Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»तुम्हारे घर भी ईद के दिन होगा मातम. जुमे की नमाज के बाद टीचर को मारी गोली, एक साल पहले दी थी धमकी; हैरान कर देगी वजह
    Featured

    तुम्हारे घर भी ईद के दिन होगा मातम. जुमे की नमाज के बाद टीचर को मारी गोली, एक साल पहले दी थी धमकी; हैरान कर देगी वजह

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n667470655174928899677035a3a0c5adc21de04b900550b0ae4cec7f1746233f0499fb0b460e8786342b81
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    अलीगढ़/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ऐलानिया कत्ल का मामला सामने आया है. यहां शुक्रवार की शाम को मस्जिद में नमाज पढ़ कर घर लौटते समय एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या हो गई. आरोप है कि यह वारदात शिक्षक आमिर के भतीजे ने ही अंजाम दिया है.

    एक साल पहले उसने शिक्षक को जान से मारने की धमकी दी थी. ऐलान किया था कि वह शिक्षक को ईद से पहले मार देगा. इस वारदात की वजह पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है. मामला शुक्रवार की देर शाम क्वार्सी थाना क्षेत्र में जाकिर नगर का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

    पुलिस के मुताबिक जाकिर नगर में पिछले साल बकरीद के दिन एक युवक की कूलर में करंट उतरने की वजह से मौत हुई थी. उस घटना के लिए युवक के परिजनों का मानना रहा है कि शिक्षक और उसके परिवार वालों की बददुआ की वजह से कूलर में करंट उतरा था. यही नहीं, शिक्षक के परिवार वाले जब मातम मनाने पहुंचे तो आरोपी ने इन्हें धमकी भी दी थी. ऐलान किया था कि बकरीद के ही दिन तुम्हारे घर में भी मातम होगा. उस समय शिक्षक और उसके परिवार वाले अपने घर लौट आए. हालांकि उसी समय से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी.

    सरेराह मारी गोली, मौके पर मौत

    शिक्षक के परिजनों के मुताबिक उन्हें उम्मीद नहीं थी कि आरोपी एक साल पहले की धमकी को अंजाम देगा. इसलिए शुक्रवार को शिक्षक निश्चिंत होकर मस्जिद में नमाज पढ़ने गया और वापस लौटते समय जैसे ही नुक्कड़ पर पहुंचा, पहले से छिपकर बैठे आरोपी ने सीने में गोली मार दी. शिक्षक ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन वह लड़खड़ाकर सड़क के किनारे मकान की सीढ़ियों पर गिर पड़ा. इसके बाद आरोपी ने दूसरी और तीसरी गोली हाथ व सिर में मार दी. इससे मौके पर ही टीचर की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

    यह भी पढ़ें :  योगमय हुआ कोरबाः जिला प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारीज के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

    सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

    यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज कजे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस मामले में आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी भतीजा आपराधिक प्रवृति का है. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है. यह टीमें आरोपियों के हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.

    यह भी पढ़ें:मोदी के शासन का ग्यारह साल बेमिसाल…किसान मजदूर सब बड़े खुशहाल : पुन्नू लाल मोहले

    यह भी पढ़ें: प्रसूता की मौत का मामला: कलेक्टर के निर्देश पर निजी अस्पताल श्वेता हॉस्पिटल की जाँच हेतु जॉंच दल का गठन

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सीमा से बस इतनी दूरी पर है चिनाब ब्रिज, जानिए हमलों से बचने के लिए क्या है इसमें खास इंतजाम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026

    Raipur: तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून को

    June 27, 2026

    बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026

    June 27, 2026

    समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है? – महफ़ूज खान (वरिष्ठ पत्रकार)

    June 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,670 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,090 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026929 Views
    Don't Miss

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन…

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026

    Raipur: तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून को

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.