Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोटा में एक और NEET कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, रिश्तेदार ने फ्रेंड को फोन कर कहा- देखो फांसी लगा रही…
    Featured

    कोटा में एक और NEET कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, रिश्तेदार ने फ्रेंड को फोन कर कहा- देखो फांसी लगा रही…

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66578536517482293645317e87cddb4c3d2945ab754e0217c3987873040ee8cf5e3f785d959fa01f2b348a
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोटा/स्वराज टुडे: राजस्थान के कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कोटा में रविवार को एक और कोचिंग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जम्मू-कश्मीर की छात्रा कोटा में रहकर नीट (NEET) की तैयारी कर रही थी.

    बताया जा रहा है कि छात्रा महावीर नगर इलाके में एक हॉस्टल में रह रही थी, जहां पर उसने फंदा लगाकर जान दे दी. कोटा में कोचिंग छात्रों के सुसाइड का इस साल का 16वां मामला है.

    एक महीने पहले आई थी कोटा

    जानकारी अनुसार, जम्मू-कश्मीर की छात्रा जीशान महावीर नगर प्रताप चौराहे के पीछे किराए के मकान में रह रही थी. उसके आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का गेट बंद मिला, जिसके बाद गैस कटर से गेट को काटकर तोड़ा गया. अंदर कमरे में छात्रा फंदे से लटकी हुई मिली. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया.

    छात्रा जीशान 1 साल पहले ही जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले से नीट परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा आई थी. छात्रा किसी कोचिंग संस्थान में रेगुलर स्टूडेंट नहीं थी. वह लाइब्रेरी में पढ़ने जा रही थी.

    फ्रेंड के पास आया फोन

    जिस पीजी में छात्रा रहती थी. उसी में उसकी एक फ्रेंड भी रहती है, जिसके पास छात्रा के रिश्तेदार लड़के का फोन आया और उसने कहा, “उसको जाकर देख लो, फांसी लगा रही है.” जब तक उसकी फ्रेंड उसके कमरे तक पहुंची तो कमरे का गेट बंद मिला. शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया तो पास में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे मजदूर कटर मशीन से गेट को काटा, लेकिन जब गेट खुला तो छात्रा जीशान फांसी के फंदे पर लटकी मिली.

    यह भी पढ़ें :  Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    फिलहाल पुलिस ने घटनाक्रम के बारे में परिजनों को सूचना दे दी है. परिजनों के कोटा आने के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस को छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. जांच में यह भी सामने आया है कि जिस कमरे में छात्रा रहती थी, उसमें एंटी हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा हुआ था.

    2025 में कोटा में सुसाइड के केस

    1) 25 मई 2025: जम्मू-कश्मीर की NEET छात्रा ने आत्महत्या
    2) 03 मई 2025: हॉस्टल के कमरे में NEET छात्रा ने लगाई फांसी
    3) 28 अप्रैल 2025: हॉस्टल के कमरे में बिहार निवासी छात्र ने लगाई फांसी
    4) 24 अप्रैल 2025: रेलवे लाइन के पास मिला दिल्ली निवासी छात्र रोशन शर्मा का शव
    5) 22 अप्रैल 2025: हॉस्टल के कमरे में बिहार निवासी छात्र ने लगाई फांसी
    6) 05 अप्रैल 2025: राजस्थान निवासी 11वीं की छात्रा ने पढ़ाई के तनाव में लगाई फांसी
    7) 31 मार्च 2025: यूपी निवासी छात्र उज्ज्वल मिश्रा ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग
    8) 25 मार्च 2025: बिहार निवासी छात्र हर्षराज शंकर ने हॉस्टल में लगाई फांसी
    9) 06 मार्च 2025: राजस्थान निवासी छात्र सुनील बैरवा ने हॉस्टल में लगाई फांसी
    10)11 फरवरी 2025: राजस्थान निवासी छात्र अंकुश मीणा ने हॉस्टल में लगाई फांसी
    11) 22 जनवरी 2025: असम निवासी छात्र पराग ने हॉस्टल में लगाई फांसी
    12) 22 जनवरी 2025: गुजरात निवासी छात्रा अशफा शेख ने हॉस्टल में लगाई फांसी
    13) 18 जनवरी 2025: राजस्थान निवासी छात्र मनन जैन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
    14) 16 जनवरी 2025: उड़ीसा निवासी छात्र अभिजीत गिरी ने हॉस्टल में लगाई फांसी
    15) 9 जनवरी 2025: मध्य प्रदेश निवासी छात्र अभिषेक लोधा ने हॉस्टल में लगाई फांसी
    16) 8 जनवरी 2025: हरियाणा निवासी छात्र नीरज ने हॉस्टल में लगाई फांसी

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: गरबा की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन एवं पिस्टलनुमा वस्तु का प्रदर्शन...वायरल वीडियो पर थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज

    यह भी पढ़ें: CCTV में महिला को आलिंगन करते कैद हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अमरकिशोर बम बम, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: JCB से उल्टा लटकाकर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, डीजल-सीमेंट चोरी के शक में की बर्बरता; देखें वीडियो…

    यह भी पढ़ें: प्यार, रेप और ब्लैकमेलिंग: नागदा कांड का एक आरोपी केदारनाथ भागा, ये नहीं होता तो लंबा चलता दरिंदगी का खेल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.