सोने-चांदी की कीमतों ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले यहां जानें आज के ताजा रेट्स

- Advertisement -

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार (13 जून 2025) को जारी कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 99,058 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

तो वहीं, चांदी 1,06,167 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। शनिवार और रविवार को छुट्टी रहने की वजह से नई कीमतें जारी नहीं होती है। इसलिए सोमवार को नई रेट जारी होने तक यही रेट मान्य होंगे।

22 कैरेट सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 98661 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 90737 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 74294 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 57949 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

अगर आप घर बैठे सोने-चांदी का भाव जानना चाहते हैं तो इन 2 बेहद आसान तरीकों से सोने-चांदी के ताजा भाव जान सकते हैं। सबसे पहले तो आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर रेट्स की जानकारी ले सकते हैं। दूसरा आप नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी रेट्स जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के तुरंत बाद आपको एसएमएस के जरिए रेट्स पता चल जाएंगे।

अलग से लगता है मेकिंग चार्ज और टैक्स

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, ऊपर बताए गए सोने-चांदी के रेट बिना मेकिंग चार्ज और जीएसटी के हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन हर रोज सोने-चांदी के भाव की जानकारी देता है। यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के सोने-चांदी के रेट बताए जाते हैं। IBJA की ओर से जारी किए गए रेट पूरे देश के लिए एक जैसे होते हैं। इसमें कोई जीएसटी शामिल नहीं होता है। अगर आप सोना या चांदी खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा।

यह भी पढ़ें :  शासकीय महाविद्यालय कोरबा में युवा दिवस पर आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
यह भी पढ़ें: सीएम साय आज करेंगे प्रोत्साहन राशि का वितरण, 31 मेघावी छात्रों को मिलेंगे 2-2 लाख, जानिए और भी खास खबरें…
यह भी पढ़ें: द बंगाल फाइल्स में विवेक रंजन अग्निहोत्री फिर खोलेंगे एक और दर्दनाक सच
यह भी पढ़ें: पत्नी की संपत्ति पर पति का अधिकार नहीं, जानें कानूनी वारिस होगा कौन

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -