता अंशुल तिवारी ने की थी पैरवी

यह भी पढ़ें :  डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -