Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    फार्महाउस, स्कॉर्पियो और भी बहुत कुछ… राम मंदिर दान चोरी के महापापियों की ऐसी बदली लाइफस्टाइल

    June 29, 2026

    पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद है रज्जाक अली

    June 28, 2026

    कांप उठेगी रूह! 13 साल की बच्ची से 5 दिनों में 30 से ज्यादा हैवानों ने किया रेप, स्थानीय लोगों का फुटा गुस्सा

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हनीमून पर सिक्किम गया एक और कपल लापता, 14 दिनों बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, दोनों परिवारों में मचा है कोहराम
    Featured

    हनीमून पर सिक्किम गया एक और कपल लापता, 14 दिनों बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, दोनों परिवारों में मचा है कोहराम

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    6847e9aa9e9fc pratapgarh couple missing in sikkkim 101532585 16x9 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    प्रतापगढ़/स्वराज टुडे: रहस्यमय ढंग से लापता हुए लोगों में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के नवविवाहित कौशलेंद्र प्रताप सिंह (29) और अंकिता (26) भी शामिल हैं. दंपति की शादी 5 मई को हुई थी. 9 मई को अंकिता की विदाई हुई और 24 मई को वह कौशलेंद्र संग हनीमून मनाने सिक्किम गई. लेकिन वहां दंपति हादसे का शिकार हो गए.

    29 मई को हादसे का शिकार हुआ था टूरिस्ट वाहन

    यह जोड़ा पिछले 14 दिनों से लापता है. स्थानीय पुलिस-प्रशासन द्वारा कई दिनों से उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि जिस टूरिस्ट वाहन में ये जोड़ा सवार था, वह सिक्किम मंगन जिले में एक गहरी खाई में गिर गया. हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, दो घायल हो गए, जबकि आठ लापता हो गए. इन्हीं लापता लोगों में यूपी का ये नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है. फिलहाल, लड़के के पिता व लड़की के भाई-चाचा आदि रेस्क्यू टीम के साथ सिक्किम के मंगन जिले में मौजूद हैं.

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 29 मई की रात करीब 9 बजे भारी बारिश के दौरान यह हादसा हुआ. दंपति का वाहन करीब 1000 फीट की गहराई में तीस्ता नदी में जा गिरा. सूचना मिलते ही सिक्किम पुलिस और सेना के जवान लापता लोगों की तलाश में जुट गए.

    अनहोनी की आशंका से खौफ में दो परिवार

    आपको बता दें कि कौशलेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है. वह प्रतापगढ़ जिले के राहा टीकर गांव सांगीपुर का निवासी है. उसके पिता का नाम शेर बहादुर सिंह है. वहीं, अंकिता पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव निवासी विजय सिंह की बेटी है. दोनों परिवारों में इस घटना से कोहराम मचा हुआ है.

    यह भी पढ़ें :  वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की शिकायत पर नगर निगम की कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर का सार्वजनिक पार्किंग स्थल हुआ अतिक्रमण मुक्त

    एनडीआरएफ की टीम युद्धस्तर पर चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

    कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर, अंकिता के भाई-चाचा समेत सात परिजन सिक्किम पहुंचे हुए हैं. वे वहां के उच्च अधिकारियों से मिलकर बेटे और बहू की खोज की गुहार लगा रहे हैं. उधर, एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. लेकिन, खराब मौसम बचाव कार्य में बाधा बन रहा है. परिजनों ने सिक्किम और उत्तर प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द दंपति की खोज की मांग की है.

    यह भी पढ़ें: लापता होने के डेढ़ हफ्ते बाद मिले कंकाल ने सुलझाई एक और ‘मर्डर मिस्ट्री’…पत्नी ही निकली कातिल, अब प्रेमी समेत हुई गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: सोनम ही नहीं ये महिलाएं भी कर चुकी हैं अपने पतियों का मर्डर, जानिए हर हत्या के पीछे की स्टोरी, हर वारदात में ना पति नसीब में मिला ना प्रेमी..मिली जेल की कोठरी

    यह भी पढ़ें: मुस्लिम न बनी तो इतने बम मारूंगा कि घर तबाह हो जाएगा, धमकी से छात्रा दहशत में

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    फार्महाउस, स्कॉर्पियो और भी बहुत कुछ… राम मंदिर दान चोरी के महापापियों की ऐसी बदली लाइफस्टाइल

    June 29, 2026

    पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद है रज्जाक अली

    June 28, 2026

    कांप उठेगी रूह! 13 साल की बच्ची से 5 दिनों में 30 से ज्यादा हैवानों ने किया रेप, स्थानीय लोगों का फुटा गुस्सा

    June 28, 2026

    बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    June 28, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं

    June 28, 2026

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,675 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,091 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026930 Views
    Don't Miss

    फार्महाउस, स्कॉर्पियो और भी बहुत कुछ… राम मंदिर दान चोरी के महापापियों की ऐसी बदली लाइफस्टाइल

    June 29, 2026

    अयोध्या/स्वराज टुडे: राम मंदिर दान चोरी मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं। जांच…

    पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद है रज्जाक अली

    June 28, 2026

    कांप उठेगी रूह! 13 साल की बच्ची से 5 दिनों में 30 से ज्यादा हैवानों ने किया रेप, स्थानीय लोगों का फुटा गुस्सा

    June 28, 2026

    बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    June 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.