छत्तीसगढ़ में आज से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत, प्रदेश के सभी स्कूलों में मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में आज सोमवार से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो रही है। कल मंगलवार 17 जून को प्रदेश के सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। सीएम विष्णु देव साय ने सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर सहभागी बनने की अपील की है।

इससे पहले की छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की एक व्यापक और सार्थक पहल की है। शिक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और लंबे समय से चली आ रही शैक्षिक विसंगतियों के समाधान का कारगर प्रयास किया गया।

युक्तियुक्तकरण से पहले, छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण अंचल की शालाओं में शिक्षकों की कमी, नगरीय इलाकों और उसके समीप की शालाओं में जरूरत से ज्यादा शिक्षकों की पदस्थपना के कारण शिक्षा प्रभावित हो रही थी और इसका असर बच्चों के परीक्षा परिणाम पर भी पड़ रहा था। राज्य के लगभग 212 प्राथमिक शालाएं और 48 पूर्व माध्यमिक शालाएं पूरी तरह से शिक्षक विहीन थीं, जबकि 6,872 प्राथमिक शालाएं और 255 पूर्व माध्यमिक शालाएं केवल एक शिक्षक के साथ संचालित हो रही थीं।

इसके अतिरिक्त 211 शालाएं ऐसी थीं जहाँ छात्र संख्या शून्य थी, लेकिन शिक्षक पदस्थ थे। इसके अलावा, 166 शालाओं को समायोजित किया गया, इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की 133 शालाएं शामिल थीं। इस प्रक्रिया के तहत जिला स्तर पर लगभग 13 हजार 793 शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया। संभाग स्तर पर 863 का और राज्य स्तर पर 105 शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया। युक्तियुक्तकरण अभियान के प्रारंभिक परिणाम अत्यधिक आशाजनक हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शिक्षा विभाग का कहना है कि कोई भी विद्यालय बंद नहीं किया जा रहा है और कोई भी शिक्षक पद समाप्त नहीं हो रहा है। एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में प्रभावशाली 80 प्रतिशत की कमी आई है, अब लगभग 1,200 शालाएं एकल शिक्षकीय हैं। एक ही परिसर में स्थित 10,372 विद्यालयों का एकीकरण और 166 ग्रामीण एवं शहरी विद्यालयों का समायोजन पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 11 जून 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

यह भी पढ़ें: हाथरस में डीएम के ड्राइवर की बेटी की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

यह भी पढ़ें: लव जिहाद को लेकर बड़ा खुलासा, कांग्रेस पार्षद ने फंडिंग कर मुस्लिम लड़कों को दिया था निर्देश… हिंदू लड़कियों से शादी कर देह व्यापार कराओ

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के नए वैरिएंट का कहर, कुल 9 लोगों की गई जान, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -