Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026

    माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की प्रभावी पैरवी से परिवादी को मिली सफलता

    June 26, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त, महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोरबा को दी 223 करोड़ की विकास सौगात, कन्वेंशन सेंटर का किया नामकरण, लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा का किया अनावरण
    Featured

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोरबा को दी 223 करोड़ की विकास सौगात, कन्वेंशन सेंटर का किया नामकरण, लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा का किया अनावरण

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250612 202259 9518
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने कोरबा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिलेवासियों को कुल 223 करोड़ 88 लाख 41 हजार रुपये की लागत से 66 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इनमें से 16 कार्यों का लोकार्पण तथा 50 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कन्वेंशन सेंटर को लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम से समर्पित करते हुए उसकी प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की मांग पर मुख्यमंत्री ने कन्वेंशन सेंटर को वातानुकूलित (एयर-कंडीशन्ड) किए जाने की भी घोषणा की।

    IMG 20250612 WA0038IMG 20250612 WA0044

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजुदेवी राजपूत सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

    16 लोकार्पण कार्यों में शामिल मुख्य परियोजनाएं:

    1. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 11 कार्यों का लोकार्पण, जिनकी कुल लागत 15.06 करोड़ से अधिक रही।

    ये सभी कार्य जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम केरवाद्वारी, डूमरडीह, कोरकोमा, कसईपाली, बारी उमरांव, कपोट, नुनेरा, कोटमर्रा, लैंगा, बेतलो और सरपता में एकल ग्राम योजना के रूप में संपन्न हुए।

    2. स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम भैसमा, कुदमुरा और पसान में 75-75 लाख रुपये की लागत से नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवनों का निर्माण।

    3. नगर निगम कोरबा के तहत स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय में 3.58 करोड़ रुपये की लागत से नवीन भवन निर्माण व जीर्णोद्धार।

    4. क्रेड़ा विभाग द्वारा 3.20 करोड़ रुपये की लागत से कोरबा जिले के 47 छात्रावासों/आश्रमों में 2.4 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट की स्थापना।

    यह भी पढ़ें :  स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 30 जून 2026

    IMG 20250612 WA0042

    50 भूमिपूजन/शिलान्यास कार्यों में शामिल प्रमुख विकास योजनाएं:

    1. नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत कोरबा और दीपका नगर निकायों में 09 कार्य (लागत: 15.38 करोड़):

    6.66 करोड़ की लागत से नगर निगम कोरबा में 100 टीपीडी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट।

    5.78 करोड़ की लागत से दर्री जोन क्रमांक 06 में सिटी बस डिपो/टर्मिनल कॉम्प्लेक्स।

    41 लाख से 100 बैड अस्पताल में एसएनसीयू हॉल, रैम्प, बाउंड्रीवॉल।

    वार्ड क्रमांक 32 और 31 में प्रशिक्षण हॉल निर्माण।

    अयोध्यापुरी तालाब में जल संवर्धन कार्य।

    भू-जल स्त्रोत सुधार हेतु रिचार्ज वेल, डिसिल्टिंग एवं ऑयल-ग्रीस ट्रैपिंग।

    दीपका में घर-घर पेयजल सेवा हेतु सर्विस कनेक्शन।

    टॉवर रोड से गणेश साहू घर तक आरसीसी नाली निर्माण।

    2. ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग (लागत: 3.72 करोड़):

    4 ट्रेनिंग हॉल, प्रयोगशाला कक्ष, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र भवन, खाद भंडारण अहाता, तथा पुलिया निर्माण कार्य।

    IMG 20250612 WA0040 IMG 20250612 WA0041

    3. जल संसाधन विभाग:

    तेन्दुभाठा एनीकट – 2.79 करोड़

    डोमनाला स्टापडेम (उरगा) – 2.89 करोड़

    4. मिनीमाता बांगो परियोजना:

    3.02 करोड़ की लागत से निरीक्षण भवन (आईबी) का जीर्णोद्धार।

    5. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग:

    1.19 करोड़ की लागत से पोंड़ी उपरोड़ा से लेपरा मार्ग का पुनर्निर्माण और रिटर्निंग वॉल।

    6. अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (CREDA):

    2.68 करोड़ से 50 सोलर हाईमास्ट संयंत्र।

    2.00 करोड़ से अधिक की लागत से 50 उप स्वास्थ्य केंद्रों में 1.2 किलोवाट सोलर प्लांट।

    7. लोक निर्माण विभाग (PWD):

    IMG 20250612 WA0046

    166.07 करोड़ की लागत से 28 कार्यों में पुल-पुलिया, सड़क निर्माण, भवन निर्माण एवं पहुंच मार्ग शामिल हैं।
    लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण व नामकरण

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कन्वेंशन सेंटर परिसर में स्थापित लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इसी अवसर पर कन्वेंशन सेंटर का नाम “पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन सेंटर” घोषित किया गया।

    यह भी पढ़ें :  बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में पौधरोपण

    IMG 20250612 WA0043

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत सिंदूरी पौधा, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मौलश्री तथा मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने बादाम का पौधा रोपित किया। सभी गणमान्य अतिथियों ने कन्वेंशन सेंटर परिसर में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

    यह पूरा आयोजन जिले के लिए ऐतिहासिक रहा, जिसमें जनसंपर्क, जनकल्याण और अधोसंरचना विकास को नया विस्तार मिला। मुख्यमंत्री के इस दौरे से जिलेवासियों में उत्साह की लहर देखी गई।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026

    माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की प्रभावी पैरवी से परिवादी को मिली सफलता

    June 26, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त, महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

    June 26, 2026

    चेतन तो सिर्फ मुहरा था, एक साथ कई लड़कों को डेट कर रही थी 12वीं फेल सिया, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा

    June 26, 2026

    राशिफल 26 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 26, 2026

    सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च

    June 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,668 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,087 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026928 Views
    Don't Miss

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी…

    माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की प्रभावी पैरवी से परिवादी को मिली सफलता

    June 26, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त, महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

    June 26, 2026

    चेतन तो सिर्फ मुहरा था, एक साथ कई लड़कों को डेट कर रही थी 12वीं फेल सिया, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.